- फ़िल्टर करें :
- सैद्धांतिक प्रश्न
- केस स्टडीज़
कुल प्रश्नों की संख्या : 1050
-
भावनात्मक बुद्धिमत्ता से आप क्या समझते हैं? एक सिविल सेवक को अपने कार्य निष्पादन के दौरान इससे किस प्रकार सहायता मिल सकती है?
22 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप किसी राज्य में ज़िलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। आपके ज़िले में साक्षरता की स्थिति काफी दयनीय है, जो लगभग 25 प्रतिशत है। राज्य के मुख्यमंत्री ने इस विषय पर व्यक्तिगत रूप से आपसे संपर्क करके इस मुद्दे का प्रभावी उपाय खोजने को कहा है ताकि, देश में राज्य और ज़िले की छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके। एक ज़िलाधिकारी के रूप में आप किस प्रकार इस चुनौती से निपटेंगे?
21 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
गांधी जी के विचारों में क्या पर्यावरणवाद की भी झलक मिलती है ? विश्लेषण करें।
18 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सोशल मीडिया और सूचनाधिक्य के इस दौर में बच्चों में मूल्यरोपण कराने में परिवार की क्या भूमिका हो सकती है? उदाहरण सहित समझाइये।
17 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नागरिक घोषणा-पत्र (CITIZEN CHARTER ) क्या है? इसके कौन-कौन से अवयव हैं?
16 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप किसी राज्य में अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा/चिकित्सा शिक्षा) के पद पर कार्यरत हैं। आपके राज्य के कुछ क्षेत्रों में वर्ष के कुछ माह के दौरान विशेष प्रकार की संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है, जिसका प्रभाव बच्चों पर अधिक पड़ता है। इससे पूर्व भी इस बीमारी के कारण बड़ी संख्या में लोग मौत के शिकार हुए हैं। उस घटना को लेकर राज्य के प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था की काफी आलोचना हुई थी। हालाँकि उस घटना से आहत होकर सरकार ने विशेषज्ञों की एक टीम गठित की थी, परंतु टीम ने बीमारी की प्रकृति को देखकर नियंत्रण पर बल देने को कहा था। एक अपर मुख्य सचिव के रूप में इस स्थिति से किस प्रकार निपटेंगे?
14 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
दो लड़कियों के बलात्कार और हत्या के अपराध सिद्ध व्यक्ति को मृत्युदंड दिया जाता है। फाँसी होने के ठीक कुछ समय पहले व्याकुलता में वह एक जेल अधिकारी से पूछता है कि फाँसी के दौरान क्या मुझे तकलीफ होगी ? अधिकारी उसे जवाब देता है कि यह तकलीफ बलात्कार और हत्या किये जाने की तकलीफ से अधिक नहीं होगी। प्रक्रियानुसार उसे फाँसी दे दी जाती है। इस मामले से जुड़े नैतिक मुद्दे कौन-से हैं ? मृत्युदंड के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत करें।
12 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
अंतर्राष्ट्रीय नैतिकता से क्या अभिप्राय है? अंतर्राष्ट्रीय मामलों के अंतर्गत आने वाले नैतिक मुद्दों पर प्रकाश डालें।
11 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या सामाजिक नियमों को नैतिकता का मापदंड माना जा सकता है ? चर्चा करें।
10 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
क्या बच्चों के रिएलिटी टी.वी. कार्यक्रमों पर पाबंदी लगनी चाहिये? इस मुद्दे के नैतिक आयामों पर चर्चा करें।
09 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
कॉरपोरेट शासन व्यवस्था क्या है? इसके उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालें।
07 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रशासकीय विवेक (Administrative Discretion) से क्या अभिप्राय है? यह क्यों आवश्यक है? इसके प्रभावों की चर्चा करें।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आपको सरकार द्वारा रेलवे परियोजना अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है और एक विशेष क्षेत्र, जहाँ अभी तक रेल नहीं पहुँची है, का कार्यभार सौंपा गया है। ज्ञात हो की यह पर्यावरणीय दृष्टि से एक संवेदनशील क्षेत्र है, जो पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के लिये भी काफी लाभदायक है। सरकार द्वारा परियोजना को मंज़ूरी दी जा चुकी है, लेकिन स्थानीय समुदायों और पर्यावरणविदों द्वारा इसका तीव्र विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सरकार से आपको यह आदेश प्राप्त हुआ है कि स्थानीय समुदाय की आजीविका, पर्यावास व संस्कृति और पर्यावरण को क्षति पहुँचाए बिना एक मध्यम मार्ग निकालकर परियोजना को निर्धारित समय- सीमा में पूरा किया जा सके। एक परियोजना अधिकारी के रूप में आप इस समस्या का समाधान कैसे करेंगे?
04 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक दुविधाओं से आप क्या समझते हैं? एक लोक सेवक को किन-किन नैतिक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है ?
03 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सत्यनिष्ठा’ (Integrity) से आप क्या समझते हैं? बौद्धिक सत्यनिष्ठा (Intellectual Integrity) और बौद्धिक पाखंड (Intellectual Hypocrisy) में अंतर स्पष्ट करें।
02 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
हृदय परिवर्तन की अवधारणा क्या है? महात्मा गांधी उसे किस आधार पर स्वीकार करते हैं? व्यावहारिक जीवन में उसका क्या औचित्य है?
01 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप किसी ज़िले में ज़िलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। विश्वसनीय सूत्रों से आपको यह जानकारी मिलती है कि आपके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत किसी गाँव में सामूहिक रूप से बाल-विवाह का आयोजन होने वाला है। बाल-विवाह आयोजित कराने में समाज के कुछ प्रतिष्ठित एवं राजनीतिक पहुँच रखने वाले लोगों के साथ कुछ गरीब एवं लाचार लोग भी शामिल हैं। पूर्व में भी ऐसी घटनाएँ हुईं थीं जिन्हें रोकने में असफल होने पर प्रशासनिक ईकाइयों की काफी आलोचना की गई थी। ध्यातव्य है कि इस गाँव की पृष्ठभूमि ऐसी है कि छोटी-छोटी बातों पर भी उग्र व हिंसक प्रदर्शन करने लगते हैं। इस घटना को रोकने के लिये आपके पास कौन-कौन से विकल्प हैं?
31 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आत्महत्या के प्रयास को अपराध नहीं माना जाना चाहिये क्या आप सहमत हैं। इसमें कौन-से नैतिक मुद्दे शामिल है?
29 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"नैतिक कथन महज एक दिखावा है। ये बाह्य रूप से भले ही सुंदर प्रतीत होते हैं लेकिन अंदर से खोखले होते हैं।" टिप्पणी करें-
28 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
व्यक्तित्व को प्रभावित करने वाले कारकों का संक्षित परिचय देते हुए इसमें रोल मॉडल की महत्ता बताएं। भारतीय युवाओं के विशेष संदर्भ में इस पर संक्षिप्त परिचर्चा करें।
26 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक अच्छे नेता में कौन-कौन से गुण होने चाहिये, आपको प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख नेताओं के गुणों को बताते हुए उत्तर दें।
25 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किन परिस्थितियों में आपको लगता है कि झूठ बोलना उचित है? क्या इन परिस्थितियों में झूठ बोलने से आप अपराध बोध की भावना से ग्रस्त होते हैं?
24 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
सूचना और उपभोक्तावाद के इस युग में मीडिया द्वारा चित्रित महिलाओं की छवि, उनके प्रति हमारे ‘सामाजिक अभिवृत्ति’ को गहरे तौर पर प्रभावित करती है। चर्चा करें।
22 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
किसी विशिष्ट परिस्थिति में हम किन मानदंडों पर किसी व्यक्ति की क्रिया को नैतिक या अनैतिक ठहरा सकते हैं? दैनिक जीवन में आने वाली नैतिक दुविधाओं को आप किस प्रकार सुलझाएंगे?
21 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
"जो लोग धर्म को राजनीति से अलग करते हैं, वे यह नहीं जानते कि धर्म क्या होता है।" कथन के संदर्भ में, भारत में लोगों की राजनीतिक अभिवृत्ति में धर्म की भूमिका तथा उसके परिणामों का परीक्षण करे।
20 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
एक लोकसेवक से सदैव अपेक्षित रहता है कि वह सार्वजनिक निधियों का उचित, तर्कपूर्ण एवं न्यासंगत उपयोग व वितरण करे। यह तभी संभव है जब व्यवस्था भ्रष्टाचार रहित हो। इस संदर्भ में लोकसेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से निपटने के लिये नवाचारी उपायों को सुझाएँ।
19 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में नैतिकता’ के संदर्भ में भारत के पंचशील सिद्धांतों को सदैव सराहना मिली है किंतु इन आदर्शों के कारण विदेश नीति में आई कठोर यर्थाथवाद की कमी के कारण देश ने भारी कीमत भी चुकाई है। इस संबंध में अपना मत प्रकट करें।
14 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
‘सूचना के अधिकार’ कानून के इस दौर में क्या सरकारी गोपनीयता अधिनियम की अभी भी कोई प्रासांगिकता है?
13 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आत्म-प्रबंधन (Self-regulation) और बेहतर अंतर-वैयक्तिक दक्षता (Interpersonal Skill) किस प्रकार एक लोक सेवक की कार्यक्षमता एवं नेतृत्व को अन्यों से श्रेष्ठ बनाती हैं?
12 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
आप एक निजी अस्पताल में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। एक दिन आपके पास एक गर्भवती महिला आती है और आपसे अनुरोध करती है कि उसे ऐसी दवा दें जिससे उसका गर्भपात हो जाए। आप उसे पूरी स्थिति बताने के लिये कहते हैं। दरअसल उस महिला के पहले से ही तीन बेटियाँ हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है लेकिन फिर भी पति और ससुराल के अन्य लोगों की ‘लड़के’ की चाह के कारण वह पुनः गर्भवती हुई। तीन माह के गर्भ पर जब उसने व उसके पति ने एक अन्य निजी अस्पताल में पैसे देकर भ्रूण लिंग जाँच कराई तब पता चला कि उसके तीन लड़कियाँ एक साथ गर्भ में हैं। इस सूचना से उसका पति और वह स्तब्ध रह गए। वे पहली तीन लड़कियों का लालन-पालन भी अच्छे से नहीं कर पा रहे हैं। अब यदि 3 लड़कियाँ और हो गई तो समाज व ससुरालवाले तो जीना दूभर करेंगे ही, लड़कियों की जिन्दगी भी खराब होनी निश्चित है। इसीलिये महिला ने गर्भपात का फैसला लिया है।
11 Jul, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
(क) इस केस-स्टडी में कौन-कौन से नैतिक मुद्दे निहित हैं?
(ख) एक चिकित्सक के तौर पर आप नैतिकतः क्या फैसला लेंगे?