डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
हाल ही में भारत के भू-जल में यूरेनियम व्यापक मात्र में पाया गया है। इसकी व्यापकता के कारणों एवं प्रभावों की संक्षेप में चर्चा करें।
12 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भावनाओं का प्रबंधन किसी लोक सेवक की सफलता या असफलता का आधार है। स्पष्ट कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
बैड-बैंक से आप क्या समझते हैं? इससे संबंधित समस्याओं तथा उनके निदान के उपायों की चर्चा कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में सूती वस्त्र उद्योग का विकास देश के अन्य तटीय राज्यों की अपेक्षा महाराष्ट्र और गुजरात में अधिक हुआ है। परीक्षण कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वर्तमान में भारत-अमेरिका के बीच असहमतियों के अनेक बिंदुओं को देखा जा सकता है, जो कि इन देशों के मध्य संबंधों में अस्थिरता का परिचायक बन रहे हैं। क्या 2 + 2 संवाद इस दिशा में कोई कारगर भूमिका निभा सकता है? विश्लेषण कीजिये।
11 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
करुणा से आप क्या समझते हैं? एक प्रशासक के लिये इस गुण के महत्त्व को रेखांकित कीजिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
संविधान की 9वीं अनुसूची न्यायपालिका पर कार्यपालिका द्वारा नियंत्रण स्थापित करने का माध्यम बन गई है। परीक्षण कीजिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में वृद्धि की गई है। अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव को रेखांकित करते हुए रेपो दर और मुद्रास्फीति के संबंध को स्पष्ट कीजिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
इंडो-इस्लामिक स्थापत्य कला की विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
09 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
स्थानीय पवनें क्या हैं? सागरीय समीर और स्थलीय समीर पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये।
08 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के संदर्भ में आदर्शवादी सिद्धांत से आप क्या समझते हैं? संक्षेप में बताइये।
08 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हाल ही में ईरान समझौते से अमेरिका की वापसी के कारण ईरान में भारतीय हितों पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा कीजिये।
08 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पर्यटन उद्योग के विकास के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या भी विस्तृत होती जा रही है। समुद्र तटीय पर्यटन स्थलों के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण करें।
08 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
नैतिकता से संबंधित तीन सिद्धांतों- उपयोगितावाद, परोपकारिता और अहंवाद में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट करें।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारतीय कृषि समस्याओं पर संक्षेप में चर्चा कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
'हमें ईमानदारी से यह बात स्वीकार कर लेनी चाहिये कि हमारा ज्ञान सीमित और सापेक्ष है।' इस कथन के संदर्भ में महावीर के स्यादवाद के सिद्धांत का विश्लेषण करें तथा वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा करें।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
यदि राष्ट्रपति द्वारा मृत्युदंड प्राप्त दोषी की याचिका खारिज कर दी जाती है तब भी उसके पास न्यायिक विकल्प मौजूद रहता है। उपयुक्त वादों के माध्यम से इस कथन की पुष्टि कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
कृषि कल्याण अभियान किसानों के विकास के लिये उठाया गया भारत सरकार का एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस कथन की समीक्षा कीजिये।
07 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अनुकूलतम जनसंख्या से आप क्या समझते हैं? इसके मापदंडों की संक्षेप में चर्चा करें।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
संचार माध्यमों के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी प्रगति ने महिलाओं के साथ अभद्रता तथा उनकी निजता के हनन के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि की है। इस संबंध में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा कीजिये।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वस्तुनिष्ठता से आप क्या समझते हैं? संक्षेप में बताइये।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत में वायु प्रदूषण से निपटने के प्रचलित सभी तरीके निष्प्रभावी हो चुके हैं। इस संबंध में कुछ और नवाचारी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस कथन का विश्लेषण कीजिये।
06 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
'भारत ने अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिये शक्ति, तलवार या राजनीति का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से समन्वय और आत्मसातीकरण के द्वारा अपनी वैभवपूर्ण संस्कृति को प्रतिस्थापित किया है।' इस कथन के संदर्भ में दक्षिण-पूर्व एशिया पर भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रभाव का उल्लेख करें।
05 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
हाल ही में भारतीय प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा के संदर्भ में दोनों देशों के मध्य महत्त्वपूर्ण समझौतों की चर्चा करते हुए भारत-इंडोनेशिया संबंधों का विश्लेषण करें।
05 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हाल ही में कोशिका चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिये नई स्टोरेज तकनीक को विकसित किया जा रहा है। यह तकनीक क्या है तथा इसके माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र की किन-किन समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा? स्पष्ट चर्चा करें।
05 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिये— 1. आत्मनियमन 2. समानुभूति
05 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी संगठन में नैतिकता के मानकों को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की संक्षिप्त चर्चा करें।
01 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गुप्तकालीन भाषा साहित्य एवं विज्ञान तकनीक के विकास को स्पष्ट कीजिए।
01 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
अनुसूचित जाति उप-योजना एवं जनजातीय उप-योजना दो नीतिगत साधन हैं जो स्पष्ट रूप से अतीत के अनावश्यक पदानुक्रमों को समाप्त करने तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के सशक्तीकरण में तेज़ी लाने और न्यायसंगत समाज के दृष्टिकोण को स्पष्ट करने के लिये हैं। आलोचनात्मक व्याख्या कीजिये।
01 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल की एक रिपोर्ट के अनुसार "विश्व में बढ़ती जनसंख्या तथा औद्योगीकरण एवं नगरीकरण में तेज़ी से वृद्धि के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट पदार्थों द्वारा उत्पन्न पर्यावरण प्रदूषण की समस्या जटिल होती जा रही है।" उपरोक्त कथन के आलोक में ठोस अपशिष्ट पदार्थों के प्रकारों के साथ-साथ इसके प्रबंधन हेतु उठाए जा सकने वाले कदमों की व्याख्या करें।
01 Jun, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण





