कुल प्रश्नों की संख्या : 1073
-
पिछले कुछ वर्षों में भारत की विदेश नीति ने अग्रसक्रियता (Proactivism) का परिचय दिया है और लगभग सभी बड़े मंचों पर भारत को ओजपूर्ण समर्थन भी प्राप्त हुआ है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के मध्य हाल ही में सम्पन्न महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों का उल्लेख करें।
26 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत के लिये अवैध सीमा पार प्रवासन को नियंत्रित करना महत्त्वपूर्ण हो गया है क्योंकि आंतरिक राजनीतिक-सुरक्षा परिदृश्य तथा बाह्य माहौल के एक-दूसरे से जुड़े होने के कारण अवैध प्रवासन का मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण हो गया है। इस कथन के आलोक में ऐसे प्रवासन की विविध जटिलताओं तथा इनसे निपटने के लिये भारत की तैयारी पर प्रकाश डालें।
25 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत-नेपाल संबंधों का एक पक्ष ‘संविधान संशोधन’ तथा ‘मधेशी’ मुद्दा है तो दूसरा पक्ष पर्यावरणीय, सांस्कृतिक तथा आर्थिक मोर्चे का है। चर्चा कीजिये।
22 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
लोकनीति से आप क्या समझते हैं ? माना जाता है कि भारत में किसी योजना के कार्यान्वयन के स्तर पर खामियों के कारण लक्ष्य प्राप्ति निर्धारित समय पर सुनिश्चित नहीं हो पाती है। इसके पीछे निहित कारणों की पड़ताल करते हुए व्यावहारिक समाधान सुझाएँ ।
21 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
क्या आप ऐसा मानते हैं कि महिलाओं के खिलाफ भेदभाव इतना व्यापक है कि कभी-कभी विधायिका स्वयं के द्वारा बनाई गई विधि के अवलोकन पर अपने को मौन पाती है? उक्त कथन के संदर्भ में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा हिन्दू उत्तराधिकार के संबंध में दिया गया निर्णय, क्या ‘परिवार’ में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करता है? समीक्षा करें।
15 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रतिस्पर्द्धात्मक संघवाद यद्यपि निवेश और प्रतिभा को आकर्षित करने के संबंध में परिवर्तन का शक्तिशाली एजेंट होता है। परंतु अनिवार्य सेवाओं की डिलीवरी के संबंध में यह अपेक्षाकृत कमज़ोर रहा है। भारतीय राज्यों के संदर्भ में उक्त कथन की व्याख्या कीजिये।
13 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
एक पुराना मित्र दो नए मित्रों से बेहतर है। रूस और भारत के परंपरागत रिश्तों से हटकर नए मित्रों की तलाश के संदर्भ में उपरोक्त कथन की समीक्षा करें।
12 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में तीसरा स्थान होने के बावजूद भारत में उच्च शिक्षा व शोध की स्थिति संतोषजनक नहीं है, इसके कारणों की पड़ताल करें तथा यह बताएं कि किसी राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित करने में एक आदर्श शिक्षा प्रणाली का क्या महत्त्व है?
11 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“अमेरिका फर्स्ट” नीति क्या है ? इसके संभावित वैश्विक प्रभावों पर प्रकाश डालें।
08 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सामाजिक-आर्थिक एवं राजनीतिक उन्नति के उद्देश्यों हेतु किया गया ‘आरक्षण का प्रावधान’ वर्तमान में केवल राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति का साधन मात्र बनकर रह गया है। कथन के संदर्भ में अनुच्छेद 340 की महत्ता व इससे संबंधित हालिया विवादों पर चर्चा करें।
07 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“मुक्त वाक् एवं अभिव्यक्ति का अधिकार लोकतंत्र का एक आवश्यक घटक है।” इस कथन के संदर्भ में राजद्रोह क़ानून की वर्तमान प्रासंगिकता पर टिप्पणी कीजिये।
05 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
दक्षेस की अपेक्षा बिम्सटेक ने सदस्य देशों को एक बेहतर ‘विकास मंच’ प्रदान किया है। कथन को स्पष्ट करते हुए बताएँ कि यह भारत को विकास के कौन-से नए अवसर मुहैया करा सकता है? इस संगठन के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर भी चर्चा करें।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत में कम्यूनिटी रेडियो ने क्षेत्रीय स्तर पर न केवल समस्याओं को उठाया है, बल्कि उनका समाधान भी प्रस्तुत किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में सुशासन स्थापित करने की दिशा में ‘कम्यूनिटी रेडियो’ की भूमिका को रेखांकित कीजिये।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
अमेरिका की वर्तमान ईरान नीति के संदर्भ में अमेरिका-ईरान संबंधों का समीक्षात्मक विश्लेषण कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को पलटते हुए सरकार द्वारा एससी/एसटी एक्ट को 9वीं अनुसूची में डालना कितना व्यवहार्य है? समीक्षा कीजिये।
31 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सरकार द्वारा आर्थिक क्षेत्र में लिंग अंतराल को समाप्त करने हेतु अनेक कदम उठाए गए हैं परंतु इस दिशा में अभी कई समस्याएँ मौजूद हैं। इस कथन को स्पष्ट करते हुए संबंधित उपायों की चर्चा कीजिये।
28 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
हाल ही में भारत-नेपाल के मध्य आयोजित थिंक टैंक शिखर सम्मेलन के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए इसके लक्ष्यों की चर्चा करें।
27 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
राज्यसभा, लोकसभा में एकल दल के वर्चस्व के कारण अपनी दोयम दर्ज़े की स्थिति से काफी आगे निकल चुकी है और कई बार यह लोकसभा में बहुमत के विरुद्ध प्रतिरोधी शक्ति के रूप में भी उभरी है। उक्त कथन के संदर्भ में राज्यसभा की भूमिका और प्रासंगिकता की चर्चा करें तथा इसे दुष्प्रभावित करने वाले तत्त्वों को समाप्त करने के उपाय सुझाएँ।
25 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
मीडिया को ‘अभिव्यक्ति के अधिकार’ के तहत सूचनाओं के प्रसारण का अधिकार है परंतु यह प्रसारण ‘युक्तियुक्त निर्बंधन’ के तहत होना चाहिये। हालिया घटनाओं की चर्चा करते हुए इस कथन का परीक्षण करें कि क्या मीडिया अपने इस अधिकार का दुरुपयोग कर रहा है? यदि हाँ, तो दुरुपयोग को रोकने के उपायों की चर्चा करें।
24 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
वर्तमान समय में एक तरफ गहरे होते भारत-अमेरिका के रिश्ते एवं दूसरी तरफ पाकिस्तान-चीन-रूस की बढ़ती दोस्ती दक्षिण एशिया के राजनीतिक संतुलन का समीकरण बदल सकती है। कथन की समीक्षा करें।
24 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘सम्मान का अधिकार’ सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मौलिक अधिकारों में से एक जीवन और वैयक्तिक स्वतंत्रता के अधिकार का अंग है और इसे भाषण और अभिव्यक्ति के अधिकार के लिये समाप्त नहीं किया जा सकता। अतः किसी व्यक्ति के सम्मान की रक्षा के लिये मानहानि कानूनों का होना आवश्यक है। आलोचनात्मक विश्लेषण करें।
23 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
"भारतीय संघवाद की वर्तमान प्रवृत्ति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि देश में सफल प्रतिस्पर्धी संघवाद (Competitive Federalism) के लक्षण दिखाई देने लगे हैं।" भारत में प्रतिस्पर्धी संघवाद के मामले में हुई प्रगति को देखते हुए उदाहरणों द्वारा इस कथन की पुष्टि करें।
22 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
‘आरक्षण की व्यवस्था’ के हालिया स्वरूप को खत्म कर ‘आर्थिक आरक्षण’ देने की मांग किस हद तक उचित प्रतीत होती है? हालिया आंदोलनों के संदर्भ में कथन की चर्चा करें।
21 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर क्या है? हाल ही में इस पर असम द्वारा जारी किये गए मसौदे की चर्चा करते हुए इसके महत्त्व तथा संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
20 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
सॉफ्ट पॉवर कूटनीति क्या है एवं वर्तमान में इसके लोकप्रिय होने के क्या कारण हैं? एक सॉफ्ट पॉवर के रूप में भारत की स्थिति की समीक्षा कीजिये।
17 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
“निजी शिक्षा संस्थानों द्वारा शिक्षा को व्यापार बना दिया गया है। वे अत्यधिक फीस वसूली करते हैं लेकिन शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट जारी है। अतः शिक्षा का उचित विनियमन करना आवश्यक है।” इस संबंध में अपने सुझाव दें।
16 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
“जल संकट से उबरने के लिये केंद्र सरकार गाँव के स्तर पर वर्षाजल के संग्रह, संचय, संरक्षण और प्रबंधन को प्राथमिकता दे रही है।” इस संदर्भ में मनरेगा की भूमिका की चर्चा कीजिये।
14 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
विश्व के अनेक देशों का अनुभव रहा है कि ग्रामीण एवं राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को चुनावों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाता है। इस प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के बेहतर अवसर स्थानीय स्वशासन में या विकेंद्रीकरण के संस्थानों में मिल सकते हैं और भारत इस कड़ी में एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण साबित हो रहा है। सिद्ध कीजिये।
13 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारतीय संविधान में किन आधारों पर अल्पसंख्यकों को स्वीकार किया गया है? क्या अल्पसंख्यकों को विशेष अधिकार दिया जाना ‘विधि के समक्ष समता’ तथा ‘धर्मनिरपेक्षता’ के सिद्धांतों का उल्लंघन नहीं है?
11 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
भारत-म्याँमार के बीच भूमि वीज़ा की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करें, साथ ही नए वीज़ा मानदंडों की चर्चा करते हुए इनके लाभों को स्पष्ट करें।
10 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध