- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
‘अगर स्टेट्स जनरल की बैठक नहीं हुई होती तो फ्राँसीसी क्रांति की शुरुआत भी नहीं होती।’ उक्त कथन से आप कहाँ तक सहमत हैं?
28 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अमेरिकी क्रांति ने राजनीतिक अभिनव परिवर्तनों की एक शृंखला आरंभ की जो बाद के काल में अत्यंत उपयोगी साबित हुई। विश्लेषण कीजिये।
27 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
धुरी राज्यों के धराशायी होते ही मित्र राष्ट्रों के मध्य मित्रता भी समाप्त हो गई तथा उनके बीच तनाव, अविश्वास और घृणा का विकास हुआ जिसकी परिणति शीत युद्ध के रूप में सामने आई। परीक्षण कीजिये।
26 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
छोटे राष्ट्रों को भेडि़यों के आगे डालने से उनको संतुष्ट किया जा सकता है, पर वे यह नहीं समझ सके कि एक बार लहू का स्वाद चख लेने पर तृष्णा कभी पूर्ण नहीं होती, जितना तुष्टिकरण किया जाएगा, उतना ही असंतोष बढ़ेगा। द्वितीय विश्व युद्ध के संदर्भ में उपर्युक्त कथन का विश्लेषण कीजिये।
25 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1970 के दशक में वे कौन-सी परिस्थितियाँ विद्यमान थी जिसने एक सशक्त आंदोलन को जन्म दिया? यह आंदोलन अपने किन अंतर्निहित दोषों के कारण सत्ता का विकल्प नहीं बन पाया?
24 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रायद्वीपीय भारत की तुलना में उत्तर भारत में नहरों द्वारा सिंचाई की व्यापकता अधिक क्यों है? दक्षिण भारत में प्रचलित सिंचाई के विभिन्न साधनों की विवेचना कीजिये।
24 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रत्येक देश के इतिहास में एक ऐसा समय आता है जब प्रशासनिक व्यवस्था को पूर्णतया विखण्डित करके समय के अनुकूल उसकी कायापलट और पुनर्गठन करना आवश्यक हो जाता है। लॉर्ड कर्जन की प्रशासनिक नीतियों के संदर्भ में उक्त कथन पर प्रकाश डालें।
23 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गदर आंदोलन की विचारधारा में समतावादी तथा जनतंत्रवादी विचारों को स्थान दिया गया था और इसका दृष्टिकोण पूर्णतः धर्मनिरपेक्ष था, विवेचना कीजिये।
16 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
विश्व इतिहास में मेइजी पुनर्स्थापना से क्या आशय है? इसके परिणामस्वरूप कौन-से परिवर्तन दृष्टिगोचर हुए?
13 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
गांधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन की तपिश ने न केवल सर्वोच्च सत्ता को वार्ता की मेज पर आने को बाध्य किया, अपितु जन-सामान्य के बीच जुझारुपन की भावना को भी तीक्ष्ण किया। टिप्पणी कीजिये।
10 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यदि भारत औपनिवेशिक शासन के दौर से नहीं गुजरा होता, तो भारतीय समाज ने अपनी मध्यकालीन जड़ता को तोड़कर आधुनिक काल में प्रवेश नहीं किया होता। इस कथन का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
09 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या आप मानते हैं कि 18वीं-19वीं शताब्दी में शुरू हुआ भारतीय पुनर्जागरण आंदोलन, भारत में राष्ट्रवाद के अंकुरण की पूर्व शर्त थी? तर्कों द्वारा अपने उत्तर को स्पष्ट कीजिये।
07 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
औपनिवेशिक अर्थतंत्र ने किस प्रकार आदिवासी विद्रोहों के प्रस्फुटन की पृष्ठभूमि का निर्माण किया? पूर्वी भारत के आदिवासी विद्रोहों का उदाहरण लेते हुए उत्तर दीजिये।
06 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
राष्ट्रीय आंदोलन के विभिन्न कालखंडों में किसानों की मांगों के प्रति कांग्रेस के दृष्टिकोण में भारी विविधता दृष्टिगत होती है। स्पष्ट कीजिये।
05 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
देश का बँटवारा एक ऐसी सांप्रदायिक राजनीति का आखिरी बिंदु था, जो 19वीं शताब्दी के अंतिम दशकों में शुरू हुआ। परीक्षण कीजिये।
04 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ सांस्कृतिक विविधता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्त्वपूर्ण अवयव के रूप में पहचानी जाती है, जो भूतकाल की परंपराओं के साथ-साथ समकालीन प्रथाओं को भी आत्मसात करती है। उक्त कथन को स्पष्ट करते हुए यूनेस्को द्वारा भारत में पहचाने गए ऐसे प्रतिनिधि विरासतों की चर्चा कीजिये।
03 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
“भक्तिकाल से रीतिकाल की ओर प्रस्थान की जो झलक तत्कालीन साहित्य में मिलती है, वह वास्तव में सिद्धांत और व्यवहार में सामाजिक विचारों को दर्शाती है, जो जनता की आशा-आकांक्षाओं और चित्तवृत्ति का प्रत्यक्ष प्रतिबिम्ब है।” व्याख्या कीजिये।
02 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
क्या कारण है कि भारत का पूर्वी तट उसके पश्चिमी तट की अपेक्षा चक्रवात से अधिक प्रभावित रहता है? ऐसे चक्रवातों के जनन में हिन्द महासागर की तटीय संरचना की क्या भूमिका होती है?
02 Apr, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
किसी भाषा को शास्त्रीय भाषा के रूप में चिह्नित करने वाले मापदंडों की चर्चा कीजिये। इस वर्ग में शामिल भाषाओं का उल्लेख करते हुए इसके लाभ बताइये।
29 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1857 का विद्रोह “न तो प्रथम था, न राष्ट्रीय और न ही स्वतंत्रता संग्राम।” आलोचनात्मक परीक्षण करें।
28 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
पूर्वी घाट की अपेक्षा पश्चिमी घाट पर वर्षा अधिक क्यों होती है? पश्चिमी घाट के कर्नाटक भाग पर महाराष्ट्र व केरल भाग की अपेक्षा अधिक वर्षा होने के कारणों की विवेचना करें।
27 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
“सागरीय निक्षेप किसी देश के खनिज एवं ऊर्जा संसाधन के महत्त्वपूर्ण स्रोत है।” इस कथन का परीक्षण करें?
26 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वियना व्यवस्था के पतन का कारण मेटर्निक की इतिहास की प्रगतिशील धारा को रोकने का प्रयास था। टिप्पणी कीजिये।
24 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
अफ्रीका महाद्वीप में राष्ट्रवाद के उदय के प्रमुख कारणों एवं इसके समक्ष उपस्थित चुनौतियों का वर्णन करें।
23 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय कला कहीं न कहीं एक लम्बी प्राचीन परंपराओं के आत्मसातीकरण की द्योतक है, जो वर्तमान में भी अपनी मौलिकता को संजोते हुए धर्म, दर्शन और परंपरा के माध्यम से जीवन का मार्गदर्शन करती रही है। टिप्पणी करें।
22 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
"एक कुशल नेतृत्व की वजह से एक दुरूह संभावना को यथार्थ में परिवर्तित किया जा सका।" भारतीय रियासतों के एकीकरण के संदर्भ में इस कथन पर चर्चा कीजिये।
21 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
शैल चक्र से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
20 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हिमालयी क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से प्रायद्वीपीय पठार की अपेक्षा अत्यधिक संवेदनशील क्यों है?
19 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भूकंपीय तरंगें पृथ्वी की आतंरिक संरचना के अध्ययन में किस प्रकार उपयोगी हैं? व्याख्या करें।
17 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आज़ादी के बाद भारत की झोली में अंधेरे और उजाले दोनों पक्षों का एक विरोधाभासी सम्मिलन था, जिनमें से एक के द्वारा भारत ने विश्व नेतृत्व की नींव रखी और दूसरे के द्वारा कड़े अनुभवों को आत्मसात् किया। चर्चा करें।
16 Mar, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास