डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4801
-
प्रथम विश्वयुद्ध अपने परिणामों के साथ एक युग-प्रवर्त्तक घटना प्रमाणित हुआ क्योंकि इसने विश्व के मानचित्र पर यूरोपीय प्रभुत्व के समाप्त होने के युग को प्रारम्भ किया। विवेचना कीजिये।
05 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या श्रमिकों के कल्याण के पहलू एवं देश के आर्थिक विकास के पहलू के बीच कोई विरोध हैं? इसका विश्लेषण करते हुए इस विषय में अंतर्राष्ट्रीय रूझानों को स्पष्ट करें।
05 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारत से प्रतिभा पलायन (Brain drain from India) एक तरफ तो भारत के लिये लाभदायक सिद्ध हुआ तो दूसरी तरफ बड़ी संख्या में कुशल भारतीयों के विदेश पलायन से चिंताएँ भी बढ़ी हैं।" इस कथन की व्याख्या करते हुए भारत सरकार के उन प्रयासों का उल्लेख करें जो प्रवासियों में भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करने के लिये किये गए हैं।
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सार्वजनिक जीवन में संप्रेषण को प्रभावशाली व सफल बनाने में किन-किन कारकों का अहम योगदान होता है? एक प्रसिद्ध व्यक्तित्व (जैसे-क्रिकेटर, फिल्मी सितारे) के किसी उत्पाद का विज्ञापन करते समय उस उत्पाद के उपभोक्ताओं के प्रति क्या उत्तरदायित्व होने चाहियें?
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रथम विश्वयुद्ध के कारण युद्ध प्रभावित देशों में महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक स्थिति में आए बदलावों पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये।
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अलगाववाद, नक्सलवाद और उग्रवाद की घटनाएँ होती रहती हैं जिनमें भारतीय युवाओं का उपयोग भारत के ही खिलाफ किया जाता है। भारत सरकार उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं पर केंद्रित क्या प्रयास कर रही है जिससे कि युवाओं को दिग्भ्रमित होने से रोका जा सके?
04 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत में नदी जल विवादों के कारण न केवल राजनीतिक बल्कि गंभीर सामाजिक-आर्थिक चुनौतियाँ भी उत्पन्न हुई हैं। इन चुनौतियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए इनसे निपटने के उपाय सुझाएँ।
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
समुचित उदाहरणों के साथ स्पष्ट करें कि सिविल सेवाओं/प्रशासन में भावनात्मक बुद्धिमता के प्रयोग द्वारा तनावग्रस्त स्थितियों को किस प्रकार नियंत्रित किया जा सकता है?
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
द्वितीय विश्वयुद्ध उपरांत भारत की स्वाधीनता के संदर्भ में ब्रिटिश सरकार के दृष्टिकोण में आए बदलाव की क्या वजहें रही? विस्तारपूर्वक वर्णन करें।
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
विश्वभर के अनेक अध्ययनों से यह सिद्ध हो चुका है कि बालश्रम के कारण गरीबी बढ़ती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? तर्क सहित उत्तर दें। साथ ही, यह भी स्पष्ट करें कि ‘बाल श्रम (प्रतिषेध एवं नियमन) अधिनियम, 2016’ के प्रावधानों से किस प्रकार बालश्रम को बढ़ावा मिलने की आशंका है?
03 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत के कायापलट के लिये भारत सरकार ने नीति आयोग की स्थापना की है। नीति आयोग के कार्य और भूमिकाओं का उल्लेख करते हुए इसके समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करें।
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘मूल्यों के विकास में जितनी भूमिका परिवार की होती है, उतनी समाज की भी होती हैं।’ इस कथन का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
उन परिस्थितियों का उल्लेख करें जिनके कारण 1942 में 'भारत छोड़ो आंदोलन' आरंभ करना अपरिहार्य हो गया?
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत ने सार्क देशों के लिये एक ‘उभयनिष्ठ न्यायालय (Common Court)’ की स्थापना का सुझाव दिया है। यह न्यायालय सार्क देशों के साझा मुद्दों को संबोधित करने में कितना कारगर होगा? समालोचनात्मक मूल्यांकन करें।
01 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
"भारतीय दंड संहिता की धारा 124A (राजद्रोह) राज्य को प्राप्त ऐसा हथियार है जिसके द्वारा राज्य अपने नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सीमित कर सकता है।" इस कथन का विश्लेषण करते हुए इस विवाद के कारण को स्पष्ट करें?
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आपकी राय में क्या किसी व्यक्ति की अभिवृत्तियों में परिवर्तन करना संभव है? यदि हाँ, तो कैसे?
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
इंटरनेट एवं संचार नेटवर्क के बढ़ते उपयोग के इस दौर में आपराधिक संगठनों द्वारा इन नेटवर्कों के व्यापक उपयोग से चिंतित सरकारें इंटरनेट की गुप्त निगरानी (Internet Surveillance) करवाती है। सरकारों द्वारा इस प्रकार की जाने वाली निगरानी के पक्ष-विपक्ष की विवेचना करें।
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के राजनीतिक गतिरोध को दूर कर, द्वितीय विश्वयुद्ध में भारत का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से ब्रिटिश सरकार द्वारा भेजा गया ‘क्रिप्स मिशन’ भारतीय राष्ट्रवादियों को संतुष्ट करने में क्यों असफल सिद्ध हुआ?
30 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
व्यक्ति अपने परिवार, समाज व शिक्षण संस्थानों में अन्तर्क्रिया के दौरान विभिन्न ‘विषयों’ के प्रति अपनी अभिवृत्तियाँ निर्मित कर लेता है। सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति की इन ‘अभिवृत्तियों’ के संभावित हानिकारक पक्षों का उल्लेख करें।
29 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
यद्यपि ‘अगस्त प्रस्ताव’ में पहली बार राष्ट्रीय आंदोलन की कई महत्त्वपूर्ण मांगों को स्वीकृति दी गई थी, फिर भी कांग्रेस व लीग ने प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया था। अगस्त प्रस्ताव के प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख करते हुए इसकी अस्वीकृति के कारणों को स्पष्ट करें।
29 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत द्वारा प्रस्तावित ‘अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक अभिसमय (Comprehensive Convention on International Terrorism: CCIT)’ के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट करें कि वैश्विक समुदाय द्वारा इसे अपनाने में क्या बाधाएँ आ रही हैं?
29 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (AFSPA)’ का सैन्य बलों द्वारा किये जाने वाले दुरूपयोग को देखते हुए उच्चतम न्यायालय ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि कोई न्यायेत्तर हत्या न हो। न्यायालय के इस निर्णय का महत्त्व बताते हुए इस कानून के पक्ष-विपक्ष में दिये जाने वाले तर्कों का विश्लेषण करें।
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अभिवृत्ति के निर्माण में सामाजिक अधिगम (Social Learning) की भूमिका को उदाहरणों के साथ स्पष्ट करें।
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"पी-नोट्स (P-notes) अवश्य ही भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये निवेश का एक माध्यम है किंतु यह भारत के लिये चिंता का विषय भी है।" पी-नोट्स से संबंधित सरकार की चिंताओं को स्पष्ट करते हुए इन चिंताओं को दूर करने के लिये सरकार द्वारा किये गए प्रयासों का उल्लेख करें?
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्ष 1854 के ‘वुड्स डिस्पैच’ को ‘भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ क्यों कहा जाता है?
28 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"भारतीय संघवाद की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि देश में सफल प्रतिस्पर्धी संघवाद (Competitive Federalism) के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।" भारत में प्रतिस्पर्धी संघवाद के मामले में हुई प्रगति को देखते हुए उदाहरणों द्वारा इस कथन की पुष्टि करें।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोक-प्रशासन में स्व-विवेक निर्णयन से आपका क्या तात्पर्य है? इसे प्रायः अवांछनीय क्यों माना जाता है? इस स्थिति को कम करने उपायों को सुझाइये।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुए किसान आंदोलनों का चरित्र, उद्देश्य व दृष्टिकोण ही इन आंदोलनों को राष्ट्रवादी आंदोलन से नहीं जोड़ पाया। विवेचना कीजिये।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में सुरक्षा के समक्ष प्रस्तुत चुनौतियों को देखते हुए विशेषज्ञों ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत’ (National security Doctrine) की स्थापना के पक्ष में अपनी राय दी। राष्ट्रीय सुरक्षा सिद्धांत वर्तमान परिस्थितियों केा देखते हुए क्यों आवश्यक है? चर्चा करें।
27 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
राजस्थान सरकार ने राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत अनाज/‘प्रत्यक्ष लाभ अंतरण’ के लाभार्थियों के घर की बाहरी दीवार पर ‘मैं गरीब हूँ’ लिखवाया है ताकि गरीब परिवारों की पहचान सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में नैतिक दृष्टिकोण से अपने विचार प्रकट करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न