दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

भारत में E175 जेट

  • 24 Feb 2026
  • 10 min read

स्रोत: बीएस

विमानन क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और ब्राज़ील की एंब्रेयर ने भारत में E175 क्षेत्रीय जेट की फाइनल असेंबली लाइन (FAL) स्थापित करने के हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।

  • इस साझेदारी का लक्ष्य विनिर्माण, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और पायलट प्रशिक्षण को समाहित करते हुए एक संपूर्ण क्षेत्रीय परिवहन विमान (RTA) पारितंत्र स्थापित करना है।
  • E175 जेट: E175 जेट विशेष रूप से उच्च-आवृत्ति संचालन के लिये डिज़ाइन किया गया है, जिसका उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़ना है। इस जेट में 88 यात्रियों तक के बैठने की क्षमता है।
    • अनुमान है कि भारत को अगले दो दशकों में 80-146 सीटों वाले सेगमेंट में कम-से-कम 500 विमानों की आवश्यकता होगी।
  • UDAN योजना के लिये समर्थन: यह परियोजना क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS-UDAN) के अनुरूप है, जो निम्न सेवा वाले बाज़ारों में आर्थिक विस्तार का समर्थन करने हेतु स्वदेशी विमानन पारितंत्र की आवश्यकताओं को संबोधित करती है।
  • औद्योगिक दायरा: यह सहयोग असेंबली के अतिरिक्त बिक्री उपरांत सेवाओं और नए ऑर्डर प्राप्त करने पर भी ध्यान केंद्रित करता है, ताकि प्रस्तावित असेंबली लाइन की निरंतर व्यवहार्यता सुनिश्चित की जा सके।

और पढ़ें: उड़ान योजना

close
Share Page
images-2
images-2