- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1050
-
चर्चा करें कि नैतिक शासन और जवाबदेही कैसे जुड़े हैं। इसके अलावा प्रशासन में नैतिक जवाबदेही के लिये बाधाओं पर भी चर्चा करें।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
राजनय (डिप्लोमेसी) में नैतिकता की क्या आवश्यकता है? उन सिद्धांतों का उल्लेख करें जो वैश्विक कानूनों और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रशासित करते हैं।
06 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मेडिकल एथिक्स से क्या अभिप्राय है? इससे जुड़े नैतिक पहलू कौन-कौन से हैं?
05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“एक सिविल सेवक को राजनीतिक रूप से असंबद्ध होना चाहिये, लेकिन यह उसके लिये संभव नहीं है।” विश्लेषण करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम पारित हुए एक दशक से भी अधिक समय बीत गया है, किंतु इसके अप्रभावी क्रियान्वयन के कारण पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता खतरे में हैं।” मूल्यांकन करें।
27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अभिरुचि और रुचि में क्या संबंध है? एक सिविल सेवक में कौन-सी अभिरुचियों का होना वांछनीय है ?
23 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप किसी ज़िले में ज़िला आपूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात हैं। एक दिन आपको सूचना मिलती है कि आपके ज़िले में मिड-डे-मील का खाना खाकर सैकड़ों बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। ज़िले के जिस क्षेत्र में यह घटना हुई है, वहाँ का स्थानीय राजनेता, जो सत्तापक्ष का बाहुबली नेता है, आप पर संबंधित विद्यालय के बारे में कोई भी नकारात्मक रिपोर्ट न बनाने के लिये दबाव डालता है। ऐसी स्थिति में आप क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे?
22 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी कर्म को नैतिक या अनैतिक सिद्ध करने वाले निर्धारक तत्त्व कौन-से हैं ?
21 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भ्रष्टाचार निवारण में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के लिये किस प्रकार के तंत्र की आवश्यकता है? टिप्पणी करें।
20 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मंत्रियों के लिये नैतिक संहिता पर द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग के विचार और इसके लिये की गई सिफारिशें कौन-सी हैं?
19 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
जंगलों के संकुचन और वन्यजीवों के आवास विखंडन के परिणामस्वरूप मानव-पशु संघर्ष में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। हाल ही में एक अधेड़ उम्र की व्यक्ति को एक बाघ ने उस समय मार दिया जब वह अपने पशुओं को पास के आरक्षित वन के समीप चराने ले गया था। इस घटना से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने वन-विभाग के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया और बाघ को मार गिराने की मांग की। यदि एक भूखे बाघ ने अपनी क्षुधा की तृप्ति के लिये किसी व्यक्ति को मार दिया तो क्या इसके बदले में मनुष्य द्वारा बाघ को मार गिराए जाने की मांग नैतिक है? आलोचनात्मक टिप्पणी करें।
18 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रतिस्पर्द्धा सेवा प्रदाताओं और ग्राहकों को किस प्रकार प्रभावित करती है ? उदाहरण सहित टिप्पणी करें।
16 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं? टिप्पणी करें।
15 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
समर्पण से आप क्या समझते हैं? एक सिविल सेवक में ऐसे कौन-से लक्षण होने चाहिये, जो जनसेवा के प्रति उसके समर्पण को प्रदर्शित करें।
14 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“व्यापारिक नैतिकता” से क्या अभिप्राय है ? व्यापार में नैतिकता की क्या आवश्यकता है?
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
“व्यापारिक नैतिकता” से क्या अभिप्राय है ? व्यापार में नैतिकता की क्या आवश्यकता है?
13 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
शक्ति को लोगों के पास अंतरित करने के लिये क्या किया जाना चाहिये, जिससे निर्णय लेने का शक्ति-बिंदु (power point) लोगों के नज़दीक हो सके ? क्या इससे जवाबदेही बढ़ेगी?
12 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘नैतिक चिंता’ और ‘नैतिक दुविधा’ में क्या अंतर है? सार्वजनिक तथा निजी संस्थाओं से जुड़ी कुछ नैतिक चिंताओं का उल्लेख करते हुए उनके समाधान के उपायों पर विचार कीजिये।
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप के पड़ोस में एक व्यक्ति ओम प्रकाश रहता है। आप उसकी गतिविधियों को देखते हैं तो यह पाते हैं कि कुछ दिनों से वह अक्सर ही अपने 11 वर्षीय बेटे हर्ष से भारत में लोकतंत्र के बदले अधिनायकवादी व्यवस्था की स्थापना की वकालत करता रहता है। वह व्यक्ति कुछ धार्मिक अल्पसंख्यक समुदायों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं के भी विरोध में है। उसका मानना है कि वे लोग इस देश के निवासी नहीं हैं और उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है। उन्हें उनके अपने देशों में वापस भेज दिया जाना चाहिये ताकि भारत में शांति व्यवस्था कायम हो सके। उपर्युक्त परिस्थिति में हर्ष के पिताजी के दृष्टिकोण पर टिप्पणी कीजिये।
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भावनात्मक बुद्धिमत्ता से संबंधित डेनियल गोलमेन के मॉडल पर टिप्पणी करें।
08 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अहिंसा की धारणा महावीर के दर्शन में है और गांधी के चिंतन में भी। दोनों की धारणाओं में अंतर स्पष्ट करते हुए बताइए कि आप स्वयं को किसके नज़दीक पाते हैं?
06 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
मूल्यों के विकास में परिवार, समाज और शिक्षण संस्थाओं की क्या भूमिका होती है?
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या अभिवृत्तियों के निर्माण में आनुवंशिक कारकों की कोई भूमिका होती है? चर्चा करें।
01 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भोजन अथवा खाद्य पदार्थों की बर्बादी कौन-सी नैतिक समस्याओं को जन्म देती है ? भारत के लिये यह कितना गंभीर मुद्दा है? चर्चा करें।
30 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रतिबद्धता से क्या अभिप्राय है? क्या लोक सेवकों को प्रतिबद्ध होना चाहिये ? चर्चा करें।
29 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
साधन-साध्य संबंध पर व्यक्त विभिन्न नैतिक विचारों का उल्लेख करें। इस विषय पर गांधी जी के विचार किस प्रकार भिन्न हैं?
28 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
वस्तुनिष्ठता से क्या तात्पर्य है? सिविल सेवा के लिये यह एक आधारभूत मूल्य क्यों है?
26 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अपरिग्रह से क्या अभिप्राय है ? इस नैतिक मूल्य का पालन करने वाले व्यक्तियों के उदाहरण देते हुए समझाएं कि कैसे अपरिग्रह समाज में समानता की स्थापना करने और भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति की रोकथाम में सहायक है?
25 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक निजी अस्पताल में निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। आपके अस्पताल में लगभग 1 वर्ष के बच्चे को दो माह पहले भर्ती कराया गया है। वह बच्चा जन्म से एक असाध्य रोग माइटोकॉण्ड्रियल डिसआर्डर से पीड़ित है जिससे उसका मस्तिष्क व मांसपेशियाँ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो रही हैं। आप जानते हैं कि इस बीमारी का कोई निश्चित उपचार नहीं है और आपके अस्पताल में उसे विगत दो माह से लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। अब बच्चे के अभिभावक उसे विदेश के अस्पताल में भर्ती कराना चाहते हैं जहाँ उसका प्रायोगिक उपचार किया जाना है। प्रायोगिक उपचार में उसे अधिकतम 10 प्रतिशत लाभ की संभावना है, लेकिन आपके अस्पताल के चिकित्सक उसे कष्टमय उपचार के बदले गरिमापूर्ण मृत्यु प्रदान करना चाहते हैं। 1. उपर्युक्त प्रकरण में अंतर्निहित नैतिक मुद्दों को स्पष्ट कीजिये। 2. अस्पताल निदेशक के रूप में आप उपर्युक्त प्रकरण में कौन-से कदम उठाएंगे?
24 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कार्य-संस्कृति से आप क्या समझते हैं? एक अच्छी कार्य-संस्कृति से किसी संगठन को क्या लाभ हो सकते हैं?
23 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न