डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
भारत के लिये एशियाई विकास बैंक का क्या महत्त्व है?
15 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"आज़ादी का लक्ष्य पूरे देश की भागीदारी के बिना संभव नहीं था।" इस संदर्भ में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के योगदान को उजागर कीजिये।
15 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘नैतिक अभिवृत्ति’ पद से आप क्या समझते हैं? नैतिक अभिवृत्ति पर सामाजिक मीडिया के प्रभावों की चर्चा करें।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
रहीम की कविता की मार्मिकता के प्रमुख कारण। (2014, प्रथम प्रश्न-पत्र, 1e)
14 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
जन्म और मृत्यु के समान विवाह के लिये अनिवार्य पंजीकरण बाल-विवाह, लैंगिक हिंसा जैसी सामाजिक बुराइयों के लिये एक प्रभावी औषधि साबित हो सकती है? चर्चा करें।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भौगौलिक संकेतक (Geographical indications) से आप क्या समझते हैं? भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में इसकी भूमिका को स्पष्ट करें?
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
स्वतंत्रता-पूर्व भारतीय महिलाओं के उत्थान के लिये उठाए गए कदमों का परीक्षण कीजिये।
14 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आपको महाविद्यालय नियोजन अवसर पर संचालन कार्य का प्रभारी बनाया गया है। आपके साथ दो साथी इस अवसर का प्रचार करने के लिये हैं जो कि इस अवसर के लिये वित्तीय रीढ़ के समान हैं। सुश्री ‘अ’ अपने अंतर्वैयक्तिक कौशल के लिये और कार्य पूरा करा लेने के लिये चर्चित है। बीते वर्ष उन्होंने सर्वोत्तम फ्रेशर पार्टी का संचालन किया था लेकिन उन पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगा था और यह कुछ हद तक सही भी था। वह इन दावों को अस्वीकार भी नहीं करती और इस अवसर को किसी भी कीमत पर सफल बनाने के लिये वो किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है चाहे गलत हो या सही। वहीं सुश्री ‘ब’ बहुत ईमानदार और अंतर्मुखी हैं। अपनी ईमानदारी के कारण वे फैकल्टी सदस्यों के मध्य भी सम्मानित हैं लेकिन उन्होंने कभी किसी बड़े स्तर का आयोजन नहीं किया। आपके महाविद्यालय की प्रतिष्ठा दाँव पर है और यह आपके सहकर्मियों के जीवन और पेशेवर कॅरियर का विषय है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिये आपके समक्ष बहुत दबाव है।इस परिस्थिति की समीक्षा कीजिये। आप किसे चुनेंगे और क्यों?
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
खुसरो की काव्य भाषा। (2014, प्रथम प्रश्न-पत्र, 1d)
13 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
संविधान की आधारभूत संरचना से क्या समझते हैं? इस संबंध में न्यायालय की भूमिका को स्पष्ट करें ।
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बेरोज़गारी से आप क्या समझते हैं? इसके विभिन्न प्रकारों का परिचय देते हुए बताएँ कि भारत में किस प्रकार की बेरोज़गारी पाई जाती है?
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
चोलकालीन स्थापत्य कला पर प्रकाश डालते हुए इनकी सांस्कृतिक उपलब्धियों की चर्चा करें?
13 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
"एक महान व्यक्ति, एक प्रतिष्ठित व्यक्ति से अलग है क्योंकि वह समाज का सेवक बनने के लिये तैयार रहता है।"
12 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अवधी की व्याकरणिक विशेषताएँ। (2014, प्रथम प्रश्न-पत्र, 1 c)
12 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के पक्ष में दिये जाने वाले तर्कों की विवेचना कीजिये। यह प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत से किस प्रकार भिन्न है?
12 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत की अंडरवाटर सुरक्षा को विश्वनीय बनाने के लिये परंपरागत और परमाणु चालित पनडुब्बियों का विकास अपरिहार्य है। समीक्षा करें।
12 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की अनुपलब्धता की स्थिति में अपनी राय स्पष्ट करें।
12 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सामाजिक और पर्यावरणीय जवाबदेही से आप क्या समझते हैं? सार्वजनिक जीवन में इसे लागू करना महत्त्वपूर्ण क्यों है? किसी एक विषय का उदाहरण देकर चर्चा करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिंदी दिवस (14 सितंबर) की उपयोगिता पर अपना मत व्यक्त कीजिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 4 ग)
11 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
समुदायवादिता (Communitarianism) से आपका क्या अभिप्रायः है? वर्तमान के मुक्त बाजार अर्थव्यवस्थाओं के दौर में यह सिद्धांत कितना प्रासंगिक है?
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) से आप क्या समझते हैं? इसके महत्त्व एवं सीमाओं की चर्चा करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बीएस मानक क्या है? हाल ही में सरकार द्वारा बीएस-4 मानक से सीधे बीएस-6 मानक को लागू करने का निर्णय लिया गया है। बीएस-6 मानक के लागू होने से अपेक्षित बदलावों की चर्चा करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पद्मावत के सांस्कृतिक महत्त्व पर टिप्पणी करें।
11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
क्या आप सहमत हैं कि बौद्ध आचार नीति अधिक मानवीय तथा पूरी तरह व्यक्तिवादी है?
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के भू - आकृतिक विभाजन का संक्षिप्त परिचय देते हुए नदी घाटी मैदान में पाई जाने वाली प्रमुख स्थलाकृतियों का संक्षिप्त वर्णन करें।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतनेट क्या है? इसके उद्देश्यों की चर्चा करते हुए इसके निधियन के लिये उठाए गए कदमों की चर्चा कीजिये।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
तापी गैस पाइपलाइन का परिचय दें तथा इस परियोजना के महत्त्व एवं समस्याओं को उजागर कीजिये।
09 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
एक उदारीकृत बाज़ार अर्थव्यवस्था में नियामक निकायों पर संतुलित नियंत्रण करना मुश्किल कार्य हो जाता है, क्योंकि व्यावसायिक विशेषता और नियामक की स्वायत्तता प्रभावशीलता के लिये महत्त्वपूर्ण है और राजनैतिक स्तर पर नियुक्त विनियामक में सहज ‘हाँ में हाँ’ मिलाने की प्रवृत्ति होती है। इस कथन के आलोक में द्वंद्वात्मक परिस्थिति की चर्चा करें तथा इस मुद्दे के समाधान के कुछ उपाय सुझाएँ।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हिंदी में वैज्ञानिक लेखन की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालिये। (2013, प्रथम प्रश्न-पत्र, 4 ख)
08 Dec, 2017 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
भारतीय संविधान में वर्णित निदेशक तत्त्वों की विशेषताओं को बताएँ। किन आधारों पर इनकी आलोचना की जाती है? चर्चा कीजिये।
08 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था





