दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



मध्य प्रदेश

कृषि महाकुंभ मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित किया जाएगा

  • 08 Apr 2026
  • 10 min read

चर्चा में क्यों?

किसानों के लिये आय के नए बहुआयामी अवसरों को प्रदर्शित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिये अप्रैल 2026 में रायसेन, मध्य प्रदेश में तीन दिवसीय 'कृषि महाकुंभ' का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य बिंदु:

  • कार्यक्रम: रायसेन में तीन दिवसीय 'कृषि महाकुंभ' आयोजित किया जाएगा, जो किसानों, वैज्ञानिकों, स्टार्टअप्स, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और ग्रामीण उद्यमियों को एक ही मंच पर लाएगा। 
    • इसमें जल-आधारित आय के अवसरों को उजागर करने के लिये बायोफ्लॉक, रिसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (RAS), एक्वापोनिक्स, सजावटी मछली पालन और पर्ल फार्मिंग जैसी आधुनिक प्रणालियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • उद्देश्य: इस आयोजन का उद्देश्य फसल उत्पादन को पशुपालन, मत्स्य पालन, प्रसंस्करण, विपणन और उद्यमिता के साथ जोड़कर किसानों के लिये आय के कई स्रोत बनाना है। 
    • किसानों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम और मत्स्य पालन बुनियादी ढाँचा विकास कोष (FIDF) जैसी सरकारी पहलों की जानकारी दी जाएगी।
  • महिलाओं की भागीदारी: कृषि सखी, आजीविका दीदी और ड्रोन दीदी सहित ग्रामीण महिला समूह, महिला नेतृत्व वाले कृषि उद्यमों के सफल मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

और पढ़ें: FPO, SHG, प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मत्स्य पालन क्षेत्र

close
Share Page
images-2
images-2