इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 21 May 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

मुख्यमंत्री ने बीजापुर में ज्ञान गुड़ी एजुकेशन सिटी का किया लोकार्पण

चर्चा में क्यों?

20 मई, 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान बीजापुर में ज्ञान गुड़ी एजुकेशन सिटी का लोकार्पण कर परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।

प्रमुख बिंदु

  • एजुकेशन सिटी परिसर में संचालित छू लो आसमान कोचिंग सेंटर में 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को नीट, जेईई मेंस, एडवांस, बोर्ड एग्जाम आदि एंट्रेंस एग्जाम के लिये नि:शुल्क शिक्षा दी जा रही है। इस वर्ष जेईई में 3 बच्चे, नीट में 5 बच्चों का चयन हुआ हैं।
  • परिसर में लड़कों व लड़कियों के सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल स्थित हैं। परिसर में स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल, जैसे- फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाज़ी, स्विमिंग, कबड्डी, जूडो-कराटे, एथलेटिक्स इत्यादि का प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • यहाँ 280 बच्चों की क्षमता है तथा वर्तमान में 90 बच्चे प्रशिक्षणरत् है। 5 बच्चे अंतर्राष्ट्रीय खेल व 2 बच्चे खेलो इंडिया में विजेता रहे।
  • समर्थ पुनर्वास केंद्र में बच्चों को टीचिंग लर्निंग मटेरियल के माध्यम से सिखाया जाता है। समर्थ में वर्तमान में बीजापुर ज़िले के सभी विकासखंड के 40 बच्चे हैं, जिन्हें शासन द्वारा मुफ्त में भोजन, आवास आदि सभी सुविधाएँ दी जा रही हैं। यहाँ मानसिक, दृष्टिबाधित अन्य दिव्यांग बच्चों को समर्थ के प्रयास से शिक्षित बनाया जा रहा है।
  • संवेदी कक्ष में 21 प्रकार की फिजिकल डिसएबिलिटी वाले बच्चे प्रशिक्षणरत् हैं। यहाँ दृष्टिबाधित बच्चों को हाथों व पैरों के स्पर्श से वस्तुओं एवं रंगों की पहचान करने और स्वाद चखकर खाद्य पदार्थों को पहचानने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2