ध्यान दें:



पी.सी.एस.

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग - प्रकृति एवं प्रक्रिया

  • 01 Aug 2021
  • 7 min read

छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा किया जाता है। आयोग द्वारा आयोजित यह प्रतियोगी परीक्षा तीन क्रमिक चरणों में सम्पन्न होती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा: वस्तुनिष्ठ 
  • मुख्य परीक्षा: वर्णनात्मक 
  • साक्षात्कार

परीक्षा के प्रत्येक चरण का विस्तृत पैटर्न नीचे दिया गया है।

प्रारंभिक परीक्षा

  • इस चरण में दो अनिवार्य प्रश्नपत्र होंगे, जिनकी अवधि 2 घंटे की होगी। दोनों प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 
    • प्रत्येक प्रश्न के लिए चार उत्तर विकल्प होंगे, जिनमें से एक का चयन करना होगा। गलत उत्तर के लिये निगेटिव मार्किंग होगी।

प्रश्नपत्र

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक 

अवधि

निगेटिव मार्किंग

पहला प्रश्नपत्र

सामान्य अध्ययन

100

200

02 घंटे

सही उत्तर का ⅓ भाग 

दूसरा प्रश्नपत्र

रुचि परीक्षा

100

200

02 घंटे

सही उत्तर का ⅓ भाग

  • न्यूनतम योग्यता अंक:
    • प्रत्येक प्रश्न पत्र में अनारक्षित श्रेणियों के लिये आवश्यक अर्हता अंक 33% तथा आरक्षित श्रेणियों एवं विकलांग अभ्यर्थियों के लिये 23% होंगे ।
    • दूसरा प्रश्न पत्र - योग्यता परीक्षण अर्ह प्रकृति का होगा। मुख्य परीक्षा के लिये उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग हेतु मेरिट सूची तैयार करते समय इस प्रश्न पत्र में प्राप्त अंकों को नहीं जोड़ा जाएगा।
    • मुख्य परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों का चयन प्रथम प्रश्नपत्र - सामान्य अध्ययन की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। 

मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार 

लिखित परीक्षा (पारंपरिक प्रकार) और साक्षात्कार

प्रश्नपत्रों/पेपर की संख्या

प्रश्नपत्र का नाम

अवधि

कुल अंक

पेपर-I

भाषा

(भाग-1 सामान्य हिंदी, भाग-2 सामान्य अंग्रेज़ी, भाग-3 छत्तीसगढ़ी भाषा)

3 घंटे

200

पेपर -II 

निबंध

(भाग-1: अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे, भाग-2: छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मुद्दे)

3 घंटे

200

पेपर-III

सामान्य अध्ययन-I

(भाग - 1: भारत का इतिहास, भाग - 2: संविधान और लोक प्रशासन, भाग - 3: छत्तीसगढ़ का इतिहास)

3 घंटे

200

पेपर-IV

सामान्य अध्ययन-II

(भाग - 1: सामान्य विज्ञान, भाग - 2: योग्यता परीक्षण, तार्किक कौशल, मानसिक अभिरुचि, भाग - 3: एप्लाइड एवं व्यावहारिक विज्ञान)

3 घंटे

200

पेपर-V

सामान्य अध्ययन-III

(भाग - 1: भारत और छत्तीसगढ़ का अर्थशास्त्र, भाग - 2: भारत का भूगोल, भाग - 3: छत्तीसगढ़ का भूगोल)

3 घंटे

200

पेपर-VI

सामान्य अध्ययन-IV

(भाग - 1: दर्शन, भाग - 2: समाजशास्त्र, भाग - 3: छत्तीसगढ़ का सामाजिक परिदृश्‍य)

3 घंटे

200

पेपर-VII

सामान्य अध्ययन-V

(भाग - 1: कल्याणकारी, विकासात्मक कार्यक्रम एवं कानून, भाग - 2: अंतर्राष्‍ट्रीय एवं राष्ट्रीय खेल, घटनाएँ एवं संगठन, भाग - 3: अंतर्राष्‍ट्रीय एवं राष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थाएँ एवं मानव विकास में उनका योगदान)

3 घंटे

200

कुल अंक 

1400

साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण

150

कुल अंक

1550

  • मुख्य परीक्षा का स्वरूप: मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र परंपरागत प्रकार के होंगे, अर्थात् उत्तर संक्षिप्त/मध्यम/दीर्घ रूप में लिखने होंगे।
  • प्रश्नों के उत्तर देने की भाषा: प्रथम प्रश्नपत्र "भाषा" को छोड़कर सभी प्रश्नपत्रों के उत्तर अभ्यर्थी हिंदी अथवा अंग्रेज़ी, जो भी भाषा चुनें, उसमें लिख सकते हैं। हालाँकि किसी भी प्रश्नपत्र के कुछ भाग हिंदी में और कुछ भाग अंग्रेज़ी में लिखने की अनुमति नहीं होगी।

पेपर-वार अवलोकन 

  • पेपर II - निबंध:
    • अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे
      • छत्तीसगढ़ राज्य के मुद्दे
      • इस पेपर में दो खंड होंगे:
    • प्रत्येक खंड में अभ्यर्थियों को चार विकल्प दिये जायेंगे और उन्हें प्रत्येक खंड से दो विकल्पों पर लेखन करना होगा। उत्तर में समस्या-समाधान (कारण, वर्तमान स्थिति सहित आँकड़े, तथा समाधान) का समावेश अनिवार्य होगा।

पेपर-III से VII 

खंड 

प्रश्नों की संख्या

प्रश्न का प्रत्येक अंक

कुल अंक (200)

प्रत्येक उत्तर की शब्द सीमा 

अतिरिक्त विवरण

1

22 अनिवार्य प्रश्न

02

44

लगभग 30 

प्रश्न अनिवार्य हैं और संबंधित पेपर के पाठ्यक्रम के विभिन्न भागों को कवर करते हैं।

2

13 अनिवार्य प्रश्न

04

52

लगभग 60

3

08 अनिवार्य प्रश्न

08

64

लगभग 100

4

पाठ्यक्रम के भाग-02 से 02 प्रश्न

10

10

लगभग 125

अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के खंड-2 में दिये गए 2 प्रश्नों में से 1 का उत्तर देना अनिवार्य है।

5

पाठ्यक्रम के भाग-01 और भाग-03 से 02-02 प्रश्न

15

30

लगभग 175

अभ्यर्थियों को संबंधित पेपर के पाठ्यक्रम के भाग-1 और भाग-3 से एक-एक प्रश्न हल करना होगा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2