डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4781
-
यद्यपि भारत में सिविल सेवाओं ने स्वतंत्रता पश्चात परिस्थितियों के प्रबंधन में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है लेकिन वर्तमान में इनके कार्य-निष्पादन में कुछ चिंताएँ उजागर हुई हैं। इन चिंताओं को स्पष्ट करते हुए इनके लिये उचित समाधान सुझाएँ।
18 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समावेशी विकास को परिभाषित कीजिये। यह कहना कहाँ तक तर्कसंगत है कि भारत में विकास समावेशी नहीं है। विकास के समावेशी न होने क्या प्रभाव होते हैं? स्पष्ट करें।
18 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
औषधियों की ऑनलाइन बिक्री से संबंधित चिंताजनक मुद्दों को देखते हुए सरकार को क्या अग्रगामी कदम उठाने चाहियें? चर्चा करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय मृदा की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए मृदा अपरदन के प्रभावों का वर्णन करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में कृषि सब्सिडी को समाप्त करने की बजाय युक्तिसंगत एवं विवेकपूर्ण करना उचित कदम कहा जाएगा। इस संदर्भ में भारत को भविष्य में क्या रणनीति अपनानी चाहिये? स्पष्ट करें।
17 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम, 2017 पारित करना एक सराहनीय कदम है लेकिन इससे श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी की उपेक्षा की आशंका भी पैदा हुई है।" इस अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इस कथन का विश्लेषण करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘किसान उत्पादक संगठन (Farmer Producer Organization)’ के उद्देश्यों को स्पष्ट करते उसके समक्ष प्रस्तुत होने वाली चुनौतियों का वर्णन करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हड़प्पा काल की सामाजिक विशिष्टताओं का वर्णन करते हुए तत्कालीन समाज में उपस्थित ‘प्रगतिशील’ तत्वों का उल्लेख करें।
15 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय तमिल मछुआरों को मछली पकड़ने के दौरान अक्सर श्रीलंकाई नौसेना की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। दोनों देशों के मध्य ऐसे मुद्दों के समाधान के लिये विकसित किये गए संस्थागत तंत्र का उल्लेख करते हुए संधारणीय मत्स्यन और वैकल्पिक आजीविका के लिये उपाय सुझाएँ।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिकता’ के संदर्भ में भारत के पंचशील सिद्धांतों को सदैव सराहना मिली है किंतु इन आदर्शों के कारण विदेश नीति में आई कठोर यर्थाथवाद की कमी के कारण देश ने भारी कीमत भी चुकाई है। इस संबंध में अपना मत प्रकट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में कृषि सब्सिडी (Agriculture Subsidies) को ‘आवश्यक बुराई’ क्यों माना गया है? स्पष्ट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सहिष्णुता का मूल्य भारतीय समाज में सदियों से समाहित रहा है और यह हमारी संस्कृति की एक मुख्य विशेषता भी रही है। क्या वर्तमान में इस ‘मूल्य’ का क्षरण हुआ है? भारतीय समाज में सहिष्णुता की उपस्थिति के कारणों का उल्लेख करते हुए इसके कथित ‘क्षरण’ के संबंध में अपना मत प्रकट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में न्यायपालिका में लंबित मामलों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए ‘लोक अदालत’ न्याय सुनिश्चित करने का असरदारी साधन साबित हो सकता है। लोक अदालतों की स्थापना के संवैधानिक प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसके महत्त्व को स्पष्ट करें।
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सूचना के अधिकार’ कानून के इस दौर में क्या सरकारी गोपनीयता अधिनियम की अभी भी कोई प्रासांगिकता है?
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि भारत में श्रम सुधार के लिये यह सबसे उपयुक्त समय है।" इस कथन की पुष्टि करते हुए भारतीय श्रमिक बाजार में सुधार के रास्ते में आने वाली बाधाओं का विश्लेषण करें?
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्साय-संधि में जर्मनी के साथ ही की गई ‘ज्यादतियाँ’ दरअसल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के आचरण और युद्व समाप्ति पर विजेता राष्ट्रों के राजनयिकों की ‘मजबूरियों’ का परिणाम थी। विवेचना कीजिये।
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या सैन्य बलों में महिलाओं को युद्धक भूमिकाएँ निभाने हेतु अनुमति देना तर्कसंगत है? भारत सरकार के इस फैसले के पक्ष-विपक्ष का विश्लेषण करें।
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आत्म-प्रबंधन (Self-regulation) और बेहतर अंतर-वैयक्तिक दक्षता (Interpersonal Skill) किस प्रकार एक लोक सेवक की कार्यक्षमता एवं नेतृत्व को अन्यों से श्रेष्ठ बनाती हैं?
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में भारत की सुरक्षा के समक्ष न केवल पारंपरिक बल्कि गैर-पारंपरिक चुनौतियाँ भी उपस्थित हैं। इन चुनौतियों का उल्लेख करते हुए इनसे निपटने के उपाय भी सुझाएँ।
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्साय की संधि ने यूरोप के राजनीतिक वातावरण को एकदम अशांत और तनावपूर्ण कर दिया और इसका परिणाम संसार को 1939 ई. में द्वितीय विश्वयुद्ध के रूप में भुगतना पड़ा। चर्चा कीजिये।
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी कमियों ने हमेशा धार्मिक संघर्षों एवं सांप्रदायिक दंगों की उत्पत्ति एवं इनके प्रभाव को बढ़ाने का काम किया है। नागरिक केंद्रित पहलों के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ाकर धार्मिक एवं सांप्रदायिक संघर्षों से बचा जा सकता है। उदाहरण से पुष्टि करें।
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आप एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। एक दिन आपके पास एक गर्भवती महिला आती है और आपसे अनुरोध करती है कि उसे ऐसी दवा दें जिससे उसका गर्भपात हो जाए। आप उसे पूरी स्थिति बताने के लिये कहते हैं। दरअसल उस महिला के पहले से ही तीन बेटियाँ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है लेकिन फिर भी पति और ससुराल के अन्य लोगों की ‘लड़के’ की चाह के कारण वह पुनः गर्भवती हुई। तीन माह के गर्भ पर जब उसने व उसके पति ने एक अन्य निजी अस्पताल में पैसे देकर भ्रूण लिंग जाँच कराई तब पता चला कि उसके तीन लड़कियाँ एक साथ गर्भ में हैं। इस सूचना से उसका पति और वह स्तब्ध रह गए। वे पहली तीन लड़कियों का लालन-पालन भी अच्छे से नहीं कर पा रहे हैं। अब यदि 3 लड़कियाँ और हो गई तो समाज व ससुरालवाले तो जीना दूभर करेंगे ही, लड़कियों की जिन्दगी भी खराब होनी निश्चित है। इसीलिये महिला ने गर्भपात का फैसला लिया है।
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(क) इस केस-स्टडी में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे निहित हैं?
(ख) एक चिकित्सक के तौर पर आप नैतिकतः क्या फैसला लेंगे? -
भारत की अधिकांश सड़क परियोजनाओं के निर्माण की गति अत्यंत सुस्त है। इन परियोजनाओं में देरी के लिये उत्तरदायी कारक कौन-कौन से हैं। सड़क परियोजनाओं को गति देने की दिशा में सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाए हैं?
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ब्रिटिश सरकार द्वारा लिये गए बंगाल विभाजन के निर्णय के विरोधस्वरूप चलाया गया स्वदेशी व बहिष्कार आंदोलन यद्यपि अपने उद्देश्यों में पूर्णतया सफल नहीं हो सका, किंतु इस आंदोलन की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता। चर्चा कीजिये।
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में नशीले पदार्थों की लत (Drug Addiction) की समस्या का प्रसार संपूर्ण देश में है। इस समस्या के जिम्मेदार कारक कौन-कौनसे हैं? स्पष्ट करे। इस समस्या के प्रभावों का उल्लेख करते हुए इसके समाधान के लिये उचित सुझाव भी दें।
10 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम, 1946 की धारा 6A के प्रावधान ‘पूर्व अनुमोदन (Previous Approval)’ को लोक सेवकों के सदंर्भ में स्पष्ट करते हुए वर्तमान समय में इसके औचित्य का विश्लेषण करें।
10 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विश्व को वायु प्रदूषण के कारण भारी सामाजिक-आर्थिक लागत वहन करनी पड़ती है। इस विषय पर चर्चा करते हुए वायु प्रदूषण को कम करने के उपाय सुझाएँ।
10 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘स्थानीय निकायों और सिविल सोसायटी का क्षमता निर्माण एक कारगर साधन है जो जनजातीय समुदायों में व्याप्त असंतोष को कम कर उनमें उग्रवादी विचारधारा पनपने से रोक सकता है।’ समीक्षा करें।
08 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वैश्विक तापन का एक प्रभाव महासागरीय तापन है जिसके परिणामस्वरूप मौसम की स्थितियों में परिवर्तन तथा विभिन्न जलवायविक पर्यावरणीय एवं आर्थिक-सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न होंगी। ऐसी संभावित समस्याओं का बिंदुवार वर्णन करें।
08 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘राष्ट्रसंघ’ की विफलता में उसकी ‘सफलताओं’ को नहीं नकारा जा सकता है। इस आलोक में अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के नियमन के लिये प्रथम विश्वयुद्ध उपरांत बने राष्ट्रसंघ की सफलताओं का उल्लेख करें।
08 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास