इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स 2020

दिवस 16

  • 04 Aug 2020
  • 1 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

कला एवं संस्कृति (दार्शनिक एवं धार्मिक मत)

दार्शनिक एवं धार्मिक मत UPSC के लिये अत्यंत महत्त्वूर्ण विषयों में शामिल हैं। विगत वर्षों के दौरान इन कलाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षा में पूछे गए हैं। क्रमिक वर्षों में इनसे संबंधित प्रश्न बार-बार पूछे गए हैं। इसलिये इस बात की संभावना है कि इस वर्ष की प्रारंभिक परीक्षा में भी इससे संबंधित प्रश्न पूछा जाए।

जैन धर्म

जैन धर्म से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न:

प्र. भारत की धार्मिक प्रथाओं के संदर्भ में “स्थानकवासी” संप्रदाय किससे संबंधित है? (2018)

(a) बौद्ध मत

(b) जैन मत

(c) वैष्णव मत

(d) शैव मत


प्र. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2017)

1- सौत्रान्तिक और सम्मितीय जैन मत के संप्रदाय थे।

2- सर्वास्तिवादियों की मान्यता थी कि दृग्विषय (फिनोमिना) के अवयव पूर्णतः क्षणिक नहीं हैं, अपितु अव्यक्त रूप में सदैव विद्यमान रहते हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(a) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


प्र. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से जैन सिद्धांत के अनुरूप है/हैं? (2013)

1- कर्म को विनष्ट करने का सुनिश्चित मार्ग तपश्चर्या है।

2- प्रत्येक वस्तु में, चाहे वह सूक्ष्मतम कण हो, आत्मा होती है।

3- कर्म आत्मा का विनाशक है और इसका अंत अवश्य करना चाहिये।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. प्राचीन भारतीय इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित मे से कौन से कौन-सा/से बौद्ध धर्म और जैन धर्म दोनों में समान रूप से विद्यमान था/थे? (2012)

1- तप और भोग की अति का परिहार

2- वेद-प्रामाण्य के प्रति अनास्था

3- कर्म काण्डों की फलवत्ता का निषेघ

नीचे दिये गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. अनेकांतवाद निम्नलिखित में से किसका क्रोड सिद्धांत एवं दर्शन है? (2009)

(a) बौद्ध मत

(b) जैन मत

(c) सिख मत

(d) वैष्णव मत


बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म से संबंधित विगत वर्षों के प्रश्न

प्र. भारतीय इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन भावी बुद्ध है, जो संसार की रक्षा हेतु अवतरित होंगे? (2018)

(a) अवलोकितेश्वर

(b) लोकेश्वर

(c) मैत्रेय

(d) पद्मपाणि


प्र. भारत के धार्मिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये (2016)

1- बोधिसत्व, बौद्धमत के हीनयान संप्रदाय की केंद्रीय संकल्पना है।

2- बोधिसत्व अपने प्रबोध के मार्ग पर बढ़ता हुआ करूणामय है।

3- बोधिसत्व समस्त सचेतन प्राणियों को उनके प्रबोध के मार्ग पर चलने में सहायता करने के लिये स्वयं की निर्वाण प्राप्ति विलंबित करता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं।

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 2

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बौद्ध मत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है? (2013)

(a) तृष्णारूपी अग्रि का शमन

(b) स्वयं की पूर्णतः अस्तित्वहीनता

(c) परमानन्द एवं विश्राम की स्थिति

(d) धारणातीत मानसिक अवस्था


प्र. भगवान बुद्ध की प्रतिमा कभी-कभी एक हस्त मुद्रा युक्त दिखाई गई है, जिसे ‘भूमिस्पर्श मुद्रा’ कहा जाता है। यह किसका प्रतीक है? (2012)

(a) मार पर दृष्टि रखने एवं अपने ध्यान में विघ्न डालने से मार को रोकने के लिये बुद्ध का धरती का आह्नान।

(b) मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिये बुद्ध का धरती का आह्नान।

(c) बुद्ध का अपने अनुयायियों को स्मरण कराना कि वे सभी धरती से उत्पन्न होते है और अंततः धरती में विलीन हो जाते है, अतः जीवन संक्रमणशील है।

(d) इस संदर्भ में कथन (a) एवं (b) दोनो ही सही हैं।


वैदिक एवं भारतीय दर्शन

वैदिक एवं भारतीय दर्शन पर आधारित विगत वर्षों के प्रश्न:

प्र. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक भारतीय षड्दर्शन का भाग नहीं है? (2014)

(a) मीमांसा और वेदांत

(b) न्याय और वैशेषिक

(c) लोकायत और कापालिक

(d) सांख्य और योग


प्र. भारत में दार्शनिक विचार के इतिहास के संबंध में सांख्य संप्रदाय से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2013)

1- सांख्य पुनर्जन्म या आत्मा के आवागमन के सिद्धांत को स्वीकार नहीं करता है।

2- सांख्य की मान्यता है कि आत्म-ज्ञान ही मोक्ष की ओर ले जाता है न कि कोई बाह्य प्रभाव अथवा कारक।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


प्र. निम्नलिखित भक्ति संतों पर विचार कीजिये: (2013)

1- दादू दयाल

2- गुरू नानक

3- त्यागराज

इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था/देते थे जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ?

(a) 1 और 3

(b) केवल 2

(c) 2 और 3

(d) 1 और 2


प्र. पूर्व वैदिक आर्यों का धर्म प्रमुखतः था- (2012)

(a) भक्ति

(b) मूतिपूजा और यज्ञ

(c) प्रकृति पूजा और यज्ञ

(d) प्रकृति पूजा और भक्ति


प्र. ‘‘धर्म’’ तथा ‘‘ऋत’’ भारत की प्राचीन वैदिक सभ्यता के एक केंद्रीय विचार को चित्रित करते हैं। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजये: (2011)

1- धर्म व्यक्ति के दायित्वों एवं स्वयं तथा दूसरों के प्रति व्यक्तिगत कर्त्तव्यों की संकल्पना था।

2- ऋत मूलभूत नैतिक विधान था जो सृष्टि और उसमें अंतर्निहित सारे तत्वों के क्रियाकलापों को संचालित करता था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो और 1 न ही 2


प्र. निम्नलिखित में से कौन भक्ति आन्दोलन का प्रस्तावक नहीं था? (2010)

(a) नागार्जुन

(a) तुकाराम

(c) त्यागराज

(d) वल्लभाचार्य


दक्षिण भारतीय संस्कृति

दक्षिण भारतीय संस्कृति पर आधारित विगत वर्षों के प्रश्न:

प्र. मध्यकालीन भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2016)

1- तमिल क्षेत्र के सिद्ध (सित्तर) एकेश्वरवादी थे तथा मूर्तिपूजा की निंदा करते थे।

2- कन्नड़ क्षेत्र के लिंगायत पुनर्जन्म के सिद्धांत पर प्रश्न चिन्ह लगाते थे तथा जाति अधिक्रम को अस्वीकार करते थे।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और न ही 2


भाषा एवं साहित्य

भाषा एवं साहित्य पर आधारित विगत वर्षों के प्रश्न:

प्र. सम्राट अशोक के राजादेशों का सबसे पहले विकूटन किसने किया था? (2016)

(a) जार्ज बुहृर

(b) जेम्स प्रिंसेप

(c) मैक्स मुलर

(d) विलियम जोन्स


प्र. प्राचीन भारत की निम्नलिखित पुस्तकों में से किस एक में शुंग राजवंश के संस्थापक के पुत्र की प्रेम कहानी है? (2016)

(a) स्वप्नवासवदत्ता

(b) मालविकाग्निमित्र

(c) मेघदूत

(d) रत्नावली


प्र. हाल ही में निम्नलिखित में से किस एक भाषा को शास्त्रीय भाषा (क्लासिकल लैंग्वेज) का दर्जा (स्टेटस) दिया गया है? (2015)

(a) उडि़या

(b) कोंकणी

(c) भोजपुरी

(d) असमिया


प्र. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2014)

1- 'बीजक' संत दादू दयाल के उपदेशों का एक संकलन है।

2- पुष्टि मार्ग के दर्शन को मध्वाचार्य ने प्रतिपादित किया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और ही 2


प्र. भारत के सम्प्रतीक के नीचे उत्कीर्ण भारत की राष्ट्रीय आदार्शोक्ति 'सत्यमेव जयते' कहाँ से ली गई है? (2014)

(a) कठ उपनिषद्

(b) छांदोग्य उपनिषद्

(c) ऐतरेय उपनिषद्

(d) मुंडक उपनिषद्


प्र. निम्नलिखित भाषाओं पर विचार कीजिये: (2014)

1- गुजराती

2- कन्नड़

3- तेलगू

उपुर्यक्त में से किसको/किनको सराकार ने 'श्रेण्य (क्लासिकी) भाषा/भाषाएँ घोषित किया है?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 3

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. “गोल्डन थ्रेशहोल्ड” नामक कविता-संग्रह की रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं? (2009)

(a) अरुणा आसफ अली

(b) एनी बेसेंट

(c) सरोजिनी नायडू

(d) विजयलक्षिम पंडित


प्र. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिये: (2009)

1- संगीत नाटक अकादमी द्वारा 1959 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की स्थापना की गई।

2- साहित्य अकादमी द्वारा किसी लेखक को जो सर्वोत्कृष्ट सम्मान प्रदान किया जाता है वह उसे अपना फेलो चुनने के रूप में होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न तो 1 और ही 2

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2