- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 968
-
चुनाव आयोग द्वारा लागू की जाने वाली आदर्श आचार संहिता (Model code of conduct) क्या है? इस आदर्श आचार संहिता की कुछ प्रमुख विशेषताएँ बताइये।(250 शब्द)
23 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘सरकारी गोपनीयता कानून’ (Official Secrets Act), 1923 के बारे में बताएँ। क्या यह कानून लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है? स्पष्ट करें। (250 शब्द)
22 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आतंकवाद के मुद्दे पर चीन द्वारा वीटो का इस्तेमाल किया गया।’ कथन की व्याख्या भारतीय अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के परिपेक्ष्य में करते हुए ‘वीटो पावर’ को भी समझाएँ। (250 शब्द)
20 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सुशासन को परिभाषित करने के प्रयासों पर चर्चा करते हुए इसके जरिए समावेशी विकास से जुड़ी संभावनाओं पर प्रकाश डालिए। उपलब्ध या संभावित सुधारों का उल्लेख भी वांछनीय है। (250 शब्द)
16 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
नीति आयोग ने नए भारत के संदर्भ में अपने परिपत्र में लोक सेवा, कानूनी/न्यायिक और पुलिस सुधारों के बारे में अनेक सुझाव दिये हैं। चर्चा करें। (250 शब्द)
15 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘विश्व स्मृति रजिस्टर’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी दें। इस संदर्भ में भारतीय दस्तावेज़ों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मोबाइल आधारित कुछ स्वास्थ्य पहलें शुरू की हैं, जिनके तहत स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच को और बढ़ाया जा सकेगा एवं ये सुविधाएँ और किफायती बन सकेंगी। इन चार योजनाओं यथा-किलकारी, मोबाइल अकादमी, एम-संसेशन और टीबी मिस्ड कॉल पर यथेष्ट प्रकाश डालें। (250 शब्द)
12 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा परिभाषित कुपोषण के लक्ष्णों पर चर्चा करते हुए बताएँ कि भारत में कुपोषण के क्या कारण हैं और इसके निवारण हेतु सरकार द्वारा क्या प्रयास किये जा रहे हैं? (250 शब्द)
11 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सिटीज़न चार्टर क्या है? भारत में सिटीज़न चार्टर की कमियाँ बताते हुए इसकी प्रभावकारिता के लिये सुधार की आवश्यकता पर प्रकाश डालें। (250 शब्द)
09 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
बहुसंस्कृतिवाद ‘सलाद का कटोरा’ की धारणा का समर्थन करता है क्योंकि इसका अस्तित्व इसी पर टिका है। विभिन्न संबंधित पहलुओं को समाहित करते हुए कथन का आशय स्पष्ट करें। (250 शब्द)
08 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ई-शासन के विभिन्न आयामों पर चर्चा करते हुए इस दिशा में भारत सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न पहलों पर प्रकाश डालें।
07 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
स्वतंत्र थिंकटैंक ‘इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटेजिक स्टडीज़’ (आईआईएसएस) द्वारा आयोजित 17वीं शांगरी-ला वार्त्ता के महत्त्वपूर्ण पहलुओं को उद्घृत कीजिये।
06 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
जम्मू एवं कश्मीर के उच्च न्यायालय के व्यक्तव्य ‘‘जम्मू एवं कश्मीर का संविधान भारत के संविधान के समतुल्य है’’ के जवाब में सर्वोच्च न्यायालय का कथन कि ‘‘इस राज्य के नागरिक सबसे पहले भारत के नागरिक है’’ की व्यवाहर्यता का अनुच्छेद 370 के संदर्भ में परीक्षण करें।
04 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत-नेपाल संबंधों की पुनर्स्थापना के कई प्रयासों के बावजूद दोनों पड़ोसी देशों का परस्पर संबंध चिंता का कारण बना हुआ है। बिम्स्टेक देशों के प्रथम सैन्य अभ्यास ‘मिलेक्स-2018’ में नेपाल द्वारा अपनी सेना को भेजने से इनकार किया जाना क्या इस चिंता को और मज़बूत बनाता है? चर्चा कीजिये।
02 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एम.टी.सी.आर) में प्रवेश के क्या निहितार्य है? क्या इससे एनएसजी की सदस्यता के लिये रास्ता आसान होगा? समालोचनात्मक चर्चा कीजिये।
01 Mar, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
2+2 वार्ता पर प्रकाश डालते हुए कॉमकासा के महत्त्व एवं सबंधित चिंताओं को उजागर करें। इस संदर्भ में आगामी रणनीतियों पर अपने मत जाहिर कीजिये।
26 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
आज़ादी के 70 सालों के बाद भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय जिन समस्याओं से ग्रसित हैं क्या राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग उनका समाधान करने में असफल रहे हैं? अपने उत्तर के समर्थन में तर्क प्रस्तुत कीजिये।
23 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ग्रामीण क्षेत्रों के उपेक्षित समुदायों और निवासियों को मुख्यधारा की सुलभ कानूनी सहायता उपलब्ध कराने हेतु सरकार द्वारा शुरू किये गए ‘टेली-लॉ कार्यक्रम’ के मुख्य अभिलक्षणों पर प्रकाश डालिये।
22 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान में भारतीय न्यायिक व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों की विवेचना करें एवं इसके निवारण हेतु मौलिक उपाय सुझाएँ।
21 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
संस्थानों की स्वायत्तता में हस्तक्षेप करना युद्ध के मैदान में अपने कवच को सिर्फ इस आधार पर हटाने जैसा है, क्योंकि यह थोड़ा तंग और असुविधाजनक है। कथन में छिपे निहितार्थों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
20 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आम लोगों को त्वरित न्यायिक सेवाएँ प्रदान करने के लिये अखिल भारतीय न्यायिक सेवा का गठन समय की आवश्यकता है? चर्चा करें।
19 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सर्वविदित है कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव को साफ-सुथरा और पारदर्शी बनाना सर्वदा चुनौतिपूर्ण कार्य रहा है। क्या चुनावी बॉण्ड द्वारा इस दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं? समीक्षा कीजिये।
18 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या भारत में शरणार्थी समस्या के समाधान में संविधान के भाग-2 में उपबंधित नागरिकता संबंधी प्रावधान अपर्याप्त सिद्ध हुए हैं अथवा यह समस्या शासन की कमियों का परिणाम है? हाल के रोहिंग्या समस्या के आलोक में अपने मत की विवेचना करें।
16 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
लोकसभा तथा राज्य विधानसभा चुनावों में भारतीय मतदाताओं का मतदान व्यवहार भिन्न-भिन्न कारकों द्वारा संचालित होता है तथा दोनों चुनाव साथ-साथ होने की स्थिति में क्षेत्रीय मुद्दे पृष्ठभूमि में चले जाएंगे। समालोचनात्मक परीक्षण करें।
15 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वित्त आयोग एक संवैधानिक निकाय के रूप में राजकोषीय संघवाद को संतुलित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है, फिर भी इसकी सिफारिशें बाध्यकारी प्रकृति की नहीं है। विवेचना करें। (250 शब्द)
09 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या आप मानते हैं कि मूल कर्त्तव्य कानूनी बाध्यता एवं न्यायिक प्रवर्तनीयता के अभाव में एक खोखला दस्तावेज़ बनकर रह गए हैं? वर्मा समिति की संस्तुतियों के आधार पर अपने मत की विवेचना करें।
08 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक रिपोर्ट-2017’ के अनुसार भारत में रोज़गार सृजन अपर्याप्त रहा है। यह देश में सामाजिक असमानता की खाई चौड़ी करने में कहाँ तक उत्तरदायी है?
07 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
नि:संकोच ‘लोकतांत्रिक मूल्य’किसी भी देश, समाज की प्रगति के बेहतर पैमाने होते हैं तथा भारतीय संविधान निर्माताओं ने बखूबी इन्हें एक जीवन दर्शन के रूप में स्थापित किया, तथापि आज भी राजनीतिक दलों की आंतरिक संरचना में इनका घोर अभाव दिखता है। विवेचना करें।
06 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
महानगरीय जलवायु में वायु प्रदूषण की बढ़ती विषाक्तता ने प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को खतरे में डाल दिया है। अनुच्छेद-21 के तहत स्वच्छ हवा में जीने के अधिकार पर उच्चतम न्यायालय के निर्णयन एवं दिल्ली में हालिया वायु प्रदूषण के संकट के आलोक में उक्त कथन का परीक्षण करें।
04 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में पुलिस सुधार सबसे अपेक्षित परंतु सबसे विलंबित मुद्दों में से एक है। प्रकाश सिंह बनाम भारतीय संघ के मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में पुलिस सुधारों की तात्कालिता की चर्चा करें।
02 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था