- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1051
-
सूचना नैतिकता क्या है? देश में नैतिक शासन व्यवस्था बनाए रखने में आर.टी.आई. अधिनियम कैसे सहायता कर सकता है? (150 शब्द)
24 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
श्री सिद्धांत केंद्र सरकार के अधीन एक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष हैं। संगठन की एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत है। हाल ही में उन्हें विभिन्न देशाें के कलाकाराें को सम्मिलित करके एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन की ज़िम्मेदारी दी गई है। इस आयोजन के लिये उन्होंने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड शख्सियत को ब्रांड एंबेसडर तथा आयोजन के चेहरे के रूप में शामिल किया है। इससे कार्यक्रम को वृहद् स्तर पर प्रसिद्धि मिलेगी, साथ ही राजस्व का सृजन भी होगा। हालाँकि तैयारी के बीच में ही एक गायिका मीडिया के समक्ष आकर उक्त बॉलीवुड शख्सियत पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। यह घटना 10 वर्ष पूर्व की है जब गायिका काम की तलाश में थी। इस आरोप ने सार्वजनिक रूप से विवाद एवं विरोध को जन्म दिया है। लोग आयोजन में बॉलीवुड शख्सियत की भागीदारी के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने श्री सिद्धांत से संपर्क किया व ब्रांड एंबेसडर को हटाने की मांग की है। श्री सिद्धांत इस आयोजन को अंतिम रूप देने के करीब हैं तथा विश्व के विभिन्न हिस्सों से लोगों को आमंत्रित करने तथा उनके ठहरने आदि की तैयारी पहले ही की जा चुकी है। प्रारंभ में उनकी अंतरात्मा ने उन्हें इस संबंध में कुछ करने के लिये प्रेरित किया किंतु बाहरी दबावों के चलते, वह किसी भी कार्रवाई के संदर्भ में निश्चित नहीं हैं। उपर्युक्त केस स्टडी के संदर्भ में-
(a) आप उन्हें यह दिखाने के लिये क्या तर्क दे सकते हैं कि चुप रहना नैतिक रूप से सही नहीं है?
24 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) आप उन्हें क्या कार्रवाई करने की सलाह देंगे और क्यों? (250 शब्द) -
आचरण संहिता से आप क्या समझते हैं? भारत की बदलती प्रशासनिक संरचना में इसकी उपयोगिता को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
23 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या अंतरात्मा कानूनों, नियमों एवं विनियमों की तुलना में नैतिक निर्णय लेने के लिये अधिक विश्वसनीय मार्गदर्शक है? उचित उदाहरणों के साथ अपने तर्कों की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
23 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नागरिक घोषणा-पत्र का प्राथमिक रुझान लोक सेवाओं को आपूर्ति-संचालित बनाने के बजाय माँग-संचालित बनाकर नागरिक केंद्रित बनाना है। एक संगठन को प्रभावी प्रशासन के लिये नागरिक घोषणा-पत्र का उपयोग कैसे करना चाहिये? (150 शब्द)
17 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक शहर में पुलिस अधीक्षक (एस.पी.) के रूप में पदस्थ हैं जहाँ एक आई.टी. पेशेवर के साथ सामूहिक बलात्कार एवं हत्या की भयावह घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इसके बाद से अपराधियों के प्रति बड़े स्तर पर जन-आक्रोश बढ़ा हुआ है तथा स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं होने की वज़ह से पीड़ित परिवार जाँच में सहयोग करने से मना कर रहा है। इससे पहले, जब उन्होंने नज़दीक के पुलिस स्टेशन में पीड़ित की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने यह कहकर उन्हें लौटा दिया कि वह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसी परिस्थिति में जहाँ पुलिस बल मीडिया जाँच के दायरे में है-
(a) जनता एवं पुलिस के मध्य बढ़ते अविश्वास को रोकने के लिये आप क्या करेंगे?
(b) इसके साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा की प्रवृत्तियों से निपटने के लिये दीर्घकालिक उपायों को सुझाइये।
17 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(250 शब्द) -
भारत में सिविल सेवकों के लिये नैतिक संहिता की आवश्यकता का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
16 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक दुविधा क्या होती है? सरकारी संस्थानों के सम्मुख आने वाली विभिन्न प्रकार की नैतिक दुविधाओं का उल्लेख कीजिये तथा उनके समाधान के तरीकों को भी सुझाइये। (150 शब्द)
16 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक गैर-सरकारी संगठन के प्रमुख हैं जो कि समाज के कमज़ोर वर्गों के कैंसर रोगियों की उपशामक देखभाल (पैलियेटिव केयर) करता है। पिछले कुछ महीनों से आपके इस नेक कार्य के लिये धन कम पड़ रहा है, जिसके कारण आप आश्रितों की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। एक दिन एक बड़ी तंबाकू कंपनी के मालिक ने आपसे संपर्क किया जो कि आपके एन.जी.ओ. को पंड देने का इच्छुक है, क्योंकि उसे कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) के लक्ष्य को पूरा करना है। जबकि वर्षों से कैंसर रोगियों के साथ कार्य करने के क्रम में तंबाकू कंपनियों के प्रति आपके मन में हिकारत का भाव उत्पन्न हुआ है। अब मालिक की पेशकश ने आपको नैतिक दुविधा में डाल दिया है। एक तरफ आप किसी ऐसी कंपनी से समर्थन प्राप्त करने के विचार से घृणा करते हैं जो कि अपने उत्पादों के माध्यम से कैंसर फैला रही है, वहीं दूसरी तरफ, आपको लगता है कि कंपनी की सहायता आपके एन.जी.ओ. के लिये अच्छा अवसर है जो कि मरीज़ों को एक बेहतर देखभाल प्रदान कर सकता है।
(a) यहाँ शामिल विभिन्न नैतिक मुद्दे क्या हैं?
10 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) क्या तंबाकू कंपनी से पैसे स्वीकार करना आपके लिये नैतिक रूप से ठीक होगा? (250 शब्द) -
क्या कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व उन समस्त चीज़ों के लिये पर्याप्त है जो कॉर्पोरेट नैतिकता के लिये आवश्यक है? समाचोलनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
09 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ईमानदारी से आप क्या समझते हैं? उचित उदाहरणों की सहायता से शासन में इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
09 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी राज्य-विशेष की राजधानी में यातायात की भीड़ को कम करने के लिये एक एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। आपकी पेशेवर क्षमता और अनुभव के आधार पर आपको इस प्रतिष्ठित परियोजना के परियोजना प्रबंधक के रूप में चुना गया है। अगले दो वर्षों में परियोजना को पूरा करने की समय-सीमा 30 जून, 2021 है, क्योंकि इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा जुलाई 2021 के दूसरे सप्ताह में चुनाव की घोषणा से पहले होना है। निरीक्षण दल द्वारा औचक निरीक्षण करते समय, संभवत: खराब सामग्री के इस्तेमाल के कारण एलिवेटेड कॉरिडोर के एक पाये में एक छोटी-सी दरार देखी गई थी। आपने तुरंत मुख्य अभियंता को सूचित किया और आगे का काम रोक दिया। आपके द्वारा यह आकलन किया गया था कि एलिवेटेड कॉरिडोर के कम-से-कम तीन पायों को तोड़ना और उनका पुनर्निर्माण किया जाना है, परंतु यह प्रक्रिया परियोजना में कम-से-कम चार से छ: महीने की देरी कर देगी, किंतु मुख्य अभियंता ने निरीक्षण दल के अवलोकन को इस आधार पर निरस्त कर दिया कि यह एक छोटी-सी दरार है, जो किसी भी तरह से पुल की क्षमता और टिकाऊपन को प्रभावित नहीं करेगी। उसने आपको निरीक्षण दल के अवलोकन की अनदेखी कर उसी गति तथा लय के साथ काम जारी रखने का आदेश दिया। उसने आपको सूचित किया कि मंत्री कोई देरी नहीं चाहते हैं, क्योंकि वे एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन मुख्यमंत्री से चुनाव की घोषणा होने से पहले करवाना चाहते हैं। यह भी सूचित किया कि ठेकेदार मंत्री का दूर का रिश्तेदार है और वे चाहते हैं कि वह इस परियोजना को पूरा करे। उसने आपको इशारा भी किया कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता के रूप में आपकी आगे की पदोन्नति मंत्रालय के विचाराधीन है। तथापि आपने दृढ़ता से महसूस किया कि एलिवेटेड कॉरिडोर के पाये में छोटी-सी दरार पुल की क्षमता और जीवनकाल पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी और इसलिये एलिवेटेड कॉरिडोर की मरम्मत न करना बहुत खतरनाक होगा।
(a) दी गई शर्ताें के तहत परियोजना प्रबंधक के रूप में आपके पास कौन-से विकल्प उपलब्ध हैं?
03 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) वे कौन-सी नैतिक दुविधाएँ हैं, जिनका परियोजना प्रबंधक सामना कर रहा है?
(c) परियोजना प्रबंधक द्वारा सामना की जाने वाली व्यावसायिक चुनौतियाँ क्या हैं और उन चुनौतियाें से पार पाने के लिये उसकी प्रतिक्रिया क्या है?
(d) निरीक्षण दल द्वारा उठाए गए अवलोकन की अनदेखी के परिणाम क्या हो सकते हैं? -
सिविल सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित पदों की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिये: (150 शब्द)
(i) सत्यनिष्ठा / Integrity
02 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(ii) निष्पक्षता / Impartiality
(iii) वस्तुनिष्ठता / Objectivity
(iv) सहिष्णुता / Tolerance -
किस प्रकार निष्पक्षता एवं गैर-तरफदारी लोक सेवाओं में तटस्थता सुनिश्चित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तर की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
02 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सहानुभूति, समानुभूति एवं करुणा के मध्य मुख्य अंतर क्या है? नेतृत्व क्षमता के विकास में समानुभूति की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
26 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता (ई.आई.) भारत में प्रशासन एवं शासन में किस प्रकार सहायता कर सकती है? (150 शब्द)
26 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘‘आपकी सोच ही आपकी पूंजीगत संपत्ति होनी चाहिये, फिर चाहे आपके जीवन में कितने ही उतार-चढ़ाव क्यों न आएँ’’- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम। सुस्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
20 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक महानगर में प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। नगर के चारों ओर अवस्थित गाँवों के कृषकों द्वारा धान की फसल कटाई के पश्चात् उसके अपशिष्टों को जलाना, इस पर्यावरणीय आपदा का एक महत्त्वपूर्ण कारण है। सरकार द्वारा इस पर लगाए गए प्रतिबंधों एवं पराली निपटान हेतु आवश्यक मशीनों पर सब्सिडी देने की शुरुआत करने के बावजूद फसल अपशिष्टों का दहन बिना किसी रोक-टोक के जारी है। मशीनों के प्रति किसानों की उदासीनता का प्रमुख कारण उनकी यह धारणा है कि इन हैप्पी सीडर जैसी मशीनों के प्रयोग से फसल उत्पादन में निरंतर गिरावट आती है। हाल ही में राज्य उच्च न्यायालय द्वारा राज्य की राजधानी के आसपास के ज़िलों में प्रतिबंध आदेशों के कड़े क्रियान्वयन के लिये कहा गया है। आप इन ज़िलों में से एक ज़िले के ज़िलाधिकारी हैं और इस प्रदूषणकारी गतिविधि को समाप्त करने हेतु प्रतिबद्ध हैं। हालाँकि इस मुद्दे का राजनीतिकरण हो जाने की वजह से आपके द्वारा किये गए प्रयास को ज़मीनी स्तर पर वांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। अब आप पर स्थानीय नेताओं द्वारा दवाब बनाया जा रहा है कि आप इस सीजन में प्रतिबंध आदेशों की अनदेखी कर उच्च न्यायालय को भ्रामक आँकड़े प्रस्तुत करें अन्यथा वे चुनाव में समर्थन खो देंगे।
यद्यपि आप पराली जलाए जाने के खिलाफ हैं लेकिन वास्तव में आप कृषकों की मनोदशा के प्रति भी सहानुभूति रखते हैं। इस ज़िले में हिंसक कृषक आंदोलनों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि भी रही है। आप इस घटना से परिचित हैं और इस राजनीतिक रूप से सक्रिय माहौल में हिंसा या आंदोलन की किसी भी अप्रिय घटना से बचना चाहते हैं।
(a) इस केस स्टडी में निहित विभिन्न मुद्दों की पहचान कीजिये।
19 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) संबंधित क्षेत्र के ज़िलाधिकारी के रूप में, इस मुद्दे को सुलझाने हेतु आप किस प्रकार की कार्रवाई करेंगे? (250 शब्द) -
क्या आप इस मत से सहमत हैं कि नैतिकता एवं राजनीति एक-दूसरे से पूर्णत: विपरीत हैं? (150 शब्द)
19 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पूर्वाग्रह बिना भेदभाव के हो सकता है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
13 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्षमतागत दृष्टिकोण उपयोगितावाद से कैसे भिन्न है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सैन्य सुरक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? (150 शब्द)
12 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक ज़िलाधिकारी के रूप में पदस्थ हैं। आपको अपने अधिकार क्षेत्र के एक गाँव की स्थिति के बारे में पता चलता है जहाँ की जनसंख्या रक्ताल्पता (एनीमिया) से पीड़ित है। एक परियोजना के तहत गाँव वालों को फोर्टिफाइड (पोषक तत्त्वों से युक्त) चावल उपलब्ध कराने की पहल की गई ताकि उन्हें पोषण प्रदान किया जा सके। किंतु गाँव वाले इस गलत धारणा के चलते कि ये चावल प्लास्टिक के हैं, इनका उपभोग करने से मना कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ ग्रामवासी वामपंथी विचारधारा से भी प्रभावित हैं और आपको यह भी पता चलता है कि नक्सलवादी ग्रामीणों की इस आम धारणा का प्रयोग अपने फायदे के लिये कर रहे हैं जिससे सरकार को जनता तक पहुँचना अधिक मुश्किल हो रहा है।
एक अन्य वैकल्पिक पहल के रूप में लोगों को आयरन की गोलियाँ उपलब्ध कराई गई लेकिन इसने भी ग्रामीणों के बीच एक अन्य गलतफहमी पैदा कर दी कि इन गोलियों के सेवन से गर्भस्थ शिशुओं के वजन में वृद्धि हो जाती है जो गर्भवती महिलाओं में प्रसव संबंधी जटिलताओं में वृद्धि का कारण बनती है। इस प्रकार यह पहल भी विफल साबित हुई।
(a) उपर्युक्त केस स्टडी में निहित विभिन्न मुद्दे कौन-से हैं?
06 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) नक्सलियों द्वारा प्रसारित गलत सूचनाओं के परिप्रेक्ष्य में आप जन सामान्य की धारणाओं को कैसे बदलेंगे? (250 शब्द) -
एक शहर के नगर निगम द्वारा सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के विकास हेतु पेड़ों की कटाई की अनुमति दी गई है। कंक्रीट के जंगल युक्त ज़िले में क्षेत्र एक्स (x) एक हरित पट्टी है। ऐसे में बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता के प्रभाव में लोग सड़कों पर उतर आए हैं ताकि पर्यावरण संरक्षण के संदेश को फैलाया जा सके तथा पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ लोग खड़े हो सकें। जबकि नगर निगम का मत है कि वहनीय सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना के विकास से लोग निजी वाहनों के उपयोग में कटौती करेंगे जिससे अंतत: कार्बन फुटप्रिंट कम हो जाएगा। इसी के साथ प्रदर्शनकर्त्ताओं का कहना है कि यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से बाढ़ क्षेत्र है, जिसमें पेड़ों के कटाव एवं निर्माण गतिविधियों के चलते मानसून के दौरान स्थिति और बदतर हो जाएगी। पेड़ों की कटाई के खिलाफ व्यापक जन विरोध को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मामले पर गौर करने एवं परियोजना हेतु वैकल्पिक सुझाव देने के लिये एक समिति का गठन किया है। आपको इस समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। जनता की चिंताओं के समाधान एवं पर्यावरणीय प्रभाव को सीमित करने हेतु आप सरकार से किस प्रकार की कार्रवाई की सिफारिश करेंगे? (250 शब्द)
06 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
मूल्य क्या हैं? शासन में मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
05 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मुक्तिपरक (जीवनरक्षक) नैतिकता क्या है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
05 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सहयोग और प्रतिस्पर्द्धा पद को परिभाषित कीजिये। सहयोग एवं प्रतिस्पर्द्धा के निर्धारक तत्त्व कौन-से हैं? (150 शब्द)
29 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अभिवृत्ति एवं अभिवृत्ति परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? उन कारकों को रेखांकित कीजिये जो अभिवृत्ति परिवर्तन को प्रभावित करते हैं। (150 शब्द)
29 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक अंतः प्रज्ञा शब्द की व्याख्या कीजिये और उपयुक्त उदाहरणों के साथ अंतः प्रज्ञा और तर्क शक्ति के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
28 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निम्नलिखित उद्धरण का आपके विचार से क्या अभिप्राय है?
‘‘परस्पर निर्भरता के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। हमें एक-दूसरे की ज़रूरत है और जितनी जल्दी हम इसे सीख लें यह हम सबके लिये उतना ही अच्छा है।’’ -एरिक एरिकसन (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये)
28 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न