- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 870
-
सिविल सेवाओं में उच्चतम नैतिक मूल्यों को बनाए रखने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करते हुए, इसे दूर करने के लिये प्रभावी उपाय सुझाएँ।
07 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"ज्ञान का अभाव बुद्धि को भ्रमित करता है, जबकि शिक्षा आत्मा को सच्चा ज्ञान प्रदान करती है- रवींद्रनाथ टैगोर।" वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इस उद्धरण की चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
01 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'जो व्यक्ति अधिकार पाकर भी नैतिक आचरणों से बंधा रहता है वह हर परिस्थिति में ईमानदार बना रहता है।' टिप्पणी करें।
28 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप इस मत से कहाँ तक सहमत हैं कि 'सुकरात की दार्शनिक अभिरुचियाँ वैज्ञानिक प्रकृति की होने की बजाय नीतिपरक अधिक थीं।' चर्चा करें।
21 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नागरिक घोषणापत्र से आप क्या समझतें हैं? किसी भी नागरिक घोषणापत्र को किन उपायों को अपनाकर अधिक से अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है? चर्चा करें।
18 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शिक्षा में मूल्यों का समावेश नहीं किया गया तो वह केवल ‘चालाक दैत्य’ ही बनाएगी, जिसका एकमात्र ध्येय होगा ‘अपने स्वार्थों की पूर्ति करना।’ तर्कों द्वारा स्पष्ट करते हुए इस कथन की पुष्टि करें।
17 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'किसी भी व्यक्ति की सफलता में अनेक कारकों की भूमिका होती है, लेकिन इनमें सबसे महत्त्वपूर्ण कारक भावनात्मक समझ है।' टिप्पणी करें।
12 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसा अक्सर देखा जाता है कि एक सिविल सेवक में अपने प्रशासनिक उत्तरदायित्व के निर्वहन करते समय कई नकारात्मक भाव विकसित हो जाते हैं। किन उपायों द्वारा वह इन नकारात्मकताओं से निपट सकता है। चर्चा करें।
30 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पर्यावरणीय नैतिकता से आप क्या समझते हैं? इसे सुनिश्चित करने में गाँधीवादी विचारों के महत्त्व पर प्रकाश डालें।
28 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान परिदृश्य में निम्नलिखित कथन की प्रासंगिकता को स्पष्ट करें।
‘‘प्रत्येक भारतवासी का यह भी कर्त्तव्य है कि वह ऐसा न समझे कि उसने अपने व अपने परिवार के लिये कमा लिया तो सबकुछ कर लिया। उसे अपने समाज के कल्याण के लिये दिल खोलकर खर्च करना चाहिये।’’ - महात्मा गांधी
23 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पंडित दीन दयाल उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत दर्शन ‘एकात्म मानववाद’ से आप क्या समझतें हैं? वर्तमान प्रासंगिकता में इसकी प्रसांगिकता के बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
28 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के व्याख्याता एवं एक आध्यात्मिक गुरु थे किंतु इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि उनके चिंतन में दलितों, महिलाओं व गरीबों के उत्थान तथा ‘कर्म की प्रधानता’ का विचार विशेष रूप से उपस्थित था।' चर्चा करें।
24 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'भारत में मीडिया को मानवतावादी मूल्यों से अनुप्राणित होने के साथ ही स्पष्ट तथा निष्पक्ष होना चाहिये।' कथन की विवेचना करें।
23 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत जैसे विविधता से पूर्ण समाजों को अनेक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है और असहिष्णुता ऐसी ही एक गंभीर चुनौती है। असहिष्णुता से समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की चर्चा करते हुए बताएं कि भारतीय समाज किस प्रकार इसे समाप्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
18 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी भी सरकारी संस्थान की कार्य-संस्कृति को सुधारने में नागरिक घोषणापत्र की अहम भूमिका होती है और इसे अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता से इंकार नहीं किया जा सकता। नागरिक घोषणापत्र को किन उपायों को अपनाकर अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है? चर्चा करें।
17 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'स्वतंत्रता केवल एक प्राकृतिक अधिकार नहीं बल्कि एक प्रकार के गम्भीर नैतिक उत्तरदायित्व का भी बोध कराती है।' कानून/विधि पालन के संदर्भ में कथन का विश्लेषण करें।
16 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सैन्य नैतिकता से आप क्या समझतें हैं? सैन्य नैतिकता के विविध पक्षों पर प्रकाश डालें।
12 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जैव-नीतिशास्त्र से आप क्या समझते हैं? भारत में जैव-नीतिशास्त्र से संबंधित क्या मुद्दे हैं चर्चा करें।
07 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
'संथारा एक प्रथा है जिसके तहत जैन समुदाय के कुछ लोग अपनी मृत्यु का वरण करते हैं।' संथारा आत्महत्या मानने या न मानने के संदर्भ में इसके नैतिक पक्षों तथा विपक्ष में दिए जाने वाले तर्कों को स्पष्ट करें।
05 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बौद्ध तथा जैन धर्म में अंतर्निहित नैतिकता संबंधी बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
04 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सामाजिक दायरों में समलैंगिकता के मुद्दे पर बीतें वर्षों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएँ सामने आई है। समलैंगिकता के नैतिक पक्षों पर प्रकाश डालें।
01 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या आपको लगता है कि बेहतर अंतर-वैयक्तिक दक्षता और आत्म प्रबंधन एक लोकसेवक को अन्य की तुलना में बेहतर बनाती है? चर्चा करें ।
28 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पर्यावरणीय नैतिकता से आप क्या समझतें हैं? पर्यावरणीय नैतिकता से संबंधित मुद्दों की चर्चा करते हुए पर्यावरणीय नैतिकता को बनाए रखने के उपायों पर प्रकाश डालें।
26 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में भारत सरकार ने भी ‘आरोग्य सेतु’ के माध्यम से COVID-19 से संक्रमित व्यक्तियों एवं उपायों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जिसके कारण नागरिकों की निजता के उल्लंघन संबंधित मुद्दा चर्चा का विषय बन गया। निजता के महत्त्व का आंकलन करते हुए इस ऐप से जुड़ी निजता संबंधी चिंताओं पर अपने विचार प्रस्तुत करें।
21 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कॉर्पोरेट गवर्नेंस से आप क्या समझते हैं?वर्तमान परिदृश्य में इसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए बताएं कि सरकार द्वारा इसे सुनिश्चित करने के लिये किन उपायों को अपनाया जा रहा है।
18 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘शिक्षा मूल्यविहीन होगी, तो वह केवल मनुष्य की स्वार्थपूर्ति तक सीमित होगी’’ तर्कों द्वारा स्पष्ट करते हुए इस कथन की पुष्टि करें।
13 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"सिद्धांतों के बिना शिक्षा, एक मनुष्य को चालाक दैत्य बनाने जैसी है।’’ तर्कों द्वारा स्पष्ट करते हुए इस कथन की पुष्टि करें।
11 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंधविश्वास न सिर्फ एक व्यक्ति को कमज़ोर बनाता है बल्कि एक प्रगतिशील समाज में बाधा उत्पन्न करता है। अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कारकों की चर्चा करने के साथ ही इससे उत्पन्न नैतिक मुद्दों को स्पष्ट करें।
03 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रतिबंध संस्कृति को बढ़ावा दिये जाने के प्रमुख कारणों की चर्चा करें तथा प्रतिबंध संस्कृति से उत्पन्न होने वाले नैतिक मुद्दों को भी स्पष्ट करें।
30 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।’’ इस कथन की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता बताइये।
27 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न