दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

राजस्थान स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Jan 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
राजस्थान Switch to English

राजस्थान के नागौरी अश्वगंधा को GI टैग प्राप्त हुआ

चर्चा में क्यों?

भारत सरकार ने राजस्थान के नागौर ज़िले में उगाए जाने वाले नागौरी अश्वगंधा को भौगोलिक उपदर्शन प्रमाणन (GI) प्रदान किया है।

मुख्य बिंदु 

  • GI मान्यता: मारवाड़ क्षेत्र के नागौर में उत्पन्न नागौरी अश्वगंधा को उसकी विशिष्ट गुणवत्ता, प्रतिष्ठा और भौगोलिक उत्पत्ति के लिये आधिकारिक रूप से भौगोलिक उपदर्शन प्रमाणन (GI) प्रदान किया गया है।
  • आर्थिक लाभ: GI टैग उत्पाद के नाम को संरक्षण प्रदान करता है, उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करता है और किसानों को आयुर्वेदिक तथा फार्मास्यूटिकल बाज़ारों से सीधे जुड़कर अधिक लाभकारी मूल्य हासिल करने में सहायता करता है।
  • निर्यात बढ़ावा: GI प्रमाणन के बाद केवल प्रमाणित नागौरी अश्वगंधा ही अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में बेची जा सकेगी, जिससे निर्यात के अवसर बढ़ने और वैश्विक हर्बल एवं औषधीय बाज़ार में इसकी मांग बढ़ने की संभावना है।
  • भौगोलिक उपदर्शन प्रमाणन (GI): भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • मंत्रालय: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
    • विभाग: भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री, जो पेटेंट, डिज़ाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक कार्यालय (CGPDTM) के अंतर्गत कार्य करती है।
  • राजस्थान का GI परिदृश्य: नागौरी अश्वगंधा को शामिल किये जाने के बाद राजस्थान के कुल GI-टैग प्राप्त उत्पादों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है, जिनमें बीकानेरी भुजिया, मकराना मार्बल और कोटा डोरिया जैसे प्रसिद्ध उत्पाद भी शामिल हैं।

और पढ़ें: भौगोलिक उपदर्शन प्रमाणन (GI)


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में न्यू दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर (NDWBF) 2026 का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • आयोजक: यह पुस्तक मेला राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) भारत द्वारा, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया गया है।
  • थीम: NDWBF 2026 की थीम है "भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और बुद्धिमत्ता @75", जो भारत के सशस्त्र बलों की भूमिका और विरासत को दर्शाती है।
  • पुस्तक विमोचन: उद्घाटन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द सागा ऑफ कुडोपाली: 1857 की अनकही कहानी’ पुस्तक का हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं और स्पेनिश भाषा में विमोचन किया। यह पुस्तक वीर सुरेंद्र साई और संबलपुर के शहीदों को सम्मानित करती है।
  • अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: कतर और स्पेन सहित कई देशों ने मेले में भाग लिया।
    • फोकस देश: कतर (प्रदर्शनियों और साहित्यिक आदान–प्रदान का मुख्य केंद्र)
    • सहभागी देश: स्पेन (सांस्कृतिक और साहित्यिक सहभागिता)
  • पठन संस्कृति को बढ़ावा: यह पुस्तक मेला छात्रों, शोधकर्त्ताओं और आम जनता में पठन संस्कृति, ज्ञान-वितरण, बहुभाषिकता तथा वैश्विक साहित्यिक संवाद के महत्त्व को रेखांकित करता है।

close
Share Page
images-2
images-2