प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 जून से शुरू :   संपर्क करें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 07 Jan 2022
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

सनावद में एग्रो बेस्ड फूड क्लस्टर का हुआ भूमि-पूजन

चर्चा में क्यों 

6 जनवरी, 2022 को मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और एमएसएमई मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने खरगोन जिले के सनावद में 9 करोड़ 68 लाख 83 हजार रुपए की लागत से बनने वाले एग्रो बेस्ड फूड क्लस्टर का भूमि-पूजन किया।

प्रमुख बिंदु 

  • इस क्लस्टर के निर्माण में भारत सरकार के द्वारा 5 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की जा रही है, जबकि प्रदेश सरकार के द्वारा चार करोड़ 68 लाख रुपए प्रदान किये जा रहे हैं। 
  • भारत सरकार द्वारा देश में निर्मित किये जा रहे 13 नए क्लस्टरों में से सनावद का क्लस्टर भी शामिल है। इसके निर्मित हो जाने से क्षेत्र में कई उद्योगों के स्थापित होने की संभावनाएँ हैं। इससे क्षेत्र के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्राप्त होगा।
  • कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा कि खरगोन जिले के काटकूट क्षेत्र के 80 गाँवों के किसानों को लाभांवित करने के लिये शीघ्र ही 2 हजार 863 करोड़ रुपए की सिंचाई उद्वहन योजना का भूमि-पूजन किया जाएगा।
  • एमएसएमई मंत्री सकलेचा ने कहा कि खरगोन क्षेत्र में कपास का अत्यधिक मात्रा में उत्पादन होता है। यहाँ पर टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जाएगा। इसके विकसित होने से क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। कपास के उत्पादन के बाद टेक्सटाइल मिलों में कपड़े का उत्पादन होगा।
  • राज्य सरकार द्वारा उद्योग लगाने के लिये करोड़ों रुपए की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा रही है। एक करोड़ रुपए तक के उद्योग लगाने पर 40% और दस करोड़ रुपए के उद्योग के लिये 50% अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

 Switch to English
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2