डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
भारत सरकार अधिनियम, 1919 भारतीयों के लिये बेडियों का एक नया जाल था। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
14 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय उपमहाद्वीप में कृषि के विकास पर सामान्यतः किन कारकों का प्रभाव पड़ता है? विस्तार से बताइएँ।
14 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
बालश्रम (निषेध व नियमन) संशोधन नियम, 2017 बच्चों के शोषण को रोकने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। चर्चा कीजिये।
13 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सूखा’ को परिभाषित कीजिये। साथ ही, वर्गीकरण का आधार बताते हुए भारत के सूखा-प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख कीजिये।
13 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आप दिल्ली मेट्रो के सबसे ज्यादा व्यस्त स्टेशन के प्लेटफार्म पर अपने कार्यालय जाने के लिये मेट्रो में चढ़ने के लिये तेजी से चलने लगते हैं, तभी किसी भी टाँगों में उलझने के कारण गिर जाते हैं और आपकी ड्रेस खराब हो जाती है। वह आदमी आपका परिचित नहीं है। आप जब उससे लड़ने को तैयार होते हैं तो वह हाथ जोड़कर क्षमा मांगता है और कहता है कि यह सब अनजाने में हुआ है, उसने जानबूझकर टाँग नहीं अड़ाई थी। आपको ऑफिस के लिये देरी हो रही है। ऐसी स्थिति में इस मुद्दे के समाधान के लिये आपके सामने करने के लिये कौन-कौन से विकल्प मौजूद हैं और आप कौन-सा विकल्प चुनेंगे?
13 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान में भारतीय कृषि क्षेत्र की ‘आर्थिकी’ का विश्लेषण करते हुए किसान आंदोलनों के सामाजिक-आर्थिक पक्ष की विवेचना कीजिये।
13 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर में आई गिरावट के लिये विमुद्रीकरण को किस हद तक उत्तरदायी ठहराया जा सकता है? साथ ही, सरकार द्वारा हाल ही में अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार हेतु किये गए प्रयासों का भी उल्लेख करें।
12 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) एक तरफ जहाँ चीन और पाकिस्तान के हितों का पोषण करेगा, वहीं भारत के लिये एक गंभीर भू-राजनीतिक समस्या साबित होगा। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
12 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत जैसी लोकतांत्रिक शासन प्रणाली में किसी जाति/समुदाय या किसी वर्ग-विशेष द्वारा अपनी मांगों/अधिकारों के लिये हिंसक विरोध प्रदर्शन कहाँ तक जायज़ है? इस संबंध में अपना मत भी स्पष्ट करें।
10 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गांधी जी का सविनय अवज्ञा आंदोलन उनके द्वारा एक दशक पहले शुरू किये गए असहयोग आंदोलन से किस प्रकार भिन्न था? क्या इस आंदोलन का स्वरूप असहयोग आंदोलन की अपेक्षा अधिक प्रखर था?
10 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप एक राज्य के पुलिस प्रमुख (डी.जी.पी.) है। आपके राज्य के किसान अपनी कुछ मांगों को लेकर राज्यभर में अहिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार किसानों की मांगों के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। इसी कारण कुछ दिनों के अहिंसक प्रदर्शन के बाद राज्य के एक जिले में आंदोलनकारी उग्र हो जाते हैं और सुरक्षाबलों की एक टीम को चारों तरफ से घेर कर पत्थरबाज़ी करने लगते हैं। सुरक्षाबल अपने बचाव में ‘फायरिंग’ कर देते हैं, जिसमें छह किसान मारे जाते हैं तथा कई किसान घायल हो जाते हैं। किसानों की मौत के बाद आंदोलन और अधिक उग्र हो जाता है तथा लोग बसों, ट्रकों, पुलिस की गाड़ियों, सार्वजनिक संपत्तियों एवं एक पुलिस चौकी को आग के हवाले कर देते हैं। जब जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक लोगों को समझाने जाते हैं तो लोग गुस्से में उनके साथ मारपीट करते हैं। यह मुद्दा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो जाता है तथा राज्य व केंद्र सरकार आपको स्थिति को तुरन्त नियंत्रित करने का आदेश देती है। ऐसी स्थिति में आप कौन-से कदम उठाएंगे जिससे आंदोलन भी शांत हो जाए तथा लोगों में प्रशासन को लेकर विश्वास बहाली भी हो जाए?
09 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘नेहरू युग में भारत की गुटनिरपेक्षता की नीति सफलता एवं असफलता के विभिन्न चरणों से होकर गुजरी।’ इस कथन का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
09 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के ‘राष्ट्रीय न्यास’ निकाय की स्थापना के उद्देश्य का उल्लेख करते हुए उसके द्वारा प्रारम्भ किये गए ‘समावेशी भारत अभियान’ के संबंध में चर्चा कीजिये।
08 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश व नवोन्मेष के वैश्विक प्रयासों का उल्लेख करते हुए, इस क्षेत्र के विकास से पर्यावरण व अर्थजगत पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण कीजिये।
08 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उन कारणों का उल्लेख करें जो स्वतंत्र भारत द्वारा गुटनिरपेक्ष नीति अपनाये जाने के लिये उत्तरदायी थे। साथ ही, भारत की गुटनिरपेक्ष नीति के प्रमुख लक्ष्यों का भी वर्णन करें।
08 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का ‘कराची प्रस्ताव’ वास्तव में कांग्रेस की मूलभूत राजनीतिक व आर्थिक नीतियों का दस्तावेज था। विवेचना कीजिये।
07 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘कतर कूटनीतिक संकट’ से उभरा भू-राजनीतिक तनाव भारतीय हितों को किस हद तक प्रभावित कर सकता है?
07 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जैन-दर्शन के पाँचों नैतिक सिद्धान्तों की विवेचना कीजिये।
06 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से ही ‘प्रेस’ राष्ट्रवादियों के विचारों एवं उद्देश्यों को जनमानस तक पहुंचाने में सबसे उपयुक्त औजार साबित हुई। चर्चा कीजिये।
06 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
शंघाई सहयोग संगठन (एस.सी.ओ.) की पूर्ण सदस्यता भारत के लिये आर्थिक, सांस्कृतिक, भू-राजनीतिक व सामरिक दृष्टिकोण से हितकारी सिद्ध होगी। विवेचना कीजिये।
06 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘निवारक निरोध’ संकल्पना से आपका क्या अभिप्राय है? इसके प्रयोग के आधारों का उल्लेख करते हुए हाल ही में इस संदर्भ में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की चर्चा कीजिये।
03 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
19वीं शताब्दी में हुये सुधार आन्दोलनों ने अप्रत्यक्ष: राष्ट्रीय एकता को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया था। चर्चा कीजिये?
03 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘पेरिस जलवायु समझौते’ से अमेरिका का अलग होना जलवायु परिवर्तन को रोकने के वैश्विक प्रयासों पर एक बड़ा आघात है। विश्लेषण कीजिये।
03 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या भारत में कृषि आय पर कर लगाया जाना चाहिये ?अपने उत्तर को तर्कों से पुष्ट करें?
02 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उन परिस्थितियों/घटनाओं का उल्लेख कीजिये जिनके कारण अंग्रेज़ों को भारत छोड़ना अपरिहार्य प्रतीत होने लगा था?
02 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
नैतिकता के परिप्रेक्ष्य में सांस्कृतिक सापेक्षतावाद से आपका क्या तात्पर्य है? विशिष्ट उदाहरणों के साथ सांस्कृतिक सापेक्षतावाद से उत्पन्न समस्याओं का उल्लेख करें।
01 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
यद्यपि ‘राजगोपालाचारी फार्मूला’ अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान की अवधारणा का ही प्रस्ताव था, फिर भी, जिन्ना ने उस ‘फार्मूला’ को नकार दिया। क्यों?
01 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप एक जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के पद पर नियुक्त हैं। आप जिले के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में शिक्षा का स्तर जाँचने के लिये एक ‘विद्यार्थी गुणवत्ता संवर्धन टीम’ गठित करती हैं, जिसका कार्य प्राइमरी स्कूलों में औचक निरीक्षक कर वहाँ शिक्षा के स्तर के संबंध में आपको रिपोर्ट देना है। ‘टीम’ के सदस्य जब एक प्राइमरी स्कूल में जाते हैं तो उन्हें वहाँ एक अध्यापक नशे की हालत में मिलता है। बच्चों से पूछताछ करने पर पता चलता है कि वह अध्यापक अक्सर शराब के नशे में ही स्कूल आता है। कक्षा प्रथम से पाँचवी तक के उस स्कूल में कुल 12 विद्यार्थी और 2 अध्यापक ही हैं। सबसे नज़दीक दूसरा प्राइमरी स्कूल वहाँ से 6 कि.मी. दूर है। बच्चों की शिक्षा का स्तर भी शून्य पाया जाता है तथा उन्हें विषय से संबंधित या उससे इतर किसी भी प्रकार की एक्टिविटी भी नहीं सिखाई जाती हैं। ‘टीम’ के सदस्य जब नशे में धुत उस अध्यापक से उस विषय में बात करते हैं तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाता। ‘टीम’ जब उस अध्यापक का ‘मेडिकल’ कराने की बात करती है तो वह उन सबको चकमा देकर स्कूल से भाग जाता है। विद्यार्थी गुणवत्ता संवर्धन टीम इस पूरे प्रकरण के संबंध में आपको सूचित करती है। इस केस स्टडी में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे निहित हैं? एक डीईओ के तौर पर आप क्या कदम उठाएंगे?
31 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) पी-नोट्स एवं ‘ऑफशोर डेरिवेटिक इन्स्ट्रूमेंटस (ODIs) पर नियामक शुल्क और निषिद्ध फीस लगाने के वाले सख्त नियमों का प्रस्ताव लाया है। इस प्रस्ताव के उद्देश्य व प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए इससे होने वाले लाभों की चर्चा कीजिये।
31 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के विदेश मंत्रालय शुरू किये गए ‘ई-माइग्रेट कार्यक्रम (eMigrate Program)' और ‘न्यूनतम निर्दिष्ट मजदूरी प्रणाली (Minimum Referrel Wages System-MRW)' ने खाड़ी देशों में भारतीय श्रमिकों के रोजगार के अवसरों को प्रभावित किया है। चर्चा कीजिये।
30 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था





