डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4779
-
भारत एवं अफगानिस्तान के मध्य मज़बूत संबंध न सिर्फ नई दिल्ली और काबुल तक सीमित है बल्कि इसकी जड़ें दोनों देशों के लोगों के मध्य आपसी आदान-प्रदान और ऐतिहासिक संपर्क से जुड़ी हैं। हालिया संदर्भों में कथन की पुष्टि करें।
24 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा प्रकाशित ग्लोबल फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार, विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं में कॉर्पोरेट प्रशासन के मानदंड में सुधार हुआ है परंतु भारत में गिरावट दर्ज की गई है। कॉर्पोरेट प्रशासन की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए भारत में इसके सुधार हेतु किये जा रहे हालिया प्रयासों पर चर्चा करें।
24 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हिमानी के समरूप नदियों द्वारा अपरदन तथा निक्षेप प्रव्रियाओं द्वारा निर्मित झीलाें की विवेचना कीजिये।
23 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
दो समुद्री लोकतंत्रों यथा भारत और जापान के स्वतंत्रता और समृद्धि आयामों का विस्तार दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य एशिया और अप्रीका जैसे क्षेत्रों के लिये एक वैकल्पिक दृष्टिकोण प्रदान करेगा जहाँ चीनी प्रभाव में लगातार तेज़ी आ रही है। समीक्षा कीजिये।
23 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
डिज़िटल समावेशन हेतु रेलवे स्टेशनों को डिज़िटल हब प्लेटफार्मों में बदलने के लिये लाए गए ‘रेलटेल’ के रिटेल ब्रॉडबैंड पहल का उद्देश्य आम जन तक सूचना एवं संचार तकनीकी (ICT) एवं जन-जन तक इंटरनेट शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। चर्चा कीजिये।
23 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
कर्नाटक के बादामी या वातापी के ब्राह्मण-हिन्दू धर्म और जैन धर्म से संबंधित प्राचीन चित्रकला और तमिलनाडु के सित्तनवासल गुफाओं की चित्रकला की विशेषताओं पर प्रकाश डालें।
22 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा इंजीनियरिंग शिक्षा हेतु लघु और मध्यम अवधि की योजना पर सिफारिशों के लिये गठित बी.वी.आर. मोहन रेड्डी समिति की मुख्य सिफारिशों को विस्तारपूर्वक समझाएँ।
22 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
देश में आधारभूत संरचना के विकास में गैर-सरकारी भागीदारी योजना (PPP) मॉडल का अंगीकरण आलोचना से मुक्त नहीं है। इस मॉडल के पक्ष-विपक्ष की समालोचनात्मक विवचेना कीजिये।
22 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
चीन की वे प्रमुख सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक परिस्थितियाँ क्या थीं जिन्होंने चीनी गृहयुद्ध में कम्युनिष्ट पार्टी को विजय दिलाई?
21 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट (ASER) के हालिया सर्वेक्षण की जानकारी देते हुए देश की स्कूली शिक्षा की स्थिति और बुनियादी शिक्षा के स्तर पर प्रकाश डालें।
21 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय उपमहाद्वीप में भूकंपों की आवृत्ति बढती हुई प्रतीत होती है। फिर भी इनके प्रभाव के न्यूनीकरण हेतु भारत की तैयारी में महत्त्वपूर्ण कमियाँ है। विभिन्न पहलुओं की चर्चा कीजिये।
21 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
वर्तमान में राजनैतिक और प्रशासनिक स्तर पर नैतिकता में गिरावट दर्ज की जा रही है, जो सामाजिक और आर्थिक न्याय की प्राप्ति में बाधक कारक बन गया है। इस नैतिकता में गिरावट के कारणों को बताएँ तथा राजनैतिक और प्रशासनिक जीवन में नैतिकता की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए इसमें सुधार हेतु सुझाव दें।
21 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘ऋणात्मक ताप पतन दर’ की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए तापीय प्रतिलोमन के प्रकारों की विवेचना करें।
19 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
नागरिकता संशोधन विधेयक, 2016 की मुख्य विशेषताअें पर चर्चा करते हुए बताएँ कि नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के उद्देश्य से लाया गया यह विधेयक क्या धर्म के आधार पर अंतर स्थापित करने के क्रम में संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करता है?
19 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्राकृतिक आपदाओं के कारण के रूप में स्थापित चरम मौसमी घटनाओं यथा-बाढ़ और भारी वर्षा के अलावा चरम ताप का धीरे-धीरे इसमें शामिल होना क्या जलवायु परिवर्तन की तीव्र परिणति को दर्शाता है? भारत द्वारा इस संदर्भ में किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा करें।
19 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जलवर्षा के लिये वायु का संतृप्त होकर संघनित होना आवश्यक है एवं इसके लिये वायु का ऊपर उठना ज़रूरी होता है जो विभिन्न कारकों के कारण संभव होता है। इन्हीं कारणों के परिप्रेक्ष्य में संवहनीय, पर्वतीय और चक्रवातीय जलवर्षा को विस्तारपूर्वक समझाएँ।
18 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया के माध्यम से वैश्विक स्तर पर उपलब्ध नई निर्माण प्रौद्योगिकियों द्वारा कम लागत और कम समय में अच्छी गुणवत्ता के साथ लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इस कथन को हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज-इंडिया के संदर्भ में स्पष्ट करें।
18 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
नीति आयोग और आरबीआई के लिहाज से कर्ज माफी किसानों की समस्या का समाधान नहीं है। आपके लिहाज से अर्थव्यवस्था के लिये किसानों की कर्ज माफी कितना कारगर उपाय है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
18 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संसार के शहरी निवास-स्थानों में ताप-द्वीप बनने के कारण बताइये।
17 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
देवदासी प्रथा से आप क्या समझते हैं? कर्नाटक देवदासी (समर्पण का प्रतिषेध) अधिनियम, 1982 को लागू हुए वर्षों बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा इस कानून के संचालन हेतु नियमों को लागू करना बाकी है जो कहीं-न-कहीं इस कुप्रथा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध हो रहा है। कथन पर चर्चा करते हुए इस कुप्रथा के खत्म न हो पाने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डालें।
17 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में गरीबी को दूर करने और सरकार द्वारा गरीबों को प्रभावी सब्सिडी लक्षित करने में विफल रहने पर, समाधान के रूप में लाई जा रही ‘यूनिवर्सल बेसिक इनकम’ किस हद तक प्रभावी सिद्ध होगी? समालोचनात्मक उत्तर दीजिये।
17 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत पद्धति के मध्य विद्यमान अंतरों को स्पष्ट कीजिये।
16 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
सार्वजनिक प्रणालियों के प्रशासन में सुधार के लिये होने वाले नवाचार के अंतर्गत सृजन करना, विकास करना और ऐसे व्यावहारिक विचारों पर अमल करना शामिल होना चाहिये जिनसे लोकहित का उद्देश्य पूरा हो सके। चर्चा कीजिये।
16 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अपराधों की जाँच दर में वृद्धि एवं देश की न्यायिक प्रणाली को समर्थन देने एवं उसे सुदृढ़ बनाने के लिये डीएनए आधारित फॉरेंसिक प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग को विस्तार देने के उद्देश्य से लाई गई डीएनए प्रौद्योगिकी (उपयोग एंव अनुप्रयोग) विनियमन विधेयक, 2018 के महत्त्व एवं उसकी सीमाओं को रेखांकित कीजिये।
16 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में ब्रिटिश शासन द्वारा स्थापित डाक, टेलीग्राम तथा रेलवे के महत्त्व की चर्चा करें।
15 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
महिलाओं की भागीदारी ने ग्रामीण स्थानीय निकायों की कार्यात्मकता को किस प्रकार प्रभावित किया? स्पष्ट कीजिये।
15 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘‘विभिन्न अलगाववादी गुटों की समय-समय पर अनेक परस्पर विरोधी भूमिकाओं की वज़ह से उत्तर-पूर्वी राज्यों में अशांति बनी रहती है।'' उक्त कथन के कारणों को स्पष्ट करते हुए उत्तर-पूर्व क्षेत्र में उग्रवाद और उसके विदेशी संबंधों की चर्चा करें।
15 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
उन परिस्थितियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये जिनके कारण भारत को बांग्लादेश के उदय में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करना पड़ा।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
समाज में असमानता एवं अंतर का विद्यमान होना व्यवसाय और व्यापार के लिये सही नहीं होता। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी को व्यापार के साथ उलझा हुआ एक कारक माना जाता है। अगर सामाजिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों का अच्छे से ध्यान रखा जाए तो यह व्यवसाय के लिये अच्छा होता है। भारत के संदर्भ में इस पर चर्चा करें।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
अंतरिक्ष में अन्वेषण से संबंधित चुनौतियाँ, अंतरिक्ष यात्रा और अंतरिक्ष टेक्नोलॉजी के उपयोग पर आधारित पर्यटन अनुप्रयोग कार्यक्रम नई पीढ़ी के लिये कई अवसर उपलब्ध करा सकते हैं। ज़रूरत है साहस कर इसमें प्रवेश करने और लाभ उठाने की। क्या नया भारत इसके लिये तैयार है? टिप्पणी करें।
14 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी