इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    लोक सेवा से आप क्या समझते हैं? आप लोक सेवा के लिये किन तरीकों को अपनाएंगे? चर्चा करें।

    30 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न

    उत्तर :

    लोक सेवा शब्द में लोक शब्द का अर्थ  राज्य, सरकार  अथवा जनता से है।  ऐसे में लोक सेवा का तात्पर्य राज्य अथवा जनता की सेवा से है। व्यवहार में लोक सेवा में जनता की सेवा करने के साथ-साथ सुशासन पर आधारित कानून व्यवस्था तथा प्रशासन को भी नियमित और प्रचालित किया जाता है क्योंकि अप्रत्यक्ष रुप से  ये  तत्त्व भी लोकसेवा से जुड़े हुए हैं।एक व्यक्ति के रूप में मैं  निम्न तरीके से लोक सेवा कर सकता हूँ:-

    निःस्वार्थ सेवा:

    • इसमें  एक व्यक्ति अपने जीवन को औरों के लिए समर्पित कर देता है।  महात्मा गांधी, विवेकानंद, नेल्सन मंडेला और  मदर टेरेसा जैसे व्यक्ति  इसी कोटि  के महान लोकसेवकों में शामिल हैं।
    • इसके अलावा निःस्वार्थ रूप से अल्प समय के लिये लोगों की सेवा करने वाले स्वयं सेवक भी इसी कोटि में शामिल हैं।

    अपने कार्य के रूप में लोक सेवा करना:

    • लोक सेवा का एक तरीका सरकार के सिविल सेवा तथा लोक सेवा के लिये समर्पित निकायों  में शामिल होते हुए अपने कार्य के रूप में लोगों तथा राज्य की सेवा करना भी है।  भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी तथा गैर सरकारी संगठनों के सदस्य  अपने कार्य के रूप में लोक सेवा के कार्य को संचालित करते हैं।
    • इसके अलावा न्यायाधीश के रूप में जनता को न्याय प्रदान करना, एक डॉक्टर के रूप में उचित चिकित्सा प्रदान करना, एक शिक्षक के रूप में उचित शिक्षा प्रदान करना, एक व्यापारी के रूप में ईमानदारी से व्यापार करना  और ऐसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने कार्य को ईमानदारी से करना भी लोक सेवा का एक तरीका है। ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम इसके एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। 

    स्पष्ट है कि लोकसेवा कि प्रकृति अत्यंत व्यापक है और कोई भी व्यक्ति नैतिकता, ईमानदारी  तथा समर्पण की भावना से कार्य करते हुए लोक सेवा का कार्य कर सकता है।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2