मध्य प्रदेश Switch to English
कृषि महाकुंभ मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित किया जाएगा
चर्चा में क्यों?
किसानों के लिये आय के नए बहुआयामी अवसरों को प्रदर्शित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिये अप्रैल 2026 में रायसेन, मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय 'कृषि महाकुंभ' का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
- कार्यक्रम: रायसेन में तीन दिवसीय 'कृषि महाकुंभ' आयोजित किया जाएगा, जो किसानों, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और ग्रामीण उद्यमियों को एक ही मंच पर लाएगा।
- इसमें जल-आधारित आय के अवसरों को उजागर करने के लिये बायोफ्लॉक, रिसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS), एक्वापोनिक्स, सजावटी मछली पालन और पर्ल फार्मिंग जैसी आधुनिक प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
- उद्देश्य: इस आयोजन का उद्देश्य फसल उत्पादन को पशुपालन, मत्स्य पालन, प्रसंस्करण, विपणन और उद्यमिता के साथ जोड़कर किसानों के लिये आय के कई स्रोत बनाना है।
- किसानों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम और मत्स्य पालन बुनियादी ढाँचा विकास कोष (FIDF) जैसी सरकारी पहलों की जानकारी दी जाएगी।
- महिलाओं की भागीदारी: कृषि सखी, आजीविका दीदी और ड्रोन दीदी सहित ग्रामीण महिला समूह, महिला नेतृत्व वाले कृषि उद्यमों के सफल मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
|
और पढ़ें: FPO, SHG, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य पालन क्षेत्र |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English
विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026
चर्चा में क्यों?
विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल, 2026 को 'स्वास्थ्य के लिये एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े हों' (Together for Health: Stand with Science) थीम के साथ मनाया गया, जिसमें वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को मज़बूत करने के लिये विज्ञान आधारित समाधानों के महत्त्व पर ज़ोर दिया गया।
मुख्य बिंदु:
- आयोजन: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की 1948 में हुई स्थापना की वर्षगॉंठ के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
- थीम 2026: स्वास्थ्य के लिये एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े हों (Together for Health: Stand with Science)।
- उद्देश्य: इस दिवस का उद्देश्य प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सरकारों, संस्थानों एवं समुदायों को विज्ञान-आधारित स्वास्थ्य नीतियों का समर्थन करने के लिये प्रोत्साहित करना है।
- अभियान: यह अभियान इस तर्क पर प्रकाश डालता है कि कैसे वैज्ञानिक सहयोग लोगों, जानवरों, पौधों और ग्रह के स्वास्थ्य की रक्षा करने में सहायता करता है।
- फोकस (केंद्र): यह अभियान 'वन हेल्थ' (One Health) दृष्टिकोण को मज़बूती से बढ़ावा देता है, जो मनुष्यों, जानवरों और पारिस्थितिक तंत्र के परस्पर जुड़े स्वास्थ्य को स्वीकार करता है।
- प्रमुख वैश्विक कार्यक्रम:
- अंतर्राष्ट्रीय वन हेल्थ शिखर सम्मेलन 2026 (7 अप्रैल): फ्राँस की G7 अध्यक्षता के तहत फ्राँस सरकार द्वारा आयोजित।
- WHO सहयोगी केंद्रों का उद्घाटन वैश्विक मंच 2026 (7–9 अप्रैल): यह 80 से अधिक देशों के लगभग 800 वैज्ञानिक संस्थानों को एक साथ लाता है।
- अभियान के लक्ष्य:
- स्वास्थ्य की रक्षा के लिये साक्ष्यों, तथ्यों और विज्ञान आधारित मार्गदर्शन को अपनाकर विज्ञान के साथ खड़े होना।
- विज्ञान और सार्वजनिक स्वास्थ्य में विश्वास को फिर से कायम करना।
- एक बेहतर और स्वस्थ भविष्य के लिये विज्ञान-आधारित उपायों को बढ़ावा देना।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO):
- स्थापना: 7 अप्रैल, 1948।
- मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड।


%20(1).gif)























.jpg)
