- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
महानगरीय जलवायु में वायु प्रदूषण की बढ़ती विषाक्तता ने प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को खतरे में डाल दिया है। कथन का परीक्षण करें।
28 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
COVID-19 की महामारी से उत्पन्न हुई चुनौतियों के कारण देश के ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम’ (MSMEs) सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। MSME क्षेत्र की मुख्य चुनौतियों की चर्चा करें तथा इस क्षेत्र में सुधार हेतु कुछ व्यवहारिक उपाय सुझाएँ।
24 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'हम जितनी तेज़ी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, ठीक उतनी ही तेज़ी से साइबर अपराध की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।' साइबर अपराध से आप क्या समझते हैं? इसे रोकने के लिए सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों का विश्लेषण कीजिये।
23 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
'किसी भी प्रकार के आक्रमण से अपनी जनता की रक्षा करना प्रत्येक राजसत्ता का सर्वप्रथम उद्देश्य होता है।' कथन के संदर्भ में देश की आंतरिक सुरक्षा से संबंधित चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
22 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
'किसी भी देश के आर्थिक विकास का मुख्य आधार उस देश का बुनियादी ढाँचा होता है। यदि बुनियादी ढाँचा ही कमज़ोर हो तो कितना भी प्रयास किया जाए व्यवस्था को मज़बूत नहीं बनाया जा सकता है। 'कथन के संदर्भ में वित्तीय समावेशन का परिचय देते हुए इससे होने वाले लाभ और इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
21 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में व्यवसाय को सुगम बनाने तथा विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिये श्रम सुधारों को ज़रुरी माना जाता है। अर्थव्यवस्था में इन सुधारों के मांग के क्रम में ही कोरोना वायरस के प्रसार ने व्यापक प्रभाव डाला है। चर्चा करें।
18 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में सेबी द्वारा गठित कार्यकारी समूह ने गैर-लाभकारी संगठनों को बॉण्ड जारी करके सीधे सोशल स्टॉक एक्सचेंज(SSE) पर सीधे सूचीबद्ध होने की अनुमति देने की सिफारिश की है। SSE से आप क्या समझते हैं? वर्तमान में इसकी आवश्यकता के बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
17 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
डिजिटल डिवाइड में आप क्या समझते हैं? भारत में इसके प्रभावों की चर्चा करें। डिजिटल डिवाइड को कम करने के संदर्भ में कुछ उपायों को रेखांकित करें।
08 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
परमाणु ऊर्जा विद्युत उत्पादन एवं आपूर्ति के क्षेत्र में अनेक चुनौतियाँ विद्यमान होने के कारण निश्चित व निर्णायक भूमिका नहीं निभा पा रहा है’ टिप्पणी करें।
07 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में प्राकृतिक, आध्यात्मिक हेरिटेज जैसे विविधतापूर्ण पर्यटन क्षेत्र होने के बावजूद, इस क्षेत्र में अपेक्षित विकास न होने के पीछे क्या कारण हैं, इस क्षेत्र के विकास हेतु किन आवश्यक उपायों को अपनाने की ज़रूरत है। चर्चा करें।
06 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वर्तमान समय में जैव आतंकवाद मानव अस्तित्व पर एक गंभीर संकट है। जैव आतंकवाद से आप क्या समझते हैं जैविक हथियार नियंत्रण के लिये किये जाने वाले प्रयासों की संक्षिप्त चर्चा करते हुए इससे संबंधित चुनौतियों तथा निपटने हेतु किये जा सकने वाले संभावित उपायों पर प्रकाश डालें।
03 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
विश्व के अन्य देशों के समान वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण वर्ष 2020 में भारत की अर्थव्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। भारतीय अर्थव्यवस्था के समक्ष विद्यमान चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए इस समस्या के समाधान में सरकार के द्वारा किये जा रहे प्रयासों का मूल्यांकन कीजिये।
02 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
'किसी भी देश के आर्थिक विकास का मुख्य आधार उस देश का बुनियादी ढाँचा होता है। यदि बुनियादी ढाँचा ही कमज़ोर हो तो कितना भी प्रयास किया जाए व्यवस्था को मज़बूत नहीं बनाया जा सकता है।'कथन के संदर्भ में वित्तीय समावेशन का परिचय देते हुए इससे होने वाले लाभ और इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
30 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'टेक स्टार्टअप प्रोग्राम’ क्या है? रोबोटिक प्रोसेस ऑटोमेशन शिक्षा प्रणाली को सुव्यवस्थित करने में कैसे सहायक सिद्ध हो सकती है ?
27 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
गिग इकॉनमी से आप क्या समझते हैं? औद्योगीकरण 4.0 और गिग इकॉनमी किस प्रकार एक दूसरे से अंतर्संबंधित है? चर्चा करें।
24 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के वर्षों में नाभिकीय ऊर्जा का एक व्यवहार्य स्रोत के रूप में उदय हुआ है। भारत में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की आवश्यकताओं को रेखांकित करें।
23 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पूर्वोत्तर राज्यों में असम बाढ़ के लिये सर्वाधिक संवेदनशील क्षेत्र माना है, क्या कारण है कि इस क्षेत्र में आने वाली बाढ़ रूपी आपदा की बारंबारता अधिक है, इस विभीषिका को रोकने हेतु कुछ उपाय सुझाइये।
19 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल के वर्षों में नाभिकीय ऊर्जा का एक व्यवहार्य स्रोत के रूप में उदय हुआ है। भारत में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की आवश्यकताओं को रेखांकित करें।
15 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
यूनिवर्सल बेसिक इनकम से आप क्या समझते हैं? इमरजेंसी बेसिक इनकम इससे किस प्रकार भिन्न है। यूनिवर्सल बेसिक इनकम को लागू करने में किस प्रकार की चुनौतियों का समाना करना पड़ सकता है।
12 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विभिन्न रिपोर्ट्स से यह पता चलता है कि भारत में देश की लगभग 25 वर्ष की आवश्यकता-पूर्ति के लिये तेल एवं शेल गैस के पर्याप्त भंडार मौजूद है तथापि इसकी निकासी सरकार के एजेंडे में प्राथमिक रूप में शामिल नहीं है इसकी प्राप्यता तथा संबंधित समस्याओं का आलोचनात्मक परीक्षण करें।
10 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र जल स्तर में वृद्धि के प्रति भारत की सुभेद्यता के बिंदुओं को स्पष्ट करते हुए वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों को संक्षिप्त में समझायें।
04 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
बिग डेटा से आप क्या समझते हैं, कृषि क्षेत्र में डेटा विश्लेषण की भूमिका तथा इससे होने वाले लाभों की चर्चा करें।
03 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
फूड फोर्टिफिकेशन से आप समझते हैं? फूड फोर्टिफिकेशन से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए, इसे अपनाने में निहित चुनौतियाँ तथा इसने निपटने हेतु अपनाए जा सकने वाले उपायों को रेखांकित करें।
27 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या कारण है कि भारत आज भी औद्योगिक उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं हो सका है? भारत के औद्योगिक सशक्तिकरण एवं आयात प्रतिस्थापन में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम किस सीमा तक सहायक सिद्ध हो सकता है?
22 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश है किंतु इनके लिये रोज़गार सृजन आज सबसे बड़ी चुनौती है। इस संदर्भ में ‘अटल इनोवेशन मिशन’ किस प्रकार इन चुनौतियों का सामना करने में सहायक सिद्ध हो सकता है? चर्चा करें।
21 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
GST परिषद का परिचय देते हुए इसके कार्यों पर प्रकाश डालें, इस संदर्भ में राज्यों की चिंताओं को संक्षेप में रेखांकित करें।
20 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में कुपोषण की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की गई। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह किस प्रकार महत्त्वपूर्ण है? चर्चा करें।
16 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ क्या है? इसके प्रमुख प्रावधानों की चर्चा करते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
12 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में राज्यसभा में दिये गए एक विवरण में यह कहा गया कि वर्ष 2018-19 में ई-कचरे की मात्रा वर्ष 2017-18 की तुलना में दो गुना से अधिक हो गई है। ई-कचरा तथा इसके प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? ई-कचरा हेतु किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित कीजिये।
11 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने Covid-19 महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1% कमी होने का अनुमान लगाया है’ Covid-19 के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें तथा इस समस्या से निपटने हेतु उपायों को रेखांकित करें।
09 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था