दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स



रैपिड फायर

भारत-स्वीडन SITAC साझेदारी

  • 26 Feb 2026
  • 14 min read

स्रोत: पीआईबी 

इंडिया AI मिशन और बिजनेस स्वीडन ने इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 के अवसर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और डिजिटल प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के लिये एक आशय वक्तव्य (SoI) पर हस्ताक्षर किये।

  • SITAC का शुभारंभ: इस साझेदारी के तहत स्वीडन-इंडिया टेक्नोलॉजी एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कॉरिडोर (SITAC) की स्थापना की जाएगी। यह दोनों देशों की सरकारी एजेंसियों, उद्योग, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थानों के बीच संरचित जुड़ाव के लिये प्रमुख मंच के रूप में कार्य करेगा।
  • रियल-वर्ल्ड इंपैक्ट पर केंद्रित: यह सहयोग औद्योगिक और सामाजिक परिणामों के लिये AI समाधानों के विकास और कार्यान्वयन पर बल देता है, संबद्ध जोखिमों का समाधान करते हुए नवाचार, आर्थिक वृद्धि और सतत विकास के लिये AI का लाभ उठाता है।
  • शक्तियों का समन्वय: यह साझेदारी इंडिया AI मिशन के राष्ट्रीय AI ईकोसिस्टम (कंप्यूट, डेटा और प्रतिभा तक पहुँच) के निर्माण के लक्ष्य को औद्योगिक नवाचार, उन्नत अनुसंधान एवं विकास और उत्तरदायी AI कार्यान्वयन में स्वीडन की शक्तियों के साथ संरेखित करती है।

भारत-स्वीडन अन्य प्रौद्योगिकी साझेदारियाँ

  • सतत भविष्य के लिये भारत-स्वीडन नवाचार भागीदारी पर संयुक्त घोषणा (2018): यह भारत-स्वीडन प्रौद्योगिकी साझेदारी के लिये आधारभूत ढाँचा है, जो सह-वित्तपोषण और सह-निर्माण के इर्द-गिर्द संरचित है ताकि स्मार्ट सिटी, AI और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सामाजिक चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
  • भारत-स्वीडन उद्योग संक्रमण भागीदारी (ITP) (2023): यह इस्पात और सीमेंट जैसे भारी उद्योगों को डीकार्बोनाइज़ करने पर केंद्रित है, जिसमें संयुक्त नवाचार, ज्ञान साझाकरण और निम्न-कार्बन प्रौद्योगिकियों, कार्बन कैप्चर, हाइड्रोजन उपयोग और एआई ऑप्टिमाइज़ेशन से संबंधित पायलट परियोजनाएँ शामिल हैं।

और पढ़ें: भारत-स्वीडन इनोवेशन समिट

close
Share Page
images-2
images-2