इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    मैक्स वेबर के नौकरशाही के सिद्धांत को बताएँ। वर्तमान में भारतीय नौकरशाही की सफलता के संदर्भ में इसकी समीक्षा कीजिये।

    28 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    उत्तर की रूपरेखा:

    • वेबर के नौकरशाही सिद्धांत को स्पष्ट करें।
    • भारतीय नौकरशाही के सन्दर्भ में इसके गुणों को विश्लेषित करें।

    मैक्स वेबर  सत्ता के वर्गीकरण तथा प्रशासन की गुणवत्ता की दृष्टि से नौकरशाही व्यवस्था को महत्वपूर्ण मानते थे एक अच्छे नौकरशाही के लिये वेबर  निम्न गुणों को आवश्यक मानते हैं:-

    Webber-Servant

    वेबर की नौकरशाही का सिद्धांत वर्तमान समय में भी भारतीय नौकरशाही के लिये महत्वपूर्ण है। इसमें निहित  पदसोपान की व्यवस्था और नियम-उन्मुखता के कारण नौकरशाही व्यवस्था में अनुशासन बना रहता है, जबकि योग्यता पर आधारित चयन  और कार्यों का स्पष्ट विभाजन व्यक्तियों को कार्योन्मुख बनाता है। यह  लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना के लिये आवश्यक है। जहाँ आधिकारिक रिकॉर्ड की व्यवस्था के कारण उनके कार्यों की जवाबदेही तय की जा सकती है, वहीं संवैधानिक व्यवस्था और कार्यकाल की सुरक्षा उन्हें ईमानदारी से कार्य करने के लिये प्रेरित करती है। तटस्थता, अनामिता  तथा निर्वैयक्तिकता नौकरशाह को पक्षपात से बचाता है।

    किंतु इसके कुछ प्रावधानों का दुरुपयोग लोकतांत्रिक तथा लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को कमजोर भी करती हैं। पदसोपान की व्यवस्था उच्च पद-धारको में तानाशाही की भावना को जन्म देती है, वहीं नियम उन्मुखता लालफीताशाही को बढ़ावा देती है,  जबकि अनामिता का प्रावधान लोकसेवकों की प्रेरणा को कम भी  करता है।

     इन प्रावधानों के दुरुपयोग को रोक कर इसे और भी प्रासंगिक बनाया जा सकता है ।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2