डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5192
-
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति स्थापना की अवधारणा, वैश्विक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये इसे "आवश्यक लेकिन अपूर्ण उपकरण" के रूप में कैसे प्रस्तुत करती है? इन शांति अभियानों को समर्थन देने में भारत की क्या भूमिका रही है? (250 शब्द)
29 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के महत्त्व और उससे संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। भारत में CSR की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिये कौन-कौन से उपाय अपनाए जा सकते हैं? (250 शब्द)
29 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: "ऐप-आधारित गिग इकॉनमी के उदय से शहरी भारत में सामाजिक वर्गीकरण के नए स्वरूप उत्पन्न हुए हैं।" इस कथन का उभरती वर्ग संरचनाओं के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
28 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न: "सरदार पटेल के नेतृत्व में रियासतों का एकीकरण आधुनिक भारत की संघीय चुनौतियों के समाधान हेतु महत्त्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।" क्षेत्रीय स्वायत्तता की मांग से उत्पन्न हालिया मुद्दों के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
28 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
1. जीवन का अर्थ है ‘दुख भोगना’ और जीवित रहने से तात्पर्य है ‘उस दुख में अर्थ खोजना’।
26 Oct, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. जीवन का वास्तविक अर्थ उन पेड़ों को रोपना है, जिनकी छाया में बैठने की आप स्वयं आशा नहीं करते। -
प्रिया सिंह एक आईएएस अधिकारी हैं जो वर्तमान में राजनीतिक रूप से संवेदनशील ज़िले में ज़िला अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। एक गंभीर महामारी के प्रकोप के दौरान, उनके ज़िले को जीवन रक्षक टीकों की सीमित आपूर्ति ही प्राप्त होती है। आधिकारिक दिशा-निर्देशों में टीकाकरण के लिये स्वास्थ्य कर्मियों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है।
हालाँकि स्थानीय विधायक, जो सत्ताधारी पार्टी से संबंधित है, मांग करता है कि 40% टीके उसके निर्वाचन क्षेत्र में "प्राथमिक तौर पर वितरण" के लिये भेजे जाएँ। अगर प्रिया ऐसा नहीं करती है तो वह उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाने की धमकी देता है। इसके अलावा, प्रिया का पति विधायक के निजी सचिव के रूप में कार्यरत है, जिससे वह एक चुनौतीपूर्ण और कठिन व्यक्तिगत स्थिति में फँस जाती है क्योंकि विधायक उसके पति की नौकरी को खतरे में डाल रहा है।
दुविधा तब और बढ़ जाती है जब उन्हें पता चलता है कि विधायक इन टीकों का उपयोग केवल अपने पार्टी कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों को वितरित कर राजनीतिक लाभ पहुँचाने हेतु करना चाहते हैं, जिससे संभवतः अन्य क्षेत्रों में अधिक सुभेद्य नागरिकों तक उनकी पहुँच सीमित हो सकती है।
1. इस मामले में शामिल हितधारकों का अभिनिर्धारण कीजिये।
25 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. इस मामले में शामिल नैतिक मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
3. प्रिया के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं और उसे इस स्थिति से निपटने हेतु क्या कदम उठाने चाहिये? -
प्रश्न: "परिवार नैतिकता की पहली पाठशाला बना हुआ है, लेकिन अन्य सामाजिक संस्थाएँ इसकी भूमिका को निरंतर चुनौती दे रही हैं।" समकालीन समाज में नैतिक शिक्षा की बदलती प्रवृत्तियों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
24 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: "करुणा के अभाव में सहिष्णुता, उदासीनता का कारण बनती है।" समाज के कमज़ोर वर्गों के प्रति लोक सेवकों की ज़िम्मेदारी के परिप्रेक्ष्य में, इस कथन की विस्तृत समीक्षा कीजिये। (150 शब्द)
24 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: "शहरी जैवविविधता संरक्षण उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि वन्य क्षेत्रों का संरक्षण।" महानगरीय क्षेत्रों में जैवविविधता के संरक्षण के संदर्भ में भारत द्वारा की गई पहलों का मूल्यांकन कीजिये। सटीक उदाहरण द्वारा समझाइये। ( 250 शब्द)
23 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: "भारत की साइबर सुरक्षा संरचना को सुदृढ़ करने हेतु निजी क्षेत्र की भागीदारी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।" हाल की पहलों और चुनौतियों के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
23 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: आर्थिक लोकतंत्र को बढ़ावा देने में भारतीय प्रतिस्पर्द्धा आयोग की भूमिका का परिक्षण कीजिये। विशेष रूप से, डिजिटल बाज़ारों को विनियमित करने में आयोग को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? (250 शब्द)
22 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: लाल सागर संकट ने वैश्विक व्यापार और भारत के समुद्री हितों को किन कारकों द्वारा प्रभावित किया है? परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
22 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: "प्राचीन भारत की स्तूप स्थापत्यकला न केवल धार्मिक विश्वासों का प्रतिबिंब है, बल्कि यह अपने समय की राजनीतिक और सामाजिक गतिशीलता को भी उजागर करती है।" साँची के स्तूपों के संदर्भ में विशेष चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: अपक्षय की प्रक्रिया की अवधारणा का वर्णन कीजिये। विभिन्न अपक्षय प्रक्रियाएँ विविध भूदृश्यों और मृदा प्रकारों के निर्माण में किस प्रकार योगदान करती हैं? (250 शब्द)
21 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
1. जड़त्व प्रवृत्ति पीछे की ओर ले जाती है।
19 Oct, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. एक पर्वत शिखर के आकर लेने में निर्माण और क्षरण दोनों का महत्त्व है। -
एक समर्पित IPS अधिकारी प्रिया, जो अपनी ईमानदारी के लिये जानी जाती है, को एक ऐसे ज़िले में पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाता है जहाँ अपराध दर बहुत अधिक है और राजनीतिक हस्तक्षेप भी बहुत अधिक है। बार-बार तबादलों का सामना करने के बावजूद, वह स्थानीय विधायक के मानव तस्करी गिरोह में संलिप्तता के सबूतों को उजागर करती है। विधायक के राज्य के गृह मंत्री के साथ प्रगाढ़ संबंध हैं, जिससे राजनीतिक दबाव के बिना काम करने के उसके प्रयास जटिल हो गए हैं।
प्रिया को एक वरिष्ठ पत्रकार अतिरिक्त आपत्तिजनक सूचना प्रदान करता है और अगर वह जाँच की पुष्टि करती है तो एक खुलासा प्रकाशित करने का प्रस्ताव देता है। वह संकेत देता है कि इससे उसका कॅरियर बेहतर हो सकता है और उसे एक प्रतिष्ठित पद मिल सकता है। हालाँकि प्रिया पत्रकार के उद्देश्य और समय से पहले विवरण लीक करके जाँच से समझौता करने तथा संभावित पेशेवर प्रतिशोध के जोखिम से सचेत हो गई है। अब उनके सामने एक दुविधा है कि क्या वे साहसिक कदम उठाएँ या जाँच की विश्वसनीयता बनाए रखें।
1. इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
18 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. प्रिया के समक्ष नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
3. एक सिद्धांतवादी पुलिस अधीक्षक के रूप में, इस स्थिति में प्रिया के पास क्या विकल्प उपलब्ध हैं तथा कौन-सा कदम सबसे उपयुक्त होगा? -
प्रश्न: 'वसुधैव कुटुंबकम्' का सिद्धांत भारतीय दर्शन की गहन और मूलभूत अवधारणा है। बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण के युग में, भारत की विदेश नीति को आयाम देने में इसकी प्रासंगिकता और नैतिक निहितार्थों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
17 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: लोक सेवा प्रवचन में प्रायः ईमानदारी और सत्यनिष्ठा को एक-दूसरे के पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता है। इन अवधारणाओं के मध्य सूक्ष्म अंतर की जाँच कीजिये और यह समझाइये कि नैतिक शासन के लिये उनके क्या निहितार्थ हैं? (150 शब्द)
17 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन' पहल से संबंधित भारत के विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिये। विनिर्माण विकास को बढ़ावा देने हेतु किन चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
16 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: सिंथेटिक बायोलॉजी की अवधारणा को समझाइये। यह चिकित्सा, कृषि और पर्यावरण सुधार हेतु किस तरह आवश्यक परिवर्तन कर सकता है और इससे कौन-सी नैतिक चिंताएँ उत्पन्न होती हैं? (150 शब्द)
16 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भारत में मैनुअल स्कैवेंजिंग की निरंतरता पर चर्चा कीजिये। नमस्ते (NAMASTE) योजना इसके उन्मूलन में किस प्रकार योगदान दे रही है? (250 शब्द)
15 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. भारतीय न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा के लिये आवश्यक है, फिर भी इसे महत्त्वपूर्ण प्रणालीगत चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। न्यायिक सुधारों को प्रस्तावित कीजिये जो इन चुनौतियों का समाधान कर सकें और न्यायिक प्रणाली की दक्षता तथा पारदर्शिता को बढ़ा सकें। (250 शब्द)
15 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत में सामाजिक असमानताओं को दूर करने में शिक्षा की भूमिका का विश्लेषण कीजिये? क्या शिक्षा का अधिकार अधिनियम अपने उद्देश्यों को पूर्णतः प्राप्त कर सका है? (150 शब्द)
14 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आधुनिक भारतीय चित्रकला के विकास में बंगाल चित्रकला शैली के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
14 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
1. एक वृक्ष केवल ऊर्ध्वमुखी रूप में विकसित नहीं होता, बल्कि उसकी जड़े भी उतनी ही गहरी होती है।
12 Oct, 2024 निबंध लेखन निबंध
2. परिवर्तन एक अनवरत् प्रक्रिया है, जो अचानक नहीं होता है। -
डॉ. शर्मा, एक प्रसिद्ध जैव प्रौद्योगिकी कंपनी की वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं, जो एक नए विषाणु संक्रामक रोग के तेज़ी से प्रसारित हो रहे प्रकार के उपचार हेतु एक दवा विकसित करने वाले अनुसंधान दल का नेतृत्व कर रही हैं। विश्वभर में और भारत में मामलों में वृद्धि के साथ, डॉ. शर्मा के दल पर दवा परीक्षणों में तेज़ी लाने का बहुत दबाव है। कंपनी महत्त्वपूर्ण बाज़ार क्षमता का लाभ उठाना चाहती है और प्रथम-प्रवर्तक का लाभ प्राप्त करना चाहती है।
टीम मीटिंग के दौरान, वरिष्ठ सदस्य क्लिनिकल ट्रायल में तीव्रता लाने और त्वरित मंज़ूरी प्राप्त करने के लिये लघु पथन का प्रस्ताव देते हैं। इनमें नकारात्मक प्रतिफलों को निष्कर्षित करने और चुनिंदा रूप से सकारात्मक प्रतिफलों की रिपोर्ट करने के लिये डेटा का छलसाधन, सूचित सहमति प्रक्रियाओं को उपपथन और स्वयं के द्वारा विकसित करने के बजाय प्रतिद्वंद्वी कंपनी के पेटेंट यौगिकों का उपयोग करना शामिल है। डॉ. शर्मा इन लघुपथन मार्गों से असहज महसूस करती हैं, परंतु उन्हें अनुभव होता है कि ऐसे साधनों का उपयोग किये बिना लक्ष्यों को प्राप्त करना असंभव है। अब उन्हें एक कठिन निर्णय का सामना करना पड़ रहा है जो बाज़ार के दबावों और उपचार की तत्काल आवश्यकता के विरुद्ध वैज्ञानिक सत्यनिष्ठता और रोगी सुरक्षा को चुनौती देता है।
1. इस स्थिति में कौन-कौन से हितधारक शामिल हैं?
11 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
2. डॉ. शर्मा को किन नीतिपरक दुविधाओं का सामना करना पड़ता है?
3. इस परिदृश्य में डॉ. शर्मा को क्या कदम उठाना चाहिये? -
व्यक्तिगत गोपनीयता और सार्वजनिक उत्तरदायित्व पर सोशल मीडिया के नीतिपरक प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
10 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
नैतिक विवेकशून्यता की अवधारणा और लोक सेवा परिदान पर इसके संभावित प्रभाव पर चर्चा कीजिये। इस तरह की विवेकशून्यता के समाधान हेतु संगठनों द्वारा नीतिपरक जागरूकता का संवर्द्धन कैसे किया जा सकता है? (150 शब्द)
10 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
भारत के कई भाग में भूजल की कमी एक बढ़ती हुई चिंता है। इस समस्या में योगदान देने वाले कारकों का मूल्यांकन कीजिये और इस समस्या के समाधान हेतु संवहनीय जल प्रबंधन प्रथाओं पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृषि वस्तुओं के लिये मूल्य असमानताओं को न्यूनीकृत करने और बाज़ार एकीकरण में सुधार करने में e-NAM की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। इसके कार्यान्वयन में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? (250 शब्द)
09 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





