रैपिड फायर
वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे
- 08 May 2025
- 3 min read
स्रोत: बिज़नेस स्टैण्डर्ड
वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे प्रत्येक वर्ष 8 मई को मनाया जाता है ताकि पूरे विश्व में लाखों स्वयंसेवकों के मानवीय प्रयासों को सम्मानित किया जा सके।
- थीम 2025: "मानवता को जीवित रखना (Keeping Humanity Alive)" बढ़ती असमानताओं, स्वास्थ्य संकटों और संघर्षों के बीच मानवीय सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
- ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: यह दिवस वर्ष 1948 में स्थापित किया गया था ताकि हेनरी ड्यूना के जन्म (8 मई 1828) की स्मृति में मनाया जा सके, जो इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार विजेता थे। उन्होंने यह पुरस्कार फ्रेडरिक पैसी के साथ साझा किया था।
- सैलफ्रीनों के युद्व (1859) की भयावहता को देखने के बाद, हेनरी ड्यूना ने मानवीय सहायता संगठनों की आवश्यकता पर बल दिया, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 1863 में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस (ICRC) की स्थापना हुई और बाद में जिनेवा कन्वेंशन का गठन हुआ।
- इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट, जिसमें 80 मिलियन से अधिक सदस्य हैं, में ICRC और 191 राष्ट्रीय समितियाँ शामिल हैं। यह संघर्षों और आपदाओं के दौरान सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करता है तथा इसे रेड क्रॉस, रेड क्रिसेंट व रेड क्रिस्टल के प्रतीकों द्वारा मान्यता प्राप्त है।
- महत्त्व: यह दिवस मानवता, निष्पक्षता और तटस्थता के सिद्धांतों को बढ़ावा देते हुए आपात स्थितियों, युद्धों एवं आपदाओं में सहायता करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित करता है।
- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS): इसकी स्थापना वर्ष 1920 में की गई थी। यह आपदा राहत और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है। भारत के राष्ट्रपति इसके अध्यक्ष होते हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री इसके चेयरमैन होते हैं।
और पढ़ें: वर्ल्ड रेड क्रॉस डे