छत्तीसगढ़ Switch to English
छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30
चर्चा में क्यों?
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण और जनजातीय बहुल क्षेत्रों, जिसमें माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग भी शामिल है, में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ‘छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30’ को मंजूरी दी है।
प्रमुख बिंदु
- नीति के बारे में:
- यह नीति बस्तर क्षेत्र में जारी नक्सल-विरोधी अभियानों के बीच मंज़ूर की गई है, जो एक जनजातीय बहुल और माओवाद प्रभावित क्षेत्र है।
- यह नीति छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख जनजातीय बहुल क्षेत्रों—बस्तर और सरगुजा—पर केंद्रित है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैवविविधता के लिये प्रसिद्ध हैं।
- उद्देश्य और सांस्कृतिक संवर्द्धन:
- होमस्टे आगंतुकों को ग्रामीण जीवन का गहन अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें जनजातीय संस्कृति, स्थानीय कला और हस्तशिल्प तथा अद्वितीय क्षेत्रीय विशेषताएँ प्रदर्शित होंगी।
- स्थानीय लोगों के लिये सामाजिक-आर्थिक लाभ:
- इस नीति का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को होमस्टे चलाने में सक्षम बनाकर उनके लिये आय के अवसर सृजित करना है।
- यह 'वोकल फॉर लोकल' पहल का समर्थन करता है और इससे ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय उद्यमिता को मज़बूती मिलने की उम्मीद है।
माओवाद
- परिचय:
- माओवाद माओ त्से तुंग द्वारा विकसित साम्यवाद का एक रूप है। यह सशस्त्र विद्रोह, जन-आंदोलन और रणनीतिक गठबंधनों के संयोजन के माध्यम से राज्य सत्ता पर कब्ज़ा करने का सिद्धांत है।
- माओ ने इस प्रक्रिया को 'दीर्घकालिक जनयुद्ध' कहा, जिसमें सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिये 'सैन्य लाइन' पर ज़ोर दिया जाता है।
- माओवादी विचारधारा:
- माओवादी उग्रवाद सिद्धांत के अनुसार, 'हथियार रखने पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता'।
- माओवादी विचारधारा का केंद्रीय विषय राज्य सत्ता पर कब्ज़ा करने के साधन के रूप में हिंसा और सशस्त्र विद्रोह का प्रयोग करना है।
- माओवादी उग्रवाद सिद्धांत के अनुसार, 'हथियार रखने पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता'।
- भारतीय माओवादी:
- भारत में सबसे बड़ा और सबसे हिंसक माओवादी संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) है जिसका गठन वर्ष 2004 में हुआ था।
- CPI (माओवादी) और उसके अग्रणी संगठनों को विधिविरुद्ध गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया।
- फ्रंट ऑर्गनाइजेशन मूल माओवादी पार्टी की शाखाएँ हैं, जो कानूनी उत्तरदायित्व से बचने के लिये अलग अस्तित्व का दावा करती हैं।
वोकल फॉर लोकल पहल
- नीति आयोग ने अपने एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम (ABP) के तहत 'वोकल फॉर लोकल' पहल शुरू की।
- इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा सतत् विकास और समावेशी समृद्धि को बढ़ावा देना है।
- इस पहल के एक भाग के रूप में, 500 आकांक्षी ब्लॉकों के स्वदेशी स्थानीय उत्पादों को आकांक्षा के तहत मैप और समेकित किया गया है।
- आकांक्षा एक व्यापक ब्रांड के रूप में कार्य करता है, जिसे वैश्विक बाज़ारों में प्रवेश की क्षमता के साथ विभिन्न उप-ब्रांडों में विस्तारित किया जा सकता है।
- इन स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर आकांक्षा ब्रांड के तहत एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के लिये एक समर्पित विंडो शुरू की है।
- साझेदार संगठन से सहायता:
- साझेदार संगठन निम्नलिखित के लिये तकनीकी और परिचालन सहायता प्रदान करेंगे:
- ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग
- बाज़ार संपर्क विकास
- वित्तीय और डिजिटल साक्षरता
- दस्तावेज़ीकरण और प्रमाणन
- कौशल विकास एवं क्षमता वृद्धि