इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    सामाजिक और पर्यावरणीय जवाबदेही से आप क्या समझते हैं? सार्वजनिक जीवन में इसे लागू करना महत्त्वपूर्ण क्यों है? किसी एक विषय का उदाहरण देकर चर्चा करें।

    11 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा- 

    • सामाजिक व पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की चर्चा और महत्व को उल्लेखित करें।
    • सामाजिक उत्तरदायित्व का सोदाहरण उल्लेख करें।
    • पर्यावरणीय उत्तरदायित्व का सोदाहरण उल्लेख करें।
    • दोनों के महत्व की सूक्ष्म चर्चा करें।
    • कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की चर्चा करें।

    सामाजिक उत्तरदायित्व से आशय एक ऐसा दृष्टिकोण से है जिसके माध्यम से नागरिक भागीदारी द्वारा उत्तरदायित्व निर्माण को प्रोत्साहित किया जाता है। इसके अंतर्गत आम नागरिकों या नागरिक समाज संगठनों द्वारा शासन या प्रशासन की जवाबदेही को सुनिश्चित किया जाता है। जैसे- मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण सामाजिक उत्तरदायित्व को निश्चित करने का एक कदम है।

    पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, वास्तव में सामाजिक उत्तरदायित्व का एक ‘सबसेट’ (Subset) है। इसके अंतर्गत कंपनी की लागत संरचना और पर्यावरण प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। यह मुख्यतः किसी संगठन के द्वारा प्राकृतिक पर्यावरण के मध्य संबंध की तैयारी, प्रस्तुतीकरण और संवाद से संबंधित होता है। जैसे- स्वच्छ विकास तंत्र (Clean Development Mechanism), रेड +, जीसीएफ इत्यादि।

    सामाजिक व पर्यावरणीय उत्तरदायित्व सार्वजनिक क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इससे संस्थानों की समाज के प्रति जवाबदेही को तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर कंपनियों की ‘व्यावसायिक सामाजिक जिम्मेदारी’ (सीएसआर) तय करने से उन्हें समाज व पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझना पड़ता है। यह समाज के सतत् व समावेशी विकास के लिये महत्वपूर्ण है। गोवा में सेसा गोवा कंपनी विभिन्न विद्यालयों, अवसंरचनात्मक विकास, खेलों के आयोजन और बंद खानों के ‘रेस्टोरेशन’ के जरिये अपनी सामाजिक-पर्यावरणीय जिम्मेदारी को निभाती है। इससे समाज में समरसता का प्रचार होता है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2