- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 508
-
GST परिषद का परिचय देते हुए इसके कार्यों पर प्रकाश डालें, इस संदर्भ में राज्यों की चिंताओं को संक्षेप में रेखांकित करें।
20 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने Covid-19 महामारी के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में 1% कमी होने का अनुमान लगाया है’ Covid-19 के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की चर्चा करें तथा इस समस्या से निपटने हेतु उपायों को रेखांकित करें।
09 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि में प्रत्येक स्तर पर महिलाओं की बहुआयामी भूमिका की नकारा नहीं जा सकता। वर्तमान में कृषि क्षेत्र में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें तथा बताए कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका में सुधार हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन से प्रयास किये जा रहे हैं।
08 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में सरकार द्वारा गठित आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने कृषकों के हितों को देखते हुए FPOs के गठन को स्वीकृति प्रदान की है। FPOs से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए इसके समक्ष आने वाले चुनौतियों को रेखांकित करें।
04 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना (PMKSY) के अंतर्गत मेगा फूड पार्क स्कीम की शुरुआत की है, मेगा फूड पार्क योजना के महत्त्व को दर्शाते हुए इसकी चुनौतियों की चर्चा करें।
28 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
NASSCOM तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा भविष्य की कौशल आवश्यकताओं हेतु शुरू किये गए ‘फ्यूचर स्किल्स प्राइम’ कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए भारत सरकार द्वारा कौशल विकास हेतु प्रारंभ किये गए कार्यक्रमों की चर्चा करें।
25 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘अर्थव्यवस्था की पूर्ण क्षमता का दोहन करने के लिये व्यक्तियों की वित्त तक पहुँच अति महत्त्वपूर्ण होती हैं’, इस संदर्भ में भारत की डिज़िटल वित्तीय अवसंरचना की चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदु सुझाएँ।
23 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के पिछड़ेपन हेतु भारत की भौगोलिक तथा जलवायवीय दशाएँ किसी सीमा तक जिम्मेदार है। यह पश्चिमी देशों से किस प्रकार भिन्नता रखती है?
18 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘उद्योग 4.0’ की अवधारणा से आप क्या समझते हैं। इसे अपनाने में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालिये।
15 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘वर्ल्ड एम्प्लॉयमेंट एंड सोशल आउटलुक रिपोर्ट-2017’ के अनुसार भारत में रोज़गार सृजन अपर्याप्त रहा है। यह देश में सामाजिक असमानता की खाई चौड़ी करने में कहाँ तक उत्तरदायी है?
23 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"भारत की लंबी समुद्री सीमा लाभदायक होते हुए भी सीमाओं से परे नहीं हैं" कथन की पुष्टि करते हुए भारतीय बंदरगाहों के विकास के समक्ष उपस्थित चुनौतियों तथा इनसे निपटने के लिये सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की चर्चा करें।
14 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
परिवहन के साधन के रूप में भारतीय रेलवे का एक अहम स्थान है। इस क्रम में भारतीय रेलवे की वर्तमान स्थिति की चर्चा करते हुए इसके विकास की संभावनाओं और चुनौतियों पर प्रकाश डालिये।
09 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में स्वयं सहायता समूहों के प्रसार को इन समूहों की प्रभावशीलता के संकेतक के रूप में देखा गया था लेकिन हालिया अध्ययन बताते हैं कि स्वयं सहायता समूह शासन, गुणवत्ता, पारदर्शिता और अपने क्रियाकलापों में अनियमितता से संबंधित मुद्दों से जूझ रहे हैं। चर्चा करें।
02 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा ‘स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक’ नाम से एक पोर्टल जारी किया गया। स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक से क्या आशय है? ‘स्वतंत्र निदेशकों का डेटा बैंक’ की कार्यप्रणाली से संबद्ध चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
22 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत की धीमी आर्थिक वृद्धि हेतु किन तत्त्वों को ज़िम्मेदार माना है। IMF द्वारा प्रस्तुत नीतिगत सुधारों की चर्चा करें।
21 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
एक सुव्यवस्थित डिजिटल भू-रिकॉर्ड प्रणाली भारत में भू-स्वामित्व की समस्याओं का बेहतर समाधान प्रस्तुत करती है।’ चर्चा करें।
18 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खाद्यान्न फसलों को होने वाला नुकसान भारत में अनाज भंडारण की समस्या को उजागर करता है। भारत में खाद्यान्न संग्रहण एवं प्रबंधन पर प्रकाश डालें तथा खाद्यान्न संग्रहण में आने वाली समस्याओं का उल्लेख करते हुए खाद्यान्न भंडारण में वृद्धि हेतु दलवई समिति की अनुशंसाओं की चर्चा करें।
14 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
“अनुबंध खेती किसान को विकास की मुख्य धारा से जोड़ सकती है किंतु भारतीय कृषि इसके लिये अभी पूरी तरह तैयार नहीं है” टिप्पणी करें।
05 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘वर्तमान में सार्वजनिक उपक्रमों के घाटे की प्रवृत्ति के कारण इनका निजीकरण किया जाना आज विमर्श का विषय बना हुआ है।’ टिप्पणी करें।
28 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकारी प्रयासों के बावजूद भारत का दूर संचार क्षेत्र विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा है इस क्षेत्र की चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
23 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गिग अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं ? गिग अर्थव्यवस्था से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए इससे संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
16 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत डिजिटल वित्तीय सेवाओं में सुधार के बावजूद, इस क्षेत्र में अपेक्षित लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर पाया है, चर्चा करें।
15 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
औद्योगिक आपदाओं हेतु ज़िम्मेदार कारकों की पहचान करते हुए इनसे निपटने हेतु आवश्यक उपायों की चर्चा करें।
04 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
चक्रीय अर्थव्यवस्था से आप क्या समझते हैं? इसके कार्यान्वयन में विभिन्न स्तरों पर आने वाली बाधाओं की चर्चा करें।
03 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
रोज़गारविहीन आर्थिक संवृद्धि भारत के युवाओं के लिये हमेशा मुश्किल खड़ी करती रही है। रोज़गारविहीन आर्थिक संवृद्धि के कारणों को बताते हुए इस मुद्दे के समाधान के लिये उपाय सुझाइये। (150 शब्द)
13 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सरकार को बैंकों में अपने स्वामित्व को कम करना चाहिये और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रभावी विनियमन के लिये आरबीआई को अधिक शक्तियाँ देनी चाहिये। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
11 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जीएसटी के प्रभावी कार्यान्वयन के साथ एक संशोधित प्रत्यक्ष कर प्रणाली भविष्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों को तर्कसंगत बनाने में सहायक हो सकती है। देश की विद्यमान कर प्रणाली से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
06 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सुस्पष्ट कीजिये कि आज भारतीय कृषि जिन संस्थागत एवं संरचनात्मक बाधाओं से जूझ रही है, उसमें सरकार द्वारा किसानों की आय को 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य किस प्रकार से एक गंभीर चुनौती है? इस संबंध में सरकार द्वारा घोषित ‘सात सूत्रीय रणनीति’ किस प्रकार से उक्त लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगी? (250 शब्द)
29 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
नीति आयोग ने किन कारणों से अपने तीन वर्षीय कार्यवाही एजेंडे में कृषिगत आय की एक निश्चित सीमा पर करारोपण का प्रस्ताव किया है? इसका अर्थव्यवस्था एवं समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (250 शब्द)
13 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कुछ बाधाओं के कारण भारत की ग्रामीण जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा आज भी आर्थिक विकास से अपवर्जित है। इसके निवारण हेतु उपाय एवं संबंधित सरकारी पहलों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Nov, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था