ध्यान दें:

छत्तीसगढ स्टेट पी.सी.एस.

  • 05 Jun 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
छत्तीसगढ़ Switch to English

छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30

चर्चा में क्यों?

छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण और जनजातीय बहुल क्षेत्रों, जिसमें माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग भी शामिल है, में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये ‘छत्तीसगढ़ होमस्टे नीति 2025-30’ को मंजूरी दी है।

प्रमुख बिंदु

  • नीति के बारे में: 
    • यह नीति बस्तर क्षेत्र में जारी नक्सल-विरोधी अभियानों के बीच मंज़ूर की गई है, जो एक जनजातीय बहुल और माओवाद प्रभावित क्षेत्र है।
    • यह नीति छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख जनजातीय बहुल क्षेत्रों—बस्तर और सरगुजा—पर केंद्रित है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और जैवविविधता के लिये प्रसिद्ध हैं।
      • बस्तर के जनजातीय समुदाय मुख्य रूप से गोंड, मारिया, मुरिया, भद्रा, हल्बा और धुरुआ हैं।
      • सरगुजा गोंड, भूमिज, ओरांव, पनिका, कोरवा, भुइया, खरवार, मुंडा, चेरो और अन्य जनजातियों का आवास है।
  • उद्देश्य और सांस्कृतिक संवर्द्धन:
    • होमस्टे आगंतुकों को ग्रामीण जीवन का गहन अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें जनजातीय संस्कृति, स्थानीय कला और हस्तशिल्प तथा अद्वितीय क्षेत्रीय विशेषताएँ प्रदर्शित होंगी।
  • स्थानीय लोगों के लिये सामाजिक-आर्थिक लाभ:
    • इस नीति का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को होमस्टे चलाने में सक्षम बनाकर उनके लिये आय के अवसर सृजित करना है।
    • यह 'वोकल फॉर लोकल' पहल का समर्थन करता है और इससे ग्रामीण पर्यटन और स्थानीय उद्यमिता को मज़बूती मिलने की उम्मीद है।

माओवाद 

  • परिचय: 
  • माओवाद माओ त्से तुंग द्वारा विकसित साम्यवाद का एक रूप है। यह सशस्त्र विद्रोह, जन-आंदोलन और रणनीतिक गठबंधनों के संयोजन के माध्यम से राज्य सत्ता पर कब्ज़ा करने का सिद्धांत है।
    • माओ ने इस प्रक्रिया को 'दीर्घकालिक जनयुद्ध' कहा, जिसमें सत्ता पर कब्ज़ा करने के लिये  'सैन्य लाइन' पर ज़ोर  दिया जाता है।
  • माओवादी विचारधारा: 
    • माओवादी उग्रवाद सिद्धांत के अनुसार, 'हथियार रखने पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता'।
      • माओवादी विचारधारा का केंद्रीय विषय राज्य सत्ता पर कब्ज़ा करने के साधन के रूप में  हिंसा और सशस्त्र विद्रोह का प्रयोग करना है।
  • भारतीय माओवादी: 

वोकल फॉर लोकल पहल

  • नीति आयोग ने अपने एस्पिरेशनल ब्लॉक्स प्रोग्राम (ABP) के तहत 'वोकल फॉर लोकल' पहल शुरू की।
  • इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा सतत् विकास और समावेशी समृद्धि को बढ़ावा देना है।
  • इस पहल के एक भाग के रूप में, 500 आकांक्षी ब्लॉकों के स्वदेशी स्थानीय उत्पादों को आकांक्षा के तहत मैप और समेकित किया गया है।
    • आकांक्षा एक व्यापक ब्रांड के रूप में कार्य करता है, जिसे वैश्विक बाज़ारों में प्रवेश की क्षमता के साथ विभिन्न उप-ब्रांडों में विस्तारित किया जा सकता है।
  • इन स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये सरकार ने सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर आकांक्षा ब्रांड के तहत एस्पिरेशनल ब्लॉक कार्यक्रम के लिये एक समर्पित विंडो शुरू की है।
  • साझेदार संगठन से सहायता:
  • साझेदार संगठन निम्नलिखित के लिये तकनीकी और परिचालन सहायता प्रदान करेंगे:
    • ई-कॉमर्स ऑनबोर्डिंग
    • बाज़ार संपर्क विकास
    • वित्तीय और डिजिटल साक्षरता
    • दस्तावेज़ीकरण और प्रमाणन
    • कौशल विकास एवं क्षमता वृद्धि


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2