डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
दिवस | प्रमुख विषय |
---|---|
सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 4777
-
"वैश्वीकरण के इस युग में बुद्ध की शिक्षाएँ अभी भी प्रासंगिक हैं।" व्याख्या कीजिये।
23 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
जलवायु परिवर्तन के कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण
23 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
निजी और सार्वजनिक संबंधों की विशेषताएँ अलग-अलग हैं, लेकिन सार्वजनिक संबंधों में नैतिक होने के लिये लोक सेवकों का व्यक्तिगत जीवन में नैतिक होना आवश्यक है। क्या आप सहमत हैं? औचित्य के साथ व्याख्या कीजिये।
22 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए बताइये कि आम लोगों को इस क्षेत्र में कौन-सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है? साथ ही, भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु कुछ उपाय भी सुझाइये।
22 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आधुनिकीकरण का मतलब ऐसी प्रक्रिया से है जिसमें धर्म के प्रभाव में कमी आती है। भारतीय समाज में यह कहाँ तक संभव हो सका है? विवेचना कीजिये।
22 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
नदी जोड़ो परियोजना के समर्थन में जहाँ एक ओर बाढ़ और सूखे के प्रभाव का नियंत्रण, पीने और सिंचाई हेतु जलापूर्ति आदि तर्क प्रस्तुत किये जाते रहे हैं, वहीं इस परियोजना के विरोध में भी कुछ तर्क मौजूद हैं। चर्चा करें।
22 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विद्यापति की काव्य-कला का मूल्यांकन कीजिये। (2015 प्रश्नपत्र 6 a)
22 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
साठोतरी हिंदी कहानी। (2015 प्रश्नपत्र 1d)
20 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
संविधान और कानून शासन का कानूनी ढाँचा प्रदान करते हैं, जबकि शासन में ईमानदारी शासन की प्रकृति तथा सरकार और शासित के बीच संबंध को निर्धारित करती है। व्याख्या कीजिये।
20 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मृदा निर्माण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिये तथा इसके निर्माण को प्रभावित करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिये।
20 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
विभिन्न रिपोर्टों से यह साबित होता है कि भारत में उच्च शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय एवं कमज़ोर है। उच्च शिक्षा की स्थिति को सुधारने के लिये सरकार के द्वारा कौन-से कदम उठाए जाने चाहियें ताकि भारत में भी उच्च शिक्षा को विदेशी शैक्षिक संस्थानों की शिक्षा के समान बनाया जा सके?
20 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"बढ़ती गैर-निष्पादनकारी सम्पत्तियाँ सार्वजनिक क्षेत्रों की लाभप्रदता तो कम कर ही रही हैं, सरकार पर भी इनके पूँजीकरण का दबाव बढ़ रहा है।" क्या बैंक विलय इस समस्या का बेहतर समाधान हो सकता है? तर्क सहित उत्तर दें।
20 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
संत साहित्य की विशेषताएँ। (2015 प्रश्नपत्र , 1e)
19 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
लोगों के अभिवृत्ति परिवर्तन में विज्ञापन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सोदाहरण स्पष्ट करें।
19 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सरकार और राजनीतिक मुद्दों की तुलना में सुशासन के सिद्धांतों और समस्याओं के प्रति बौद्धिक बहस अपेक्षाकृत नई है। लेकिन हमारे संविधान निर्माता दूरदर्शी थे, इसलिये अनुच्छेद 37 में उन्होंने विशेष रूप से कुछ "सिद्धांतों" की बात की जो देश की शासन व्यवस्था में आधारभूत होते हैं। संविधान में वर्णित शासन व्यवस्था के उन "आधारभूत सिद्धांतों" की चर्चा कीजिये।
19 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
गुप्तकालीन मंदिर स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये।
19 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘अर्थ ओवरशूट डे’ पारिस्थितिक असंतुलन का एक महत्त्वपूर्ण संकेतक है। इस प्रवृत्ति को बदलने के लिये क्या कदम ज़रूरी हैं?
19 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में हिंदी भाषा के विकास का सर्वेक्षण कीजिये और उस पर उपयुक्त एवं तर्कपूर्ण टिप्पणी कीजिये। (2015 प्रथम प्रश्न पत्र, 3a)
18 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
मूल्यों के निर्माण व संरक्षण में परिवार की भूमिका पर टिप्पणी करें?
18 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
चुनाव के परिप्रेक्ष्य में “स्टेट फंडिंग” से आप क्या समझते हैं? इसको लागू करने के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ कौन-सी हैं? इसको लागू करने के लिये कुछ व्यावहारिक व सर्वमान्य सुझाव दीजिये।
18 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विभिन्न प्रयासों के बावजूद भारत में लघु एवं सीमांत किसानों की स्थिति में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आ रहा है। इस समस्या के लिये उत्तरदायी प्रमुख कारणों का उल्लेख करते हुए लघु एवं सीमांत किसानों की स्थिति में सुधार के लिये समुचित उपायों का वर्णन करें।
18 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पारिस्थितिक संतुलन (Ecological balance) से आप क्या समझते हैं? इसके असंतुलन के कारणों की चर्चा करते हुए इसको रोकनें के उपायों को बताइये।
18 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अवहट्ट की व्याकरणिक विशेषताएँ। (2015 प्रथम प्रश्न पत्र, 1c )
17 Jan, 2018 रिवीज़न टेस्ट्स हिंदी साहित्य -
कोई भी नैतिक नियम सार्वभौमिक नहीं हो सकता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष में प्रमाण प्रस्तुत करें।
17 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कोई भी नैतिक नियम सार्वभौमिक नहीं हो सकता है। क्या आप इस कथन से सहमत हैं? अपने उत्तर के पक्ष में प्रमाण प्रस्तुत करें।
17 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वर्तमान समय में संघर्षों और राजनीति को देखते हुए क्या आपको लगता है कि वाद-विवाद और चर्चाओं से दलितों का सशक्तीकरण संभव है? आलोचनात्मक परीक्षण करें।
17 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नेहरू व सुभाष चंद्र बोस दोनों समाजवाद के समर्थक थे, परंतु उनके विचारों में कुछ मूलभूत अंतर था। स्पष्ट करें।
17 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम का सामाजिक क्षेत्र के उत्थान में क्या महत्त्व है? वर्णन करें।
17 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
व्यापार में लाभ और नैतिकता को विरोधाभासी माना जाता है क्योंकि लाभ में स्वार्थ की भावना है जबकि नैतिकता दूसरों की भावनाओं को भी मान्यता देती है, अतः व्यापार में लाभ और नैतिकता में किसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए?
14 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अनुच्छेद 13 न केवल भारतीय संविधान की सर्वोच्चता का दावा करता है, अपितु न्यायिक समीक्षा के लिये भी प्रावधान करता है। संविधान के अनुच्छेद 13 का अर्थ और उसके दायरे की चर्चा कीजिये।
14 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था