- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1051
-
रमेश एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय निगम में कर्मचारी है जो अपनी मेहनती कार्यनीति के लिये जाना जाता है। वह लगातार समय पर कार्यालय पहुँचता है, समय पर कार्य करता है और कभी-कभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिये अधिक समय तक कार्य करता है।
रमेश के रिपोर्टिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत राजेश,विश्वसनीय नेतृत्वकर्ता है जो पचास व्यक्तियों की टीम के लिये ज़िम्मेदार है। संगठन के अंदर उनकी प्रतिष्ठा एक ईमानदार और परिणाम-उन्मुख प्रबंधक के रूप में है जो दबाव में कार्य करने में उत्कृष्टता रखते हैं। एक दशक की अटूट सेवा के साथ, राजेश ने शीर्ष प्रबंधन में बढ़त हासिल की है, जिन्हें संकट या उच्च कार्यभार की अवधि के दौरान पसंदीदा व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है। नतीजतन वह कंपनी में उच्च पद हेतु योग्य उम्मीदवार के रूप में हैं।
हालाँकि इस बीच कंपनी के समक्ष एक अप्रत्याशित चुनौती सामने आती है। कर्मचारियों के बीच प्रसारित एक फीडबैक फॉर्म में राजेश एवं रमेश से संबंधित काफी अधिक नकारात्मक टिप्पणियाँ प्राप्त होती हैं। इन समीक्षाओं में उन पर दुर्व्यवहार, कदाचार और यहाँ तक कि मानसिक शोषण के आरोप भी लगाए गए हैं। यह घटनाक्रम कंपनी के CEO (अंतिम निर्णयकर्ता) को राजेश की आसन्न पदोन्नति के संबंध में एक उलझन भरी स्थिति में डाल देता है।
(a) इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
29 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(b) उपर्युक्त स्थिति में कंपनी के CEO के लिये उपलब्ध विकल्पों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
(c) उपर्युक्त में से CEO के लिये सबसे उपयुक्त विकल्प कौन सा होगा और क्यों? -
आप इस उद्धरण से क्या समझते हैं: "किसी की निगरानी न होने पर भी, सत्यनिष्ठा जैसे मूल्य से सकारात्मक कार्य की प्रेरणा मिलती है।" - सी.एस. लुईस (150 शब्द)
28 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतरिक्ष अन्वेषण और इसके व्यावसायीकरण से संबंधित नैतिक दुविधाओं पर चर्चा कीजिये। खगोलीय पिंडों और अंतर-ग्रहीय जीवन पर इसके संभावित प्रभावों पर विचार करते हुए बताइये कि सरकारें एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठन ज़िम्मेदार अंतरिक्ष गतिविधियों को किस प्रकार बढ़ावा दे सकते हैं? (150 शब्द)
28 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
लंबे समय से सूखे के कारण राज्य गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। इसके साथ ही भू-जल स्तर में भारी गिरावट आई है तथा कई कुएँ और बोरवेल सूख गए हैं। किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिये संघर्ष कर रहे हैं और लोग जल की व्यापक कमी का सामना कर रहे हैं। इस स्थिति के कारण प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक विरोध प्रदर्शन और अशांति फैल गई है। मुख्यमंत्री को चिंता है कि इससे आगामी चुनावों में पार्टी नकारात्मक रूप से प्रभावित होगी। हालाँकि राज्य के पास बाँधों, नहरों या पाइपलाइनों के निर्माण के रूप में किसी भी दीर्घकालिक उपाय को लागू करने के लिये धन का अभाव है। इस संदर्भ में एकमात्र विकल्प, टैंकरों एवं ट्रेनों के माध्यम से जल की आपूर्ति करके अस्थायी राहत प्रदान करना है लेकिन इसके लिये बहुत अधिक समन्वय और लॉजिस्टिक्स के साथ-साथ बड़ी मात्रा में धन की आवश्यकता है। राज्य इसे केवल अन्य विकास योजनाओं के लिये आवंटित धन के उपयोग या केंद्र सरकार तथा बाहरी एजेंसियों से उधार लेकर ही वहन कर सकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव रमेश कुमार को इस संकट के समाधान हेतु उपाय खोजने को कहा है।
स्वयं की मुख्य सचिव के रूप में कल्पना करते हुए इस संदर्भ में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कीजिये और बताइये कि इस मामले में आपकी प्रतिक्रिया क्या रहेगी?
22 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
नैतिक नेतृत्त्व सुशासन की आधारशिला है, क्योंकि यह सार्वजनिक विश्वास को प्रेरित करता है और सरकारी संस्थानों के भीतर पारदर्शिता, जवाबदेही और समावेशिता को बढ़ावा देता है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
ऐसा माना जाता है कि सरकारी गोपनीयता अधिनियम सूचना के अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन में बाधा है। क्या आप इस दृष्टिकोण से सहमत हैं? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक ऐसे सामाजिक उद्यम के संस्थापक हैं जो उन ग्रामीण क्षेत्रों में सौर लैंप प्रदान करता है जहाँ बिजली की पहुँच नहीं है। आप अपना प्रभाव बढ़ाने और अधिक ज़रूरतमंद समुदायों तक पहुँचने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक दिन आपको एक प्रमुख तेल कंपनी के सीईओ से एक ईमेल प्राप्त होता है जो आपके साथ साझेदारी में रुचि रखता है। उनका कहना है कि वह आपके उद्देश्य का समर्थन करना चाहते हैं तथा आपके कार्यों का विस्तार करने में आपकी सहायता करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें अपनी कंपनी के लिये पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) मानकों को पूरा करना होगा। हालाँकि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य करते हुए, जीवाश्म ईंधन कंपनियों के प्रति आपकी नकारात्मक धारणा विकसित हो गई है। सीईओ के प्रस्ताव ने आपको नैतिक दुविधा में डाल दिया है। एक तरफ आप ऐसी कंपनी से मदद स्वीकार करने के विचार से खुश नहीं हैं जो जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय क्षरण में योगदान दे रही है और दूसरी तरफ आपको लगता है कि कंपनी की सहायता आपके उद्यम को और अधिक लोकप्रियता प्रदान करने का एक सुनहरा अवसर है।
1. उपर्युक्त मामले में शामिल विभिन्न नैतिक मुद्दे क्या हैं?
15 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. क्या तेल कंपनी से धन लेना आपके लिये नैतिक रूप से सही होगा? -
शासन में प्रौद्योगिकी और डेटा के बढ़ते उपयोग के आलोक में सार्वजनिक क्षेत्रक में डिजिटल गोपनीयता एवं डेटा सुरक्षा से संबंधित नैतिक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
14 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
पुलिस कदाचार और क्रूरता के नैतिक आयामों का मूल्यांकन कीजिये। कानून प्रवर्तन एजेंसियों में अधिक जवाबदेहिता और नैतिक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिये किन सुधारों की आवश्यकता है? (150 शब्द)
14 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक आईपीएस अधिकारी हैं जो ऐसे क्षेत्र में तैनात हैं जहाँ सांप्रदायिक तनाव बहुत ज़्यादा फैला हुआ है। एक दिन, एक समुदाय द्वारा धार्मिक जुलूस निकाला जा रहा था। जैसे ही वे दूसरे समुदाय के प्रभुत्व वाले इलाके में पहुँचे, अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप जुलूस में शामिल कई लोग घायल हो गए और उन्हें बंधक बना लिया गया। जब आप स्थिति को नियंत्रित करने के लिये पुलिस बल भेजते हैं, तो बल भी हमलावरों द्वारा पीछे धकेल दिया जाता है। बंधकों में ऐसे व्यक्ति भी हैं जो गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें तत्काल चिकित्सा उपचार की आवश्यकता है।
1. इस स्थिति में आपको किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है?
08 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. संकट को हल करने के लिये आप कौन-से संभावित कदम उठा सकते हैं?
3. आप नैतिक सिद्धांतों और मूल्यों के संदर्भ में अपनी चुनी हुई कार्रवाई को कैसे उचित ठहराएँगे? -
प्रश्न. नैतिक सिद्धांतों में उपयोगितावाद और कर्तव्यशास्त्र के बीच मूलभूत अंतरों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
07 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. लोक प्रशासन में तटस्थता के महत्त्व और नागरिकों के साथ, उनकी राजनीतिक संबद्धताओं के बावजूद, निष्पक्ष और न्यायसंगत व्यवहार सुनिश्चित करने में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
07 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक सूखाग्रस्त क्षेत्र के ज़िला कलेक्टर हैं। इस क्षेत्र के लिये सरकार ने किसानों के लिये राहत पैकेज की घोषणा की है, जिसमें उनका कर्ज माफ करना और उन्हें मुफ्त बीज तथा उर्वरक उपलब्ध कराना शामिल है। हालाँकि आपको पता चला है कि कुछ स्थानीय राजनेता और अधिकारी इस धन का दुरुपयोग कर रहे हैं और संसाधनों का इस्तेमाल अपने निजी लाभ के लिये कर रहे हैं। यह लोग उन किसानों को धमकी भी दे रहे हैं जो इनकी शिकायत करते हैं या इनका सहयोग करने से मना कर देते हैं।
एक जिम्मेदार अधिकारी के रूप में आप इस स्थिति से किस प्रकार निपटेंगे? इसमें शामिल नैतिक मुद्दों को बताते हुए इस संदर्भ में अपने द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
लोक प्रशासन में नैतिकता और सत्यनिष्ठा महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं। प्रभावी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने में नैतिकता और सत्यनिष्ठा के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। अपने उत्तर के पक्ष में उदाहरण भी दीजिये। (250 शब्द)
13 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप ऐसे ज़िले के पुलिस अधीक्षक (SP) हैं जहाँ पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों में व्यापक हिंसा होने के कारण कई लोगों की मृत्यु होने के साथ गंभीर चोटें आईं हैं। इस संदर्भ में सत्ताधारी दल और विपक्षी दलों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार, धमकी और बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) द्वारा इस स्थिति पर रिपोर्ट मांगने के साथ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिये आपसे आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।
आपके ज़िले में हिंसा के प्रमुख कारणों में से एक, बाहुबली नेता है जो सत्ताधारी दल से संबंधित है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। यह अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा है और कथित तौर पर उसने अपने प्रतिद्वंद्वियों और मतदाताओं को बलपूर्वक अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। उसे कुछ प्रभावशाली राजनेताओं और धार्मिक गुरुओं का भी संरक्षण प्राप्त है जिन्होंने अपने अनुयायियों से उसे वोट देने की अपील की है।
a) इस मामले में कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
07 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
b) SP के रूप में इस संदर्भ में आपके समक्ष कौन से विकल्प उपलब्ध हैं? प्रत्येक विकल्प का उसके गुण-दोषों के आधार पर मूल्यांकन कीजिये।
c) SP के रूप में इस संदर्भ में आप क्या कार्रवाई करेंगे? अपने निर्णय के पक्ष में उचित कारण दीजिये। -
भारत में सिविल सेवकों के आचरण का मार्गदर्शन करने वाले नैतिक मूल्य और सिद्धांत कौन से हैं? यह किसी व्यक्ति के नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से किस प्रकार भिन्न होते हैं? (250 शब्द)
06 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग से जुड़ी नैतिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। इन चुनौतियों से निपटने हेतु कौन से उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
06 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
दिल्ली में फ्रंटियर मुख्यालय में कमांडेंट (प्रशासन) के रूप में तैनात रहे एक सिविल सेवक पर व्यक्तिगत वित्तीय लाभ के लिये वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवकाश यात्रा रियायत (LTC) से संबंधित हवाई टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल होने के क्रम में अधीनस्थों को प्रभावित करने के लिये अपने पद का दुरुपयोग किया है। इन अनियमितताओं में व्यक्तिगत क्रेडिट कार्ड का उपयोग और LTC टिकटों में हेराफेरी करना शामिल था, जिसके परिणामस्वरूप भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।
इस संदर्भ में वित्तीय अनियमितताओं और आधिकारिक पद के दुरुपयोग में सिविल सेवक की संलग्नता के नैतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। इससे लोगों के विश्वास के साथ संगठन की सत्यनिष्ठा किस प्रकार प्रभावित होती है?
30 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सकारात्मक दृष्टिकोण को सिविल सेवक का एक अनिवार्य गुण माना जाता है क्योंकि इन्हें अक्सर अत्यधिक तनावपूर्ण स्थितियों में कार्य करने की आवश्यकता होती है। किसी व्यक्ति के सकारात्मक दृष्टिकोण में किसका योगदान होता है? (150 शब्द)
29 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शासन में ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिये सरकार द्वारा क्या उपाय किये गये हैं? इनकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन करते हुए इनमें सुधार हेतु कुछ उपाय बताइये। (150 शब्द)
29 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप बुनियादी ढाँचे के विकास के लिये ज़िम्मेदार सरकारी विभाग में कार्यरत एक अनुभवी सिविल सेवक हैं। आपके विभाग को हाल ही में एक प्रसिद्ध निर्माण कंपनी से एक प्रमुख राजमार्ग बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है जो दूरदराज के क्षेत्र में कनेक्टिविटी में काफी सुधार करेगा। हालाँकि, आपको विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि कंपनी का भ्रष्ट आचरण में शामिल होने और अनुबंध हासिल करने के लिये सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने का इतिहास रहा है। इसके अलावा, प्रस्तावित राजमार्ग के पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में भी चिंताएँ भी हैं क्योंकि यह पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। एक लोक सेवक के रूप में, आपको इस परियोजना का समर्थन करना है या विरोध करना है, इस संदर्भ में आपको नैतिक दुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये और आपके द्वारा उठाए जाने वाले संभावित कदमों की रूपरेखा तैयार कीजिये। प्रत्येक कार्रवाई का उसके नैतिक निहितार्थ और सार्वजनिक प्रशासन पर प्रभाव के संदर्भ में मूल्यांकन कीजिये।
23 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सार्वजनिक सेवा वितरण के लिये सोशल मीडिया के उपयोग में कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल हैं? उपयुक्त उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये और उनके समाधान के उपाय सुझाइये।
22 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सार्वजनिक विश्वास और जवाबदेही पर नैतिक आचरण के प्रभाव का परीक्षण कीजिये। अपने तर्कों के समर्थन में उपयुक्त उदाहरण भी दीजिये।"(250 शब्द)
22 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक शहर के अग्निशमन विभाग में कार्यरत अधिकारी हैं। एक दिन एक कोचिंग संस्थान की एक इमारत में भीषण आग लग जाती है जिसमें 1000 से अधिक विद्यार्थी फंसे हुए हैं। इसके अलावा उस इमारत में उचित अग्नि सुरक्षा उपायों और पर्याप्त निकास का अभाव है। आग और धुएँ से बचने की कोशिश के क्रम में इमारत के अंदर विद्यार्थियों के बीच दहशत फैल जाने के कारण कुछ विद्यार्थी खुद को बचाने के लिये इमारत से कूद जाते हैं।
16 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
जैसे ही आप घटनास्थल पर पहुँचते हैं, आपको निम्नलिखित दुविधाओं का सामना करना पड़ता है ऐसे में:
सीमित संसाधनों और उपलब्ध समय को देखते हुए बचाव कार्यों को आप किस प्रकार प्राथमिकता देंगे?
भवन स्वामी की लापरवाही और अग्नि सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन से संबंधित नैतिक और कानूनी निहितार्थों से आप कैसे निपटेंगे?
अपने और अपनी टीम के सदस्यों पर इस तरह की दुखद घटना को देखने के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव को आप किस प्रकार संतुलित करेंगे? -
“आप विश्व में जो बदलाव देखना चाहते हैं, वह स्वयं में कीजिये ” - महात्मा गांधी (150 शब्द)
a. लोक सेवा के संदर्भ में इस उद्धरण का अर्थ और महत्त्व स्पष्ट कीजिये।
15 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
b. ऐसी स्थिति का उदाहरण दीजिये जहाँ आपने अपने व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में इस सिद्धांत का अनुभव किया हो या इसे लागू किया हो।
c. भविष्य में एक सिविल सेवक के रूप में आपके समक्ष उत्पन्न नैतिक दुविधाओं और चुनौतियों को हल करने के क्रम में यह उद्धरण आपको किस प्रकार प्रेरित कर सकता है? -
‘शासन व्यवस्था में ईमानदारी’ के महत्त्व को बताते हुए प्रशासनिक प्रभावशीलता तथा प्रशासन पर लोगों के विश्वास निर्माण में इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप किसी राज्य में लोक निर्माण विभाग के सचिव हैं। आप राज्य में विभिन्न बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के निर्माण और रखरखाव के लिये जिम्मेदार हैं। हाल ही में आपके विभाग द्वारा बनाए गए एक पुल के गिरने के कारण कई लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। इस पुल का उद्घाटन कुछ महीने पहले ही हुआ था और इसे इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का एक मॉडल माना जाता था। इस घटना से लोग आक्रोशित हैं और आपके विभाग पर लापरवाही तथा भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। यह लोग आपके इस्तीफे की मांग करते हुए आपके कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हैं। कुछ मीडिया चैनलों द्वारा आप पर इस भ्रष्टाचार में शामिल होने तथा पुल बनाने वाले ठेकेदार से रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया गया है। आप इस घटना से काफी दुखी हैं और इस पुल के गिरने के पीछे की सच्चाई का पता लगाना चाहते हैं। आप अपनी प्रतिष्ठा और सत्यनिष्ठा की भी रक्षा करना चाहते हैं, जिसे आपने वर्षों की कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अर्जित किया है।
इस स्थिति में आप क्या करेंगे? इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों को बताते हुए इस संदर्भ में अपने द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में चर्चा कीजिये।
09 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
सिविल सेवकों हेतु उपयुक्त चाणक्य के दर्शन के मुख्य सिद्धांतों की चर्चा कीजिये तथा बताइये कि समकालीन भारतीय प्रशासन हेतु ये सिद्धांत किस प्रकार प्रासंगिक हैं। (150 शब्द)
08 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अपने कर्त्तव्यों के प्रभावी और नैतिक निर्वहन हेतु सिविल सेवकों में अभिक्षमता कौशल तथा आधारभूत मूल्य जैसे गुण होने आवश्यक हैं। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
श्री चंद्रकांत एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। इस कॉलेज का एक प्रोफेसर सत्ताधारी दल के एक विधायक का साला है। यह प्रोफेसर महिला शिक्षकों और छात्राओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार करता है। कई महिलाओं ने उस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने उसके व्यवहार को लेकर कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। यह इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डरती हैं क्योंकि ऐसा करने पर प्रोफेसर ने उनका करियर खराब करने की धमकी दी है।
इस स्थिति में श्री चंद्रकांत दुविधा में हैं। वह प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करना चाहते हैं लेकिन विधायक और संबंधित दल के संभावित राजनीतिक विरोध के कारण उन्हें ऐसा करने का डर बना हुआ है। वह जानते हैं कि प्रोफेसर महिलाओं को परेशान करने और उनकी प्रतिष्ठा तथा अधिकारों का उल्लंघन करने के लिये अपनी शक्ति और प्रभाव का दुरुपयोग कर रहा है। वह यह भी जानते हैं कि प्रोफेसर के कार्यों के कारण प्रताड़ित महिलाएँ मानसिक आघात और असुरक्षा से पीड़ित हैं।
1. इस मामले में कौन से नैतिक मुद्दे शामिल हैं?
02 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस संदर्भ में श्री चंद्रकांत के लिये कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
3. ऐसे में श्री चंद्रकांत को क्या करना चाहिये और क्यों?