- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 870
-
कृतज्ञता के मूल्य से आप क्या समझते हैं? लोक सेवा में कृतज्ञता का मूल्य क्यों महत्त्वपूर्ण है?
17 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"जहाँ गांधी ने नैतिक बल द्वारा हिंदू जातियों के हृदय परिवर्तन की कोशिश की, वहीं अंबेडकर अछूतों के अधिकार के लिये न्यायिक साधनों से प्रयास करते रहे।" कथन का विश्लेषण कीजिये।
11 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"पत्रकारिता की नैतिकता में वस्तुनिष्ठता और निष्पक्षता में परिवर्तन के परिप्रेक्ष्य में तटस्थ आवाज़ आज उतनी महत्त्वपूर्ण नहीं लगती जितना कि यह सौ वर्ष पूर्व थी और समाचार में निष्पक्षता का कोई भी आग्रह विचारों की मुक्त दुनिया में वस्तुतः एक रुकावट हो गया है।" क्या आप इससे सहमत हैं? अपने उत्तर को उदाहरण के साथ पुष्ट करें।
07 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"मनुष्य अपनी स्वतंत्रता के लिये अभिशप्त है क्योंकि एक बार विश्व में झोंक दिये जाने के बाद वह उस प्रत्येक चीज़ के लिये ज़िम्मेदार होता है जो वह करता है।"
06 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
उपरोक्त नैतिक विचार का वर्तमान संदर्भ में आपके लिये क्या महत्त्व है? -
दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग ने मंत्रियों के लिये निर्धारित नैतिक संहिता में किन नीतियों एवं सिद्धांतों को शामिल किया है? ये मंत्री-सिविल सेवक संबंधों को यह किस प्रकार दिशा प्रदान करेंगे?
05 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘सर्वोत्तम (लोग) कोई दृढ़ धारणा नहीं होती, जबकि बुरे (लोग) मनोवेगी प्रबलता से भरे होते हैं।’’ सिविल सेवकों में ‘आशावादिता’ एवं ‘साहस’ जैसे मूल्यों की उपयोगिता के संदर्भ में उक्त कथन की सोदाहरण व्याख्या करें।
04 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कांट का नैतिक दर्शन कठोर है तथा वह मानवीय प्रवृत्ति एवं कर्त्तव्यों के बीच लगातार संघर्ष को देखता है। टिप्पणी करें।
29 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘नागरिक अधिकार-पत्र’ (Citizen Charter) से आप क्या समझते हैं? इसके मुख्य संघटकों की चर्चा करते हुए यह स्पष्ट करें कि किस प्रकार यह एक नागरिक केंद्रित तंत्र के निर्माण में सहायक है?
27 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘भ्रष्टाचार जोखिम प्रबंधन’ से क्या आशय है?भ्रष्टाचार जोखिम को उत्पन्न करने वाले राजनीतिक-प्रशासनिक कारकों की चर्चा करते हुए इसके प्रभावी प्रबंधन की रणनीति बताएँ।
25 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक मूल्य.आर्थिक मूल्यों की अपेक्षा अधिक महत्त्वपूर्ण है।” राष्ट्र की समावेशी संवृद्धि के संदर्भ में उपर्युक्त कथन पर उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये।
14 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘भावनात्मक बुद्धिमत्ता’ से क्या आशय है, इसे लोगों में किस प्रकार विकसित किया जा सकता है? किसी व्यक्ति को नैतिक निर्णय लेने में यह कैसे सहायक सिद्ध होती है?
13 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
विभिन्न पशुओं के क्लोन बनाने में सफलता प्राप्ति के बाद वर्तमान में मानव क्लोनिंग बहस का मुद्दा है, मानव क्लोनिंग से जुड़े नैतिक तथा अनैतिक पक्षों पर विचार कीजिये।
12 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘स्वतंत्रता संग्राम का अटूट हिस्सा रहे नैतिक आचरणों के ऊँचे मापदंड भारतीय राजनीति में समय के साथ कमज़ोर होते जा रहे हैं।’ जनप्रतिनिधियों और उच्च पदों पर आसीन लोगों के लिये आचार संहिता की आवश्यकता को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में द्वितीय प्रशासनिक आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में निहित महत्त्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख कीजिये।
11 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सर्वहित में ही प्रत्येक व्यक्ति का हित निहित है’ सार्वजानिक जीवन में इस सिद्धांत का पालन कैसे किया जा सकता है?
10 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘यह एक प्रचलित अवधारणा है कि समय के साथ दंड विधान भी अधिक नरम होते जाते हैं और क्रूरतम प्रकृति की सज़ा क्रमशः चलन से बाहर हो जाती है।’ विवेचना कीजिये।
06 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक न्यायवादी जॉन रॉल्स के न्याय संबंधी सिद्धांतों पर टिप्पणी करें।
04 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गांधीवादी विचारधारा से आप क्या समझते हैं? वर्तमान संदर्भ में गांधीवादी विचारधारा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालें।
29 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘एक ही देश के विभिन्न कालों में सेना की नैतिक संहिता भी बदल जाती है’ कथन के संदर्भ में सैन्य नैतिकता के विविध पक्षों का विश्लेषण करें।
27 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
धर्म से आप क्या समझते हैं ? धार्मिक नैतिकता तथा धर्म-निरपेक्ष नैतिकता को स्पष्ट करें।
25 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सुख और दु:ख दोनों ही जीवन से अभिन्न रूप से जुड़े हैं, व्यक्ति को इन सबसे ऊपर उठकर कर्म करना चाहिये’ टिप्पणी करें।
24 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘इंटरनेट के बढ़ते उपयोग ने जहाँ सुविधाएँ बढ़ाई हैं वहीं मुश्किलें भी बहुत बढ़ा दी हैं और ऐसी ही एक समस्या है हैकिंग’ हैकिंग तथा एथिकल हैकिंग से आप क्या समझते हैं? चर्चा करें।
23 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘वर्तमान में भ्रष्टाचार से निपटने के लिये एक ऐसी राष्ट्रीय नीति बनाने की आवश्यकता है जो भ्रष्टाचार के प्रति ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पर आधारित हो,’ चर्चा करें।
22 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘स्वतंत्रता केवल एक प्राकृतिक अधिकार नहीं बल्कि यह एक प्रकार के गंभीर नैतिक उत्तरदायित्व का भी बोध कराती है’, टिप्पणी करें।
21 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी मनुष्य में मूल्यों का विकास एक क्रमिक प्रक्रिया है, जहां परिवार, समाज और शैक्षिक संस्थाओं का महत्त्वपूर्ण स्थान होता है। एक व्यक्ति का चुनाव जब लोकसेवक के रूप में होता है, तो उसके व्यक्तिगत मूल्यों और सार्वजनिक मूल्यों में टकराव होना स्वाभाविक है। यदि आपका चुनाव एक लोकसेवक के रूप होता है तो आप इन परिस्थितियों का सामना कैसे करेंगे? टिप्पणी करें।
18 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत का संविधान सामाजिक और आर्थिक न्याय का प्रावधान करता है किंतु स्वतंत्रता के बाद से ही सार्वजनिक धन के प्रभावी प्रबंधन का अभाव रहा है। इस संदर्भ मेंः
1. सार्वजनिक धन की प्रभावशीलता और उपयोगिता के संबंध में सरकार के प्रयासों को बताएँ।
17 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
2. इन प्रयासों की सफलता व असफलता को बताते हुए सुझाव प्रस्तुत करें। -
कार्य संस्कृति से आप क्या समझते हैं? संस्कृति तथा कार्य संस्कृति किस प्रकार एक-दूसरे से संबंधित हैं? चर्चा करें।
16 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
धर्म और नैतिकता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उचित उदाहरण के साथ कथन की समीक्षा करें।
13 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘प्रौद्योगिकी के अतिशय प्रसार ने बच्चों की भावनाओं को गहरे स्तर पर प्रभावित किया है। क्या आप इससे सहमत हैं? सोदाहरण स्पष्ट करें। (150 शब्द)
28 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित में उदाहरण के साथ अंतर स्पष्ट करें। (150 शब्द)
(a) अभिवृत्ति तथा अभिरुचि
(b) समानुभूति तथा सहानुभूति
(c) नैतिक चिंता तथा नैतिक दुविधा
20 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘कार्पोरेट सामाजिक जवाबदेही’ (CSR) की संक्षिप्त चर्चा करते हुए भारत में इससे संबंधित नियमों तथा इस क्षेत्र में हुई प्रगति पर टिप्पणी करें। (150 शब्द)
14 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न