ध्यान दें:

उत्तराखंड स्टेट पी.सी.एस.

  • 04 Jun 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
उत्तराखंड Switch to English

उत्तराखंड में राज्य सहायता मिशन पर क्षेत्रीय कार्यशाला

चर्चा में क्यों?

नीति आयोग ने उत्तराखंड सशक्तीकरण एवं परिवर्तन संस्थान (सेतु) आयोग के सहयोग से देहरादून में  राज्य सहायता मिशन (SSM) के अंतर्गत एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की।

मुख्य बिंदु

  • क्षेत्रीय कार्यशाला के बारे में:
    • यह कार्यशाला राज्य सहायता मिशन (SSM) के अंतर्गत आयोजित शृंखला की पहली कार्यशाला थी, जिसका उद्देश्य राज्य परिवर्तन संस्थानों (SIT) के माध्यम से नीति आयोग तथा राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के बीच संरचित सहयोग को बढ़ावा देना था।
    • कार्यशाला का उद्देश्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक साथ लाकर SSM पहल पर अनुभव साझा करना, सहकर्मी शिक्षा को बढ़ावा देना और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये सहयोग बढ़ाना था।
    • इसमें राज्य के विकास को गति देने तथा राज्य के विज़न को आकार देने में SIT की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
  • राज्य सहायता मिशन (SSM):
    • इस मिशन के अंतर्गत, नीति आयोग राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को क्षमता निर्माण तथा राज्य परिवर्तन संस्थानों (SIT) की स्थापना में सहायता प्रदान करता है।
    • इसका उद्देश्य राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप वर्ष 2047 तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को उनके सामाजिक-आर्थिक विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करना है।
      • इस मिशन को 2022-23 से 2024-25 की अवधि के लिये 237.5 करोड़ रुपए के कुल परिव्यय के साथ मंजूरी प्रदान की गई है।
    • मिशन के क्रियान्वयन हेतु नीति आयोग में एक राज्य आर्थिक एवं परिवर्तन इकाई (सेतु) का गठन किया गया है।
      • संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी (मिशन निदेशक) की अध्यक्षता वाली इस इकाई में निदेशक, सहायक निदेशक, नवाचार प्रमुख तथा युवा पेशेवरों की एक टीम सम्मिलित है।
    •  SSM, सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) के स्थानीयकरण प्रयासों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा, जिससे बहुआयामी गरीबी को कम करने में मदद मिलेगी।


close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2