दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

उत्तर प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 12 Jan 2026
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तर प्रदेश Switch to English

राजनाथ सिंह ने किया लखनऊ में EV प्लांट का उद्घाटन

चर्चा में क्यों?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अशोक लेयलैंड इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • निवेश: इस संयंत्र का विकास लगभग ₹1,000 करोड़ के निवेश से किया गया है।
    • उत्पादन क्षमता: इस संयंत्र की प्रारंभिक क्षमता प्रतिवर्ष 2,500 इलेक्ट्रिक वाहनों की है, जिसे सालाना 5,000 इकाइयों तक बढ़ाया जा सकता है।
  • वाहन: यह पहला समर्पित ई-बस (इलेक्ट्रिक बस) निर्माण संयंत्र है।
  • रोज़गार सृजन: इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार के अवसर पैदा होने की संभावना है, जिससे स्थानीय औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
  • इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा: यह परियोजना भारत के स्वच्छ गतिशीलता और नेट-ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्यों के अनुरूप है, क्योंकि यह पेट्रोलियम आधारित परिवहन पर निर्भरता कम करती है।
  • राष्ट्रीय निर्माण पहलों को बढ़ावा: यह परियोजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों के अनुरूप है, जिससे घरेलू निर्माण क्षमताओं को सुदृढ़ किया जाता है।
  • राष्ट्रीय महत्त्व: यह परियोजना भारत की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण क्षमता को मज़बूत करती है और सतत आर्थिक विकास के लक्ष्य का समर्थन करती है।
    • यह परियोजना उत्तर प्रदेश को EV निर्माण केंद्र के रूप में उभरने में भी मज़बूती प्रदान करती है।

और पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहन (EV), नेट-ज़ीरो उत्सर्जन लक्ष्य, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, सतत आर्थिक विकास


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया

चर्चा में क्यों?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में न्यू दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर (NDWBF) 2026 का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • आयोजक: यह पुस्तक मेला राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) भारत द्वारा, शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित किया गया है।
  • थीम: NDWBF 2026 की थीम है "भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और बुद्धिमत्ता @75", जो भारत के सशस्त्र बलों की भूमिका और विरासत को दर्शाती है।
  • पुस्तक विमोचन: उद्घाटन के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने ‘द सागा ऑफ कुडोपाली: 1857 की अनकही कहानी’ पुस्तक का हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं और स्पेनिश भाषा में विमोचन किया। यह पुस्तक वीर सुरेंद्र साई और संबलपुर के शहीदों को सम्मानित करती है।
  • अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी: कतर और स्पेन सहित कई देशों ने मेले में भाग लिया।
    • फोकस देश: कतर (प्रदर्शनियों और साहित्यिक आदान–प्रदान का मुख्य केंद्र)
    • सहभागी देश: स्पेन (सांस्कृतिक और साहित्यिक सहभागिता)
  • पठन संस्कृति को बढ़ावा: यह पुस्तक मेला छात्रों, शोधकर्त्ताओं और आम जनता में पठन संस्कृति, ज्ञान-वितरण, बहुभाषिकता तथा वैश्विक साहित्यिक संवाद के महत्त्व को रेखांकित करता है।

close
Share Page
images-2
images-2