कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
वर्तमान में भारत एक अत्यंत जटिल अर्थव्यवस्था बन चुका है, इसलिये कभी-कभी नियामक और सरकार के बीच निरीक्षण अधिकार को लेकर अतिव्यापन (Overlap) की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में आरबीआई एक्ट के अनुभाग-7 को स्पष्ट करते हुए सरकार एवं आरबीआई के पक्षों को विस्तारपूर्वक बताएँ।
06 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मोटर वाहन संशोधन विधेयक, 2017 की मुख्य विशेषताओं को बताते हुए इसे लाने के पीछे के कारणों पर प्रकाश डालें। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सड़क यातायात सुरक्षा के संबंध में घोषित ‘सड़क सुरक्षा कार्यवाही’ का भी संक्षिप्त परिचय दें।
05 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दिव्यांगजनों द्वारा सामाजिक सशक्तीकरण हासिल करने की दिशा में सामाजिक नीतियाँ और सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएँ कितनी कारगर साबित हो सकती हैं? वर्णन करें।
04 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल के वर्षों में सहकारी परिसंघवाद की संकल्पना पर अधिकाधिक बल दिया जाता रहा है। विद्यमान संरचना में मौजूद असुविधाओं के बारे में बताते हुए सहकारी परिसंघवाद किस सीमा तक इन असुविधाओं का हल निकाल लेगा, इस पर प्रकाश डालें।
03 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘प्रवासन’ की परिभाषा को स्पष्ट करते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवासन के कारणों की जाँच करें। साथ ही इस समस्या से निपटने के लिये उचित सुझाव प्रदान करें।
01 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
महिला उद्यमिता आर्थिक सशक्तीकरण का जरिया बन सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। सविस्तार स्पष्ट कीजिये।
30 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
चर्चा कीजिये कि वे कौन-से संभावित कारक हैं जो भारत को राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व में प्रदत्त के अनुसार अपने नागरिकों के लिये समान सिविल संहिता को अभिनियमित करने से रोकते हैं।
29 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान का अनुच्छेद-370, जिसके साथ हाशिया नोट ‘जम्मू-कश्मीर राज्य के संबंध में अस्थायी उपबंध’ लगा हुआ है, यह किस हद तक अस्थायी है? भारतीय राज्यव्यवस्था के संदर्भ में इस उपबंध की भावी संभावनाओं पर चर्चा कीजिये।
28 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) की मुख्य विशेषताओं को रेखांकित करते हुए सतत् विकास लक्ष्यों से जुड़े ग्रामीण मुद्दों के समाधान हेतु इसकी भूमिका पर प्रकाश डालें।
27 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
पुरुष किसानों की तुलना में महिला किसानों की स्थिति अधिक खराब है, कम वेतन के साथ बढ़े हुए काम का बोझ उन्हें हाशिये पर ले जाता है। कथन के संदर्भ में महिला किसानों की समस्याएँ तथा उनके समाधान पर चर्चा कीजिये।
18 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यद्यपि ‘समान नागरिक संहिता’ हेतु भारत को अभी लंबी यात्रा तय करनी है परंतु ‘तीन तलाक’ पर उच्चतम न्यायालय का फैसला इसके पहले पड़ाव का प्रमाण है। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
06 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राजनीति के बढ़ते अपराधीकरण को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने कुछ दिशा-निर्देश ज़ारी किये हैं। ये दिशा-निर्देश कहाँ तक कारगर साबित होंगे? समीक्षा कीजिये।
17 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद और राष्ट्रीय कौशल विकास एजेंसी को मिलाकर राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद की स्थापना की गई है। इसके कार्यों पर चर्चा करते हुए लाभों को स्पष्ट करें।
16 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत सरकार द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम में कुछ संशोधनों का प्रस्ताव रखा गया है। ये संशोधन क्या हैं और इनका सूचना का अधिकार अधिनियम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
15 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान में उल्लिखित केंद्र-राज्य वित्तीय संबंधों पर प्रकाश डालते हुए बताएँ कि जीएसटी ने इन संबंधों को किस प्रकार पुनः परिभाषित किया है?
13 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत-रूस के मध्य वार्षिक शिखर सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में क्या भारत-रूस के मध्य किये गए समझौते अमेरिका के CAATSA समझौते का उल्लंघन है? परीक्षण कीजिये।
12 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्य अपेक्षाकृत कठिन एवं विपन्न क्षेत्र में तथा जटिल एवं विविधता भरे समाज में बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं। व्याख्या कीजिये।
11 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
पश्चिम एशिया के देश अब भारत के लिये केवल तेल निर्यातक नहीं अपितु उससे बढ़कर कूटनीतिक रूप से अधिक महत्त्वपूर्ण हो गए हैं। हालिया परिवर्तनों के संदर्भ में उदाहरण सहित चर्चा करें।
10 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
समुदाय आधारित शिक्षण संस्थान भारत जैसे विविधता वाले देश में उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में कितने सफल हैं? उदाहरण के साथ स्पष्ट कीजिये।
09 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
ओपन गवर्नमेंट डाटा की अवधारणा क्या है? यह किस प्रकार शासन को बेहतर बनाने में सक्षम है?
08 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत-उज़्बेकिस्तान के मध्य विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए है। भारत, उज़्बेकिस्तान के माध्यम से सेंट्रल एशिया में अपनी पहुँच बनाने में कितना सफल रहा है? भारत-उज़्बेकिस्तान संबंधों के परिप्रेक्ष्य में चर्चा करें।
06 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
मालदीव में सत्ता परिवर्तन भारत-मालदीव द्विपक्षीय संबंधों के लिये अच्छा है, लेकिन दोनों देशों के लिये यह उतना आसान नहीं है जितना समझा जा रहा है। कथन के संदर्भ में भारत के लिये मालदीव के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये।
05 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सांसद निधि योजना का आरंभ सांसदों को एक ऐसा तंत्र उपलब्ध कराए जाने के लिये किया गया था जिसके माध्यम से वे स्थानीय लोगों को सामुदायिक बुनियादी ढाँचा प्रदान करने और विकासकारी कार्यों की सिफ़ारिश कर सकें, लेकिन यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ऐसे में क्या आप मानते हैं कि इस योजना को बंद कर दिया जाए? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
04 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
आरक्षण हमेशा से एक विवादित विषय रहा है। वर्तमान में पदोन्नति में एससी/एसटी को आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की व्यवहार्यता का परीक्षण करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सर्वेक्षण के हाल ही में प्रस्तुत किये गए आँकड़े दलित महिलाओं की चिंतनीय दशा को उजागर करते हैं। कथन के परिप्रेक्ष्य में अपना मत प्रस्तुत कीजिये।
01 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सरकार द्वारा सब्सिडी युक्त उड़ानों के माध्यम से दक्षिण-पूर्वी एशियाई स्थलों तक पहुँच बनाने की कोशिश की जा रही है। इस कथन के संदर्भ में उड़ान योजना को स्पष्ट करते हुए इसके उद्देश्यों की चर्चा करें।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय दंड संहिता की धारा 498A में हालिया संशोधन के निहितार्थों की चर्चा करते हुए दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 1961 और धारा 498A में अंतर को स्पष्ट करें।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वर्तमान में भूटान का झुकाव चीन की ओर बढ़ता देखा जा रहा है। कारणों की चर्चा करते हुए भारत-भूटान संबंधों का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिये।
29 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सरकार द्वारा नीति आयोग का गठन एक थिंक टैंक के रूप में किया गया था। इस संदर्भ में नीति आयोग की वर्तमान प्रासंगिकता का समालोचनात्मक परीक्षण करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
केंद्रशासित प्रदेशों में गवर्नर अथवा प्रशासकों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि क्या ये केंद्र के एजेंट मात्र हैं या ‘संघवाद’ की मूल भावना के निर्वाहक हैं?
27 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था