- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 548
-
प्रश्न: भारत के बेरोज़गारी के परिदृश्य और बेरोज़गारी की इस लहर से निपटने हेतु किये जा सकने वाले उपायों के संबंध में चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
10 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. पुरुष-प्रधान व्यवसायों में महिला उद्यमियों द्वारा सामना किये जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. श्वेत क्रांति की सफलता से सीखे गए सबकों को हरित क्रांति को फिर से शुरू करने के लिये उपयोग किया जाना चाहिये। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्र. चर्चा कीजिये कि भारतीय रेलवे के विभिन्न मुद्दों को हल करने में रेलवे की संपत्ति का मुद्रीकरण कैसे महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। (250 शब्द)
09 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सतत् कृषि में सूक्ष्म सिंचाई के महत्त्व और ऐसी सिंचाई प्रणालियों को अपनाने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘उत्तर-आधुनिक कृषि' से आप क्या समझते हैं ? वर्तमान समय में इसकी आवश्यकता और इसे प्राप्त करने की रणनीति पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. संरक्षणवाद अल्पावधि में फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि में, यह अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाता है।” टिप्पणी कीजिये।
25 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विमानन क्षेत्र ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार विकास देखा है, हालांकि इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
12 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. डिजिटल प्रौद्योगिकियाँ अर्थव्यवस्था और समाज के सभी क्षेत्रों को असंख्य तरीकों से बदल रही हैं। चर्चा कीजिये कि यह भारतीय कृषि प्रणाली की वर्तमान स्थिति में किस हद तक परिवर्तन ला सकता है। (250 शब्द)
07 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वर्ष 1969 में बैंकों के राष्ट्रीयकरण ने भारत को लाभ के बजाय हानि अधिक पहुँचाई। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
04 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय आबादी में व्याप्त पोषण की कमी को दूर करने हेतु फूड फोर्टिफिकेशन एक रामबाण इलाज है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
27 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
ऐसा माना जाता है कि निष्क्रिय सार्वजनिक संपत्तियों के मुद्रीकरण से आवश्यक पूंजी प्राप्त होगी और इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये नए बुनियादी ढाँचे के निर्माण में मदद मिलेगी। हाल ही में शुरू की गई राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन के आलोक में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
22 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'वर्तमान समय में अमेरिका, भारत के सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों में से एक है।' इस कथन के आलोक में दोनों देशों के व्यापार संबंधों में मौजूदा मुद्दों पर चर्चा कीजिये।
15 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि क्षेत्र के कल्याण को प्राप्त करने के लिये कृषि सुधार समय की मांग है। कृषि की वर्तमान स्थिति के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
18 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'महामारी के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।' इस कथन के आलोक में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिये एक व्यापक योजना की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विकास वित्तीय संस्थान आधारभूत संरचना के लिये आवश्यक दीर्घकालिक वित्त को प्रसारित करने और उच्च आर्थिक विकास को गति देने के लिये महत्त्वपूर्ण मध्यवर्ती संस्था है। चर्चा कीजिये।
05 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में विद्युत क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियों की चर्चा कीजिये।
29 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
बाल श्रम बच्चों को स्कूल जाने के उनके अधिकार से वंचित करता है और गरीबी के अंतर-पीढ़ीगत चक्र को मज़बूत करता है। टिप्पणी कीजिये।
23 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पिछले कुछ दशकों से डेयरी क्षेत्र भारत में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा के रूप में उभरा है। हालाँकि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सबसे कमज़ोर क्षेत्रों में से एक बन गया है। चर्चा कीजिये।
17 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्या आर्थिक विकास और सामाजिक विकास के बीच संतुलन हेतु 'प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को ऋण' फिर से 'प्राथमिकता' सूची में शामिल की जा सकती है?
07 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
'प्राकृतिक गैस देश की अर्थव्यवस्था का बेहद अहम हिस्सा बनने जा रही है'। भारत में प्राकृतिक गैस क्षेत्र से संबंधित लाभों और चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हालाँकि खाद्य अपव्यय एक वैश्विक समस्या है किंतु यदि इस समस्या को बेहतर ढंग से संबोधित किया जाए तो भारत को इसे एक अवसर में बदलने का मौका मिलेगा। टिप्पणी कीजिये।
28 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कोविड -19 महामारी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की उपस्थिति को कम करने और निजी क्षेत्र के लिये नए निवेश स्थान बनाने की सरकार की नीति पर बहस को भी पुनर्जीवित कर दिया है। चर्चा कीजिये।
24 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की स्थिति में सुधार करने तथा उनके लिये राजनीतिक हस्तक्षेप मुक्त कार्य सुनिश्चित करने के लिये निजीकरण से बेहतर समाधान उनकी स्वायत्तता हो सकती है। कथन के पक्ष में तर्क दीजिये।
05 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पीएम-किसान योजना में पीढ़ीगत गरीबी और किसानों की कम आय के चक्र को तोड़ने की क्षमता है। आलोचनात्मक चर्चा कीजिये।
19 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
किसान उत्पादक संगठनों में कृषि संकट के समाधान के रूप में कार्य करने की क्षमता है। टिप्पणी कीजिये।
12 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत को दुनिया की फार्मेसी के रूप में जाना जाता है। हालाँकि, भारतीय फार्मा क्षेत्र को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। टिप्पणी करें।
06 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
केंद्रीय बजट 2021 में बैंकों की स्थिति को बहाल करने के लिये एक राष्ट्रीय बैड बैंक की स्थापना का प्रस्ताव किया गया है। बैंकिंग क्षेत्र के तनाव को कम करने के लिये प्रस्तावित इस उपाय की आलोचनात्मक विवेचना कीजिये।
31 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जलवायु परिवर्तन, अति दोहन और नीतिगत उपायों ने संयुक्त रूप से भारत को जल-तनाव वाली अर्थव्यवस्था में रूपांतरित कर दिया है। चर्चा कीजिये।
10 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
देश में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की चुनौतियाँ और अवसर क्या हैं? खाद्य प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करके किसानों की आय में पर्याप्त वृद्धि कैसे की जा सकती है? (UPSC GS-3 Mains, 2020)
20 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था