रैपिड फायर
HADR अभ्यास में भागीदारी हेतु INS शारदा मालदीव पहुँचा
- 08 May 2025
- 2 min read
स्रोत: पी.आई.बी
INS शारदा, मालदीव राष्ट्रीय सुरक्षा बल (MNDF) के साथ संयुक्त मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभ्यास हेतु मालदीव के माफिलाफुशी एटाॅल पहुँचा।
- यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) से संबंधित भारत के "MAHASAGAR (क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिये पारस्परिक एवं समग्र उन्नति)" दृष्टिकोण के अनुरूप है।
- इससे पूर्व वर्ष 2004 में हिंद महासागर में आई सुनामी के बाद, भारतीय नौसेना ने अपने HADR ऑपरेशन के भाग के रूप में, संकट के दौरान मालदीव को राहत प्रदान करने के क्रम में ऑपरेशन कैस्टर शुरू किया था।
- HADR अभ्यास का उद्देश्य मानवीय चुनौतियों के संदर्भ में प्रभावी प्रतिक्रिया के क्रम में भारतीय नौसेना तथा MNDF के बीच अंतर-संचालनशीलता को बढ़ावा देना है।
- सुकन्या श्रेणी के गश्ती पोत INS शारदा (P55) को वर्ष 2024 में सोमालिया तट पर अपहृत ईरानी पोत ओमारी से 19 बंधकों को बचाने हेतु 'ऑन द स्पॉट यूनिट सिटेशन' से सम्मानित किया गया, जिससे इसकी परिचालन उत्कृष्टता के साथ हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा में इसकी भूमिका पर प्रकाश पड़ता है।
- भारत और मालदीव के बीच अभ्यास: द्विपक्षीय अभ्यासों में "एकुवेरिन (सेना) और "एकाथा (नौसेना)" शामिल हैं जबकि त्रिपक्षीय तट रक्षक अभ्यास "दोस्ती" में श्रीलंका भी शामिल होता है।
एटाॅल: एटाॅल का आशय एक वलय के आकार की मूंगा चट्टान, द्वीप या टापुओं की शृंखला से है। इससे लैगून नामक जल निकाय घिरा रहता है।
और पढ़ें: भारत-मालदीव रक्षा सहयोग