इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020

भारतीय इतिहास

दिवस 18

  • 06 Aug 2020
  • 1 min read

प्रिलिम्स रिफ्रेशर प्रोग्राम 2020 के आर्टिकल पेज पर आपका स्वागत है। इस पेज पर हम आपको 3 सुविधाएँ उपलब्ध कराएँगे:

  • रीविज़न के लिये टॉपिक्स की एक सूची।
  • यदि आवश्यक हो तो टॉपिक्स पर एक संक्षिप्त चर्चा।
  • इन टॉपिक्स को तैयार करने के लिये विभिन्न स्रोतों के लिंक।
पेज पर सूचीबद्ध किसी भी टॉपिक के बारे में संशय की स्थिति में आप कमेंट्स में इसके बारे में पूछ सकते हैं, हम आपके संशय को दूर करने का बेहतर प्रयास करेंगे। इसके अलावा, हम वेब आधारित अन्य शिक्षण स्रोतों जैसे वेबसाइट या वीडियो के लिंक भी शेयर कर सकते हैं अथवा आपके लिये पुस्तकें, डाक्यूमेंट्स आदि संदर्भित कर सकते हैं।
कृपया अपने साथी अभ्यर्थियों के प्रति सौहार्दपूर्ण रहें तथा संशय-समाधान से संबंधित इन संवादों का उपयोग स्पष्ट रूप से इसके निर्दिष्ट उद्देश्यों के लिये ही करें।

आधुनिक भारतीय इतिहास-1 (भारत शासन/सरकार अधिनियम)

आधुनिक इतिहास के प्रश्न UPSC के लिये बहुत महत्त्वपूर्ण टॉपिक बने हुए हैं। विगत वर्षों के दौरान इस टॉपिक से संबंधित विभिन्न प्रश्न प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में इस विषय से पूछे जाने वाले प्रश्न अधिकांशतः स्थैतिक प्रवृत्ति के होते हैं। इसके लिये किसी भी मानक पाठ्यपुस्तक का अध्ययन करना चाहिये।

यूरोपियों  का आगमन तथा उनकी नीतियाँ

प्र. 18वीं शताब्दी के मध्य इंग्लिश ईस्ट इंडिया कंपनी के द्वारा बंगाल से निर्यातित प्रमुख पण्यपदार्थ (स्टेपल कमोडिटीज़) क्या थे? (2018)

(a) अपरिष्कृत कपास, तिलहन उर अफ़ीम

(b) चीनी, नमक, जस्ता और शीशा 

(c) तांबा, चाँदी, सोना, मसाले और चाय

(d) कपास, रेशम, शोरा और अफ़ीम


प्र. निम्नलिखित पर विचार कीजिये: (2012)

1- मृदा के स्वरूप तथ उपज के गुणों के आधार पर भूमि राजस्व का मूल्यांकन
2- युद्ध में चलती-फिरती तोपों का उपयोग
3- तंबाकू और लाल मिर्च की खेती

उपर्युक्त में से कौन-सा/से अंग्रेज़ों की भारत को देन थी/थीं?

(a) केवल 1

(b) 1 केवल 2

(c) 2 और 3

(d) कोई भी नहीं


प्र. रैयतवाड़ी बंदोबस्त के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2012)

1- किसानों द्वारा लगान सीधे सरकार को दिया जाता था।
2- सरकार रैयत को पट्टे देती थी।
3- कर लगाने के पूर्व भूमि का सर्वेक्षण और मूल्य-निर्धारण किया जाता था।

उपर्युक्त में से कौन-सा/कथन सही है/है?

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) 1, 2 और 3

(d) कोई भी नही


चार्टर एक्ट

प्र. ‘चार्टर एक्ट’, 1813’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2019)

1- इसने भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापार एकाधिपत्य को, चाय का व्यापार तथा चीन के साथ व्यापार को छोड़कर, समाप्त कर दिया।
2- इसने कंपनी द्वारा अधिकार में लिये गए भारतीय राज्यक्षेत्रों पर ब्रिटिश राज (क्राउन) की संप्रभुता को सुदृढ़ कर दिया।
3- भारत का राजस्व अब ब्रिटिश संसद के नियंत्रण में आ गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. निम्नलिखित में से किससे/किनसे भारत में अंग्रेज़ी शिक्षा की नींव पड़ी? (2018)

1- 1813 का चार्टर एक्ट

2- जनरल कमेटी ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन, 1823

3- प्राच्यविद् एवं आंग्लविद् विवाद

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1 और 2

(b) केवल 2

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3


भारत शासन अधिनियम

प्र. भारतीय इतिहास के संदर्भ में ‘द्वैध शासन (डायआर्की)’  सिद्धांत किसे निर्दिष्ट करता है? (2017)

(a) केंद्रीय विधानमंडल का दो सदनों में विभाजन।

(b) दो सरकारों, अर्थात् केंद्रीय और राज्य सरकारों का शुरू किया जाना।

(c) दो शासक समुच्चय; एक लंदन में और दूसरा दिल्ली में होना।

(d) प्रांतों को प्रत्यायोजित विषयों का दो प्रवर्गों में विभाजन।


प्र. भारत सरकार अधिनियम, 1919 ने निम्नलिखित में से किसको स्पष्ट रूप से परिभाषित किया? (2015)

(a) न्यायपालिका एवं विधायिका (लेजिस्लेचर) के बीच शक्ति का पृथक्करण

(b) केंद्रीय एवं प्रांतीय सरकारों की अधिकारिता

(c) भारत के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एवं वाइसरॉय की शक्तियाँ

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्र. भारत शासन अधिनियम 1919 की प्रमुख विशेषता/विशेषताएँ निम्नलिखित में से कौन-सी है/हैं? \

1- प्रांतों की कार्यकारिणी सरकार में द्वैध-शासन की व्यवस्था
2- मुसलमानों के लिए पृथक सांप्रदायिक निर्वाचक-मंडलों की व्यवस्था
3- केंद्र द्वारा प्रांतों को विधायिनी शक्ति का हस्तांतरण

नीचे दिये गए कूट के आधार पर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 2 और 3

(c) केवल 1, और 3

(d) 1, 2 और 3


ब्रिटिश शासन के दौरान महत्त्वपूर्ण विधान

प्र. भारत के संविधान में केन्द्र और राज्यों के बीच किया गया शक्तियों का विभाजन इनमें से किसमें उल्लिखित योजना पर आधारित है? (2012)

(a) मार्ले-मिन्टो सुधार 1909

(b) मॉन्टेग्यू चेम्सफोर्ड अधिनियम 1919

(c) भारत सरकार अधिनियम 1935

(d) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947


प्र. रौलट सत्याग्रह के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (2015)

1- रौलट अधिनियम, 'सेडिशन कमेटी' की सिफारिश पर आधारित था।
2- रौलट सत्याग्रह में, गांधीजी ने होम रूल लीग का उपयोग करने का प्रयास किया।
3- साइमन कमीशन के आगमन के विरूद्ध हुए प्रदर्शन रौलट सत्याग्रह के साथ-साथ हुए।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. इलबर्ट बिल विवाद किससे संबंधित था? (2013)

(a) भारतीयों द्वारा हथियार लेकर चलने पर कुछ प्रतिबंधों का लागू किया जाना

(b) भारतीय भाषाओं में प्रकाशित होने वाले समाचार-पत्रोंऔर पत्रिकाओं पर प्रतिबंध लागू किया जाना

(c) यूरोप के लोगों के मामलों की सुनवाई करने के लिये भारतीय न्यायाधीशों पर लगाई गई अयोग्यताओं को हटाया जाना

(d) आयातित सूती कपड़े पर लगाए गए शुल्क का हटाया जाना


गवर्नर जनरल

प्र. निम्नलिखित में से किस गवर्नर-जनरल ने भारत की प्रसंविदाबद्ध सिविल सेवा (कोवेनैन्टेड सिविल सर्विस ऑफ इंडिया) का सृजन किया जो कालांतर में भारतीय सिविल सेवा के नाम से जानी गई? (2010)

(a) वारेन हेस्टिंग्ज़

(b) वेलेजली

(c) कॉर्नवालिस

(d) विलियम बेंटिंक


प्र. लॉर्ड वेलेजली द्वारा लागू की गई सहायक संधि व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन लागू नहीं होता है? (2018)

(a) दूसरों के खर्च पर एक बड़ी सेना बनाए रखना

(b) भारत को नेपोलियन के खतरे से सुरक्षित रखना

(c) कंपनी के लिये एक नियत आय का प्रबंध करना

(d) भारतीय रियासतों के ऊपर ब्रिटिश सर्वोच्चता स्थापित करना


प्र. निम्नलिखित में से कौन, ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में रैयतवाड़ी बंदोबस्त किये जाने से संबद्ध था/थे? (2017)

1- लॉर्ड कॉर्नवॉलिस
2- अलेक्ज़ैंडर रीड
3- थॉमस मुनरो

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 3

(c) केवल 2 और 3

(d) 1, 2 और 3


प्र. 1793 में लार्ड कार्नवालिस की भू-व्यवस्था प्रणाली लागू होने के बाद कानूनी विवादों की प्रवृत्ति में बढ़ोतरी देखी गई थी। निम्नलिखित प्रावधानों में किस एक को सामान्यतया इसके कारक के रूप में जोड़कर देखा जाता है? (2011)

(a) रैयत की तुलना में जमींदार की स्थिति को अधिक सशक्त बनाना

(b) ईस्ट इंडिया कंपनी को जमींदारों का अधिपति बनाना

(c) न्यायिक पद्धति को अधिक कार्यकुशल बनाना

(d) उपर्युक्त (a) (b) तथा (c) कथनों में से कोई भी सही नहीं है

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2