दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Jan 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

इंडिया पोस्ट ने MP में स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 लॉन्च किया

चर्चा में क्यों?

इंडिया पोस्ट ने मध्य प्रदेश में स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 सेवाएँ शुरू की हैं, जिनका उद्घाटन केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा किया गया।

मुख्य बिंदु

  • सेवाएँ: इंडिया पोस्ट ने स्पीड पोस्ट 24 और स्पीड पोस्ट 48 सेवाएँ शुरू की हैं, जो समय-गारंटी आधारित डिलीवरी सेवाएँ हैं, जिनके माध्यम से डाक/पार्सल क्रमशः 24 और 48 घंटे के भीतर पहुँचाए जाते हैं।
  • क्रियान्वयन एजेंसी: डाक विभाग, संचार मंत्रालय
  • उद्देश्य: इन सेवाओं का उद्देश्य डाक सेवाओं का आधुनिकीकरण करना और भारत के विस्तृत डाक नेटवर्क में समयबद्ध, विश्वसनीय तथा तीव्र डिलीवरी के नए मानक स्थापित करना है।
  • लॉन्च कार्यक्रम: इन सेवाओं की घोषणा मध्य प्रदेश के शिवपुरी ज़िले के पिछोर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई।
  • इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार: यह पहल मध्य प्रदेश में डाक अवसंरचना को उन्नत करने के प्रयासों के अनुरूप है, जिसमें डाकघरों का नवीनीकरण और डाक कर्मियों के लिये एक राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना शामिल है।
  • लॉजिस्टिक्स के लिये महत्त्व: ये उन्नत सेवाएँ भारत पोस्ट की भूमिका को लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम में सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखती हैं, जिससे वह एक्सप्रेस डिलीवरी सेवाओं में निजी कूरियर एजेंसियों के साथ प्रतिस्पर्द्धा कर सके।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में न्यू दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर (NDWBF) 2026 का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • आयोजक: यह पुस्तक मेला राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) भारत द्वारा, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया गया है।
  • थीम: NDWBF 2026 की थीम है "भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और बुद्धिमत्ता @75", जो भारत के सशस्त्र बलों की भूमिका और विरासत को दर्शाती है।
  • पुस्तक विमोचन: उद्घाटन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द सागा ऑफ कुडोपाली: 1857 की अनकही कहानी’ पुस्तक का हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं और स्पेनिश भाषा में विमोचन किया। यह पुस्तक वीर सुरेंद्र साई और संबलपुर के शहीदों को सम्मानित करती है।
  • अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: कतर और स्पेन सहित कई देशों ने मेले में भाग लिया।
    • फोकस देश: कतर (प्रदर्शनियों और साहित्यिक आदान–प्रदान का मुख्य केंद्र)
    • सहभागी देश: स्पेन (सांस्कृतिक और साहित्यिक सहभागिता)
  • पठन संस्कृति को बढ़ावा: यह पुस्तक मेला छात्रों, शोधकर्त्ताओं और आम जनता में पठन संस्कृति, ज्ञान-वितरण, बहुभाषिकता तथा वैश्विक साहित्यिक संवाद के महत्त्व को रेखांकित करता है।

close
Share Page
images-2
images-2