दृष्टि आईएएस अब इंदौर में भी! अधिक जानकारी के लिये संपर्क करें - 9654-770-770
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स 2020

दिवस 15

  • 03 Aug 2020
  • 2 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

कला और संस्कृति- प्रदर्शन एवं दृश्य कलाएँ

प्रदर्शन एवं दृश्य कलाएँ UPSC के लिये अत्यंत महत्त्वूर्ण विषयों में शामिल हैं। विगत वर्षों के दौरान इन कलाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षा में पूछे गए हैं। क्रमिक वर्षों में इस टॉपिक से संबंधित प्रश्न बार-बार पूछे गए हैं। इसलिये इस बात की संभावना है कि इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा में भी इससे संबंधित प्रश्न पूछा जाए।

वास्तुकला

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा/से स्थान सूर्य मंदिरों के लिये विख्यात है/हैं? (2017)

1- अरावली

2- अमरकंटक

3- ओंकारेश्वर

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. अजंता और महाबलीपुरम के नाम से प्रसिद्ध दो ऐतिहासिक स्थानों के बारे में निम्नलिखित कौन-सी बात/बातें समान है/हैं? (2016)

1- दोनों एक ही अवधि में बनाए गए थे।

2- दोनों एक ही धार्मिक संप्रदाय के हैं।

3- दोनों में शिलाकृत स्मारक हैं।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3

(c) केवल 1 और 3

(d) इनमें से कोई भी नहीं


प्र. भारत में बौद्ध इतिहास, परंपरा और संस्कृति के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2014)

       प्रसिद्ध तीर्थ                     स्थल अवस्थान

1- टाबो मठ और मंदिर, संकुल : स्पीति घाटी

2- लहोत्सव लाखांग मंदिर, नाको : जास्कर घाटी

3- अलची मंदिर संकुल : लद्दाख

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में 'पंचायतन' शब्द किसे निर्दिष्ट करता है? (2014)

(a) ग्राम के ज्येष्ठ जनों की एक सभा

(b) एक धार्मिक संप्रदाय

(c) मंदिर निर्माण की एक शैली

(d) प्रशासनिक अधिकारी


प्र. कुछ शैलकृत बौद्ध गुफाओं को चैत्य कहते हैं, जबकि अन्य को बिहार। दोनों में क्या अंतर है? (2013)

(a) विहार पूजा-स्थल होता है, जबकि चैत्य बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है।

(b) चैत्य पूजा-स्थल होता है, जबकि बिहार बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है।

(c) चैत्य गुफा के दूर के सिरे पर स्तूप होता है, जबकि विहार गुफा पर अक्षीय कक्ष होता है।

(d) दोनों में कोई वस्तुपरक अंतर नहीं होता।


प्र. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : (2018)

1- फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा और खानकाह के निर्माण में सफेद संगमरमर का प्रयोग हुआ था।

2- लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा के निर्माण में लाल-बलुआ पत्थर और संगमरमर का प्रयोग हुआ था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


नृत्य कला एवं मार्शल आर्ट्स

विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2014)

1- गरबा : गुजरात

2- मोहिनीअट्टम : ओडिशा

3- यक्षगान : कर्नाटक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम नृत्य के बीच क्या भेद है/हैं? (2012)

1- कुचिपुड़ी नृत्य में नर्तक प्रासंगिक रूप से कथोपकथन का प्रयोग करते हैं, जबकि भरतनाट्यम में कथोपकथन का प्रयोग नहीं किया जाता।

2- पीतल की तश्तरी की धार पर पाद रखकर नृत्य करने की परंपरा भरतनाट्यम की विशिष्टता है लेकिन कुचिपुड़ी नृत्य में इस तरह की क्रियाओं का कोई स्थान नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


प्र. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, नृत्य एवं नाट्य - कला की एक मुद्रा जिसे ‘त्रिभंग' कहा जाता है, प्राचीन काल से आज तक भारतीय कलाकारों को अतिप्रिय रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन इस मुद्रा को सर्वोत्तम रूप में वर्णित करता है? (2013)

(a) एक पाँव मोड़ा जाता है और देह थोड़ी, किंतु विपरीत दिशा में कटि एवं ग्रीवा पर वक्र की जाती है।

(b) मुख अभिव्यंजनाएँ, हस्तमुद्राएँ एवं आसज्जा, कतिपय महाकाव्य अथवा ऐतिहासिक पात्रों को प्रतीकात्मक रूप में व्यक्त करने के लिये संयोजित की जाती हैं।

(c) देह, मुख एवं हस्तों की गति का प्रयोग स्वयं को जाता है। अभिव्यक्त करने अथवा एक कथा कहने के लिये किया जाता है।

(d) मंद स्मिति, थोड़ी वक्र कटि एवं कतिपय हस्तमुद्राओं पर बल दिया जाता है, प्रेम एवं शृंगार की अनुभूतियों को अभिव्यक्त करने के लिये।


प्र. भारत की संस्कृति और परंपरा के संदर्भ में 'कलारीपयट्टू' क्या है? (2014)

(a) यह शैव मत का प्राचीन भक्ति पंथ,जो अभी भी दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में प्रचलित है।

(b) यह कांसे व पीतल के काम की एक प्राचीन शैल है,जो अभी भी कोरोमंडल क्षेत्र के दक्षिणी भाग में पाई जाती है।

(c) यह नृत्य-नाटिका का एक प्राचीन रूप है और मालाबार के उत्तरी भाग में एक जीवित परंपरा है

(d) यह एक प्राचीन मार्शल कला है, जो दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में एक जीवंत परंपरा है।


संगीत

विगत वर्षों  के प्रश्न

प्र. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2018)

1- त्यागराज कृति के अधिकांश भाग भगवान कृष्ण की प्रशंसा में भक्ति गीत हैं।

2- त्यागराज ने कई नई रागों का निर्माण किया।

3- अन्नामचार्य और त्यागराज समकालीन हैं।

4- भगवान वेंकटेश्वर की स्तुति में आचार्य कीर्तन भक्ति गीत हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1 और 3

(b) केवल 2 और 4

(c) 1,2 और 3

(d) 2, 3 और 4


प्र. मणिपुरी संकीर्तन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :

1- यह गीत और नृत्य का प्रदर्शन है।

2- केवल करताल (सिम्बॅल) ही वह एकमात्र वाद्ययंत्र है जो इस प्रदर्शन में प्रयुक्त होता है।

3- यह भगवान कृष्ण के जीवन और लीलाओं को वर्णित करने के लिये प्रदर्शित किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

(a) 1,2 और 3

(b) केवल 1 और 3

(c) केवल 2 और 3

(d) केवल 1


प्र. सदियों से भारत में जीवित रही एक प्रमुख परंपरा 'ध्रुपद' के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं?

1- ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल में राजपूत राज्यों में हुआ।

2- ध्रुपद मुख्यतः भक्ति और अध्यात्म का संगीत है।

3- ध्रुपद आलाप मंत्रों से लिये गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित है।

निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) 1, 2 और 3

(d) इनमें से कोई नहीं


चित्रकला

प्र. प्रसिद्ध पेंटिंग "बणी थणी" संबंधित है:(2018)

(a) बूंदी शैली

(b) जयपुर शैली

(c) कांगड़ा शैली

(d) किशनगढ़ शैली


प्र. बोधिसत्व पद्मपाणि का चित्र सर्वाधिक प्रसिद्ध और प्रायः चित्रित चित्रकारी है,जो: (2017)

(a) अजंता में है

(b) बादामी में है

(c) बाघ में है

(d) एलोरा में है


प्र. कलमकारी चित्रकला निर्दिष्ट करती है: (2015)

(a) दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी

(b) पूर्वोत्तर भारत में बांस के हस्तशिल्प पर हस्तनिर्मित चित्रांकन

(c) भारत के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ऊनी वस्त्र पर ठप्पे से की गई चित्रकारी

(d) उत्तर-पश्चिमी भारत में सजावटी रेशम वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी


प्र. निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिये: (2013)

1- अजंता की गुफाएँ

2- लेपाक्षी मंदिर

3- सांची स्तूप

उपर्युक्त में से कौन-सा/से स्थल भित्ति चित्रों के लिये जाने जाते है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) 1, 2 और 3

(d) इनमें से कोई नहीं


स्थानीय त्योहार एवं शिल्प

विगत वर्षों के प्रश्न:

प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2018)

    परंपरा                 राज्य

1- चपचार कूट त्योहार - मिज़ोरम

2- खोंगजॉम परबा गाथागीत - मणिपुर

3- थांग-टा नृत्य - सिक्किम

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 3

(d) केवल 2 और 3


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2017)

       परंपराएँ                समुदाय

1- चलिहा साहिब उत्सव - सिंधियों का

2- नंदा राज जात यात्रा - गोंडों का

3- वारी-वारकरी - संथालों का

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2015)

     तीर्थस्थान      अवस्थिति

1- श्रीशैलम : नल्लमला पहाडि़याँ

2- ओंकारेश्वर : सतमाला पहाडि़याँ

3- पुष्कर : महादेव पहाडि़याँ

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2009)

         परंपरा                                                    राज्य

1- गतका, एक पारंपरिक सामरिक कौशल (मार्शल आर्ट) : केरल

2- मधुबनी, एक पारंपरिक चित्रकला : बिहार

3- सिंघे, खबाब्स : जम्मू कश्मीर

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3

(c) केवल 2 और 3

d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2018)

        शिल्प           किस राज्य की परंपरा

1- पुथुक्कुली शॉल - तमिलनाडु

2- सुजनी कढ़ाई - महाराष्ट्र

3- उप्पाडा जामदानी साड़ी - कर्नाटक

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 3

(d) केवल 2 और 3

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2