डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4709
-
दिव्यांगजनों द्वारा सामाजिक सशक्तीकरण हासिल करने की दिशा में सामाजिक नीतियाँ और सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएँ कितनी कारगर साबित हो सकती हैं? वर्णन करें।
04 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारतीय वित्तीय व्यवस्था के विभिन्न घटकों और उसके कार्यों को विस्तारपूर्वक बताएँ।
04 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अंतर्वेधी आकृतियों (Intrusive forms) से आप क्या समझते है? विभिन्न अंतर्वेधी आकृतियों का संक्षेप में वर्णन करें।
03 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हाल के वर्षों में सहकारी परिसंघवाद की संकल्पना पर अधिकाधिक बल दिया जाता रहा है। विद्यमान संरचना में मौजूद असुविधाओं के बारे में बताते हुए सहकारी परिसंघवाद किस सीमा तक इन असुविधाओं का हल निकाल लेगा, इस पर प्रकाश डालें।
03 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
किसान को आर्थिक नीतियों के केंद्र में रखकर निर्धारित लक्ष्य, ‘लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करना’ किस प्रकार भारतीय किसानों की आर्थिक स्थिति में बदलाव ला सकेगा? विवेचना करें।
03 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या भाषायी राज्यों के गठन ने भारतीय एकता के उद्देश्य को मज़बूती प्रदान की है?
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘प्रवासन’ की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवासन के कारणों की जाँच करें। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिये उचित सुझाव प्रदान करें।
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
ऑपरेशन ऑल आउट क्या है? इसके बारे में चर्चा करते हुए बताएँ कि यह अपने उद्देश्यों में किस हद तक सफल रहा?
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
हाल ही में आप एक ऐसे ज़िले में ज़िलाधिकारी के रूप में नियुक्त हुए हैं जो प्रशासनिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। आज भी सामंती व्यवस्था के अवशेष यहाँ देखे जा सकते हैं, जहाँ जाति के आधार पर टकराव होते रहते हैं। कृषि का पिछड़ापन, रोज़गार अवसरों की कमी तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य की आधारभूत व्यवस्था से वंचन ने इस ज़िले के लोगों को आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ने ही नहीं दिया। लोग अपनी जाति के ही गरीब लोगों की सहायता करके ‘जातीय लगाव’ को सुदृढ़ बनाए हुए हैं। प्रशासनिक एवं राजनीतिक नेतृत्व की स्वार्थता एवं उदासनीता ने न सिर्फ ज़िले के विकास को अवरुद्ध किया है बल्कि जातीय संघर्ष को भी बढ़ाया है। इन्हीं विषम परिस्थितियों में आपको ज़िले में विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है तथा औद्योगिक घरानों से इस ज़िले हेतु निवेश भी आकर्षित करना है।
इन्हीं परिस्थितियों में ज़िले का एक जातीय समूह आपसे मिलता है तथा स्वयं को आपकी जाति का बतलाता है तथा आपसे अनुरोध करता है कि अपनी जाति के लिये आप विपक्षी जाति पर कठोर कार्यवाही करें। साथ ही, आपको यह भी बताया जाता है कि इससे पहले के अधिकारी अपनी जाति के लोगों का साथ देते रहे हैं।
उपर्युक्त केस स्टडी में विद्यमान नैतिक समस्याओं की पहचान करें।
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
उपर्युक्त केस स्टडी में एक ज़िलाधिकारी की भावनात्मक बुद्धिमता, समस्याओं के समाधान में किस प्रकार सहायक हो सकती है?
ज़िलाधिकारी के रूप में इस ज़िले के विकास के लिये अपनी रणनीति को बिंदुवार बताने का प्रयास करें। -
पृथ्वी के धरातल पर तापक्रम का क्षैतिज वितरण जिन कारकों पर निर्भर करता है उनकी विवेचना करें।
30 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तीकरण का जरिया बन सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सविस्तार स्पष्ट कीजिये।
30 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘पिछले कुछ दशकों से आतंकवाद एक प्रतिस्पर्द्धात्मक उद्योग के रूप में उभर रहा है।’’ उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
30 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
नदी के अपरदन द्वारा निर्मित महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ कौन-सी हैं?
29 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
चर्चा कीजिये कि वे कौन-से संभावित कारक हैं जो भारत को राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व में प्रदत्त के अनुसार अपने नागरिकों के लिये समान सिविल संहिता को अभिनियमित करने से रोकते हैं।
29 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सिटी गैस वितरण परियोजना (City Gas Distribution–CGD Scheme) क्या है? यह सरकार की स्वच्छ ऊर्जा पहल का समर्थन करने में किस हद तक सक्षम होगी? चर्चा करें।
29 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
स्वदेश दर्शन योजना एवं रामायण सर्किट क्या हैं? पर्यटन मंत्रालय द्वारा इन्हें लाने के पीछे निहित उद्देश्यों को स्पष्ट करें।
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-370, जिसके साथ हाशिया नोट ‘जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में अस्थायी उपबंध’ लगा हुआ है, यह किस हद तक अस्थायी है? भारतीय राज्यव्यवस्था के संदर्भ में इस उपबंध की भावी संभावनाओं पर चर्चा कीजिये।
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एमएसएमई विकासशील देशों, विशेषकर भारत में कृषि एवं कृषि-संबद्ध क्षेत्र के बाद एकमात्र दूसरा महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है जो उद्यमिता, रोज़गार, स्वरोज़गार के नए अवसरों का सृजन करता है। भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में एमएसएमई क्षेत्र की भूमिका को स्पष्ट करते हुए इसके उत्थान के लिये भारत सरकार द्वारा लाई गई प्रमुख योजनाओं के बारे में बताएँ।
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘भावनात्मक बुद्धिमत्ता कई योग्यताओं का सामूहिक परिणाम है।’ स्पष्ट करें। बताएँ कि एक लोक सेवक के लिये यह क्यों आवश्यक है?
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अपवाह तंत्र (Drainage System) और अपवाह प्रतिरूप (Drainage Pattern) के मध्य अंतर स्पष्ट करते हुए अपवाह प्रतिरूप के प्रकारों को सोदाहरण समझाएँ।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित करते हुए सतत् विकास लक्ष्यों से जुड़े ग्रामीण मुद्दों के समाधान हेतु इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘वित्तीय समावेशन तभी सही मायने में पूरा होगा जब शहरों के साथ-साथ गाँव और अर्द्ध-शहरी इलाके भी वित्तीय व्यवस्था में बराबरी का हक रखते हों।’ इस कथन के समर्थन में अपने तर्क प्रस्तुत करते हुए सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डालिये।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रथम विश्वयुद्ध में अमेरिका के शामिल होने की कारणों की व्याख्या करें।
24 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पुरुष किसानों की तुलना में महिला किसानों की स्थिति अधिक खराब है, कम वेतन के साथ बढ़े हुए काम का बोझ उन्हें हाशिये पर ले जाता है। कथन के संदर्भ में महिला किसानों की समस्याएँ तथा उनके समाधान पर चर्चा कीजिये।
18 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यद्यपि ‘समान नागरिक संहिता’ हेतु भारत को अभी लंबी यात्रा तय करनी है परंतु ‘तीन तलाक’ पर उच्चतम न्यायालय का फैसला इसके पहले पड़ाव का प्रमाण है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
06 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्षों की तैयारी के बाद अविनाश सरकारी सेवा में चयनित हो गया। कम उम्र में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई और उसने नौकरी के लिये जीवन में कड़ा संघर्ष किया। वह बहुत खुश था और आगे अपना उज्ज्वल भविष्य देख रहा था। नियुक्त होने के बाद उसने पाया कि उसने जैसा सोचा था व्यवस्था वैसी नहीं है। उसे अपने अधीनस्थों द्वारा प्रत्येक आवंटित निविदा पर सौदे का कुछ प्रतिशत दिया जाता था और पक्ष में निर्णय लेने के लिये टेबल के नीचे से धन दिये जाने का प्रस्ताव दिया जाता था। उसने अपने वरिष्ठों से निवेदन किया और औपचारिक शिकायत दर्ज की। हालाँकि शिकायत के बाद ऐसे उपागम और धन देने के प्रस्तावों में कमी आ गई लेकिन उसने महसूस किया कि वह अपने सहकर्मियों से अलग-थलग पड़ गया है। सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उसके सहकर्मी उसे नजरअंदाज कर रहे थे और केवल पेशेवर स्तर पर उससे बातचीत होती थी और वह भी बहुत सीमित मात्रा में। परिस्थिति तब दुष्कर हो गई जब उसने मानसिक दबाव महसूस करना शुरू किया। उसका सरकारी आवंटित आवास अलग सरकारी क्वार्टर में स्थानांतरित कर दिया गया जो कि बहुत दूर है। बाद में, एक अनौपचारिक बैठक में उसे परामर्श दिया गया कि या तो वह सबके साथ चले या फिर अपना स्थानांतरण करा ले। उसने आपसे अपनी बात कही और सुझाव मांगा। आप उसके बचपन के नजदीकी मित्र हैं और आप जानते हैं कि वह बहुत ईमानदार है और जीवन में उसने कई संघर्षों का सामना किया और साथ ही उसकी माँ के प्रयासों से वह इस स्तर तक पहुँच सका। आप उसे क्या सलाह देंगे? कारण बताइये।
21 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समस्या न तो लोकतंत्र में है और न ही संसदीय प्रणाली में, बल्कि मूल समस्या हमारे नैतिक मूल्यों के पतन की है जिसके कारण लोकतंत्र तथा जनमत के मूल्यों को पूर्ण सम्मान के साथ नहीं देखा जा रहा है। कथन को स्पष्ट करें।
18 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नृत्य की ‘लास्य’ शैली अपनी प्रकृति में ‘ताण्डव’ से भिन्न है। इसकी विशेषताओं तथा शास्त्रीय नृत्य के विभिन्न प्रकारों पर इसके प्रभाव की चर्चा करें।
18 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में एनपीए की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके कारणों को स्पष्ट करते हुए समाधान के उपायों पर चर्चा करें।
18 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
राजनीति के बढ़ते अपराधीकरण को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ दिशा-निर्देश ज़ारी किये हैं। ये दिशा-निर्देश कहाँ तक कारगर साबित होंगे? समीक्षा कीजिये।
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था