उत्तराखंड Switch to English
20वाँ गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025
चर्चा में क्यों?
राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल द्वारा आयोजित 20वाँ गवर्नर कप गोल्फ टूर्नामेंट, 1 जून 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- उत्तराखंड के राज्यपाल ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये।
मुख्य बिंदु
- टूर्नामेंट के बारे में:
- यह टूर्नामेंट 30 मई से 1 जून 2025 तक तीन दिनों तक नैनीताल, उत्तराखंड में आयोजित किया गया था।
- इस आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से कुल 177 गोल्फ खिलाड़ियों ने भाग लिया।
- महत्त्व:
- बच्चों, युवाओं और छात्रों को गोल्फ में रुचि लेने के लिये प्रोत्साहित करने के लिये राजभवन गोल्फ कोर्स 2024 में खोला गया।
- खेल में महिला खिलाड़ियों और युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिये विशेष प्रयास किये गए हैं।
- 2025 के विजेता:
वर्ग |
विजेता |
सुपर वेटरन ग्रॉस श्रेणी |
कर्नल एस.सी. गुप्ता |
महिला वर्ग |
सृष्टि धन |
ग्रॉस श्रेणी |
ज़फर इकबाल |
नेट श्रेणी (15-17 आयु वर्ग) |
अमायरा बजाज |
अमैच्योर श्रेणी (12-14 आयु वर्ग) |
समृद्ध चंद ठाकुर |
राज भवन गोल्फ क्लब, नैनीताल
- नैनीताल में राजभवन गोल्फ क्लब की स्थापना वर्ष 1926 में गवर्नमेंट हाउस एस्टेट के हिस्से के रूप में की गई थी।
- यह कोर्स नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्र में समुद्र तल से 6,700 से 7,000 फीट की ऊँचाई पर हरे-भरे, मिश्रित वनों में स्थित है।
- राज भवन गोल्फ क्लब का एक समृद्ध ऐतिहासिक विरासत है और इसे पूरे भारत में गोल्फ खिलाड़ियों के लिये एक प्रमुख गंतव्य माना जाता है।

