- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 38
-
आपदाओं का पूर्वानुमान एवं उसके प्रभावी प्रबंधन के वैश्विक प्रयास, आपदाओं की आवृत्ति एवं परिमाण के सापेक्ष निम्नतर साबित हो रहे हैं। वर्ष 2017 में आए हरिकेन एवं अन्य चक्रवातों के आलोक में उक्त कथन की विवेचना करें।
12 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
कश्मीर से कन्याकुमारी तथा असम से कच्छ तक असम्मित भू-आकृतिक लक्षणों के कारण भारत में बाढ़ के स्वरूप एवं कारकों में अलग-अलग क्षेत्रों में भिन्नता होती है, जिसका समाधान वस्तुनिष्ठ दृष्टिकोण अपनाने में निहित है। टिप्पणी करें।
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
"महानगर से लेकर ग्रामीण एवं तटीय क्षेत्रों में बाढ़ आपदा प्रबंधन पर सवाल उठाती है। यद्यपि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है, परंतु मानव इसे अधिक भयावह बना देता है,” स्पष्ट करें तथा भारत में बाढ़ प्रबंधन पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए बाढ़ से बचाव के संदर्भ में उपाय सुझाएँ।
01 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
आपदा से निपटने में समुदाय की भूमिका पर प्रकाश डालें।
14 Feb, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
मानव निर्मित आपदाओं की शृंखला ने बड़े पैमाने पर हो रहे विकास और पृथ्वी के संसाधनों के दोहन पर सोचने के लिये हमें मज़बूर कर दिया है। भारत में मानव निर्मित आपदा के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण करें।
27 Jan, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
आपदा प्रबंधन में NDRF की भूमिका पर चर्चा करें। सबसे महत्त्वपूर्ण बचाव दल के रूप में NDRF किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करता है?
22 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
"यह आपदा नहीं, बल्कि तैयारियों की कमी है, जो घातक होती है"। इस कथन के प्रकाश में, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना 2016 की सुविधाओं पर चर्चा करें। साथ ही, इस बात का उल्लेख भी करें कि शहरी इलाकों में आपदा प्रतिरोध कैसे लाया जा सकता है?
12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
पिछले कुछ वर्षों में शहरों में बाढ़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने सार्वजनिक विभागों एवं सरकारों के लिये ‘शहरी बाढ़-मानक संचालन प्रक्रियाएँ’ (Urban Flooding-Standard Operating Procedure : SOP) नामक दिशा-निर्देश जारी किये। इन निर्देशों का विस्तृत वर्णन करें।
20 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन