राजस्थान
राजस्थान में माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन और एक्सपो 2026
- 13 Jan 2026
- 8 min read
चर्चा में क्यों?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जोधपुर, राजस्थान में आयोजित माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन और एक्सपो 2026 को संबोधित किया।
मुख्य बिंदु
- आयोजक: माहेश्वरी समुदाय
- माहेश्वरी समुदाय: माहेश्वरी समुदाय ने ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्रता संग्राम, व्यापार, उद्योग और रोज़गार सृजन में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मज़बूत हुई है।
- परंपरा और आधुनिकता का संगम: यह समुदाय निर्माण, कौशल विकास, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक अपनाने के माध्यम से यह दिखाता है कि परंपरा तथा प्रगति एक साथ आगे बढ़ सकती हैं।
- आत्मनिर्भरता का संदेश: आत्मनिर्भर भारत पर ज़ोर देते हुए स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और भारतीय भाषाओं (स्वभाषा) के प्रोत्साहन को महत्त्व दिया गया।
- सामाजिक एकता: मज़बूत एवं संगठित समुदाय राष्ट्र-निर्माण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं।
- भारत की वैश्विक आर्थिक प्रगति: भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
|
और पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत |