- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1074
-
भूमि निम्नीकरण के संदर्भ में भारत की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए भारत द्वारा इसे रोकने के लिये किये गए उपायों की चर्चा करें।
04 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
लुप्तप्राय: भाषाओं के विलुप्त होने के कारणों पर प्रकाश डालें। इस संदर्भ में लुप्तप्राय भाषाओं की सुरक्षा तथा संरक्षण योजना के प्रावधानों को रेखांकित करें।
30 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
वर्तमान समाज व्यापक विश्वास न्यूनता से ग्रसित है। इस स्थिति के व्यक्तिगत कल्याण तथा सामाजिक कल्याण के संदर्भ में क्या परिणाम है? आप स्वयं को विश्वसनीय बनाने के लिये व्यक्तिगत स्तर पर क्या उपाय अपना सकते हैं?
27 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
द्वितीय विश्वयुद्ध में अधिनायकवादी विचारधाराओं ने राष्ट्रों को एकीकृत रूप प्रदान किया, जिससे एक वैचारिक साम्यता एवं टकराव उत्पन्न हुआ। स्पष्ट करें।
26 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘ग्रीष्मकालिक मानसून’ के पूर्वानुमान की विधियाँ किस सीमा तक सफल सिद्ध हुई हैं? ‘भारतीय मौसम विभाग’ द्वारा विकसित मानसून के पूर्वानुमान की अद्यतन विधियों पर प्रकाश डालें।
23 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हिंद महासागर के ‘सुनामी प्रवण क्षेत्र’ होने के क्या कारण हैं? हाल के दिनों में इसकी तलहटी में एक नए प्लेट सीमांत के बनने की परिघटना एवं उसके प्रभाव को स्पष्ट करें।
22 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘माइक्रोप्लेट्स’ से आप क्या समझते हैं? ‘टूज़ो विल्सन’ की अवधारणा किस प्रकार ‘प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत’ को समझने में सहायक सिद्ध हुई है?
21 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्राचीन तथा मध्यकालीन शासकों द्वारा संगीत के संरक्षण तथा प्रोत्साहन ने भक्ति परंपरा को जीवंत बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षण करें।
19 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वैश्वीकरण ने भारतीय समाज को किस सीमा तक सकारात्मक रूप से प्रभावित किया, चर्चा करें।
16 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वर्तमान में भूजल उपयोग की स्थिति को स्पष्ट करते हुए अटल भूजल योजना के महत्त्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डालें।
15 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या कारण है कि ‘पश्चिमी घाट की तुलना में हिमालय में भूस्खलन की घटनाओं की बारंबारता अधिक देखी गई है?
14 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
समानता. स्वतंत्रता एवं भातृत्व ने फ्रांसीसी क्रांति के प्रथम चरण और साथ ही द्वितीय चरण को भी नेतृत्व प्र्दान किया टिप्पणी करें।
12 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘हिटलर की विदेश नीति ने ही विश्वयुद्ध की आशंका को जन्म दिया।’ टिप्पणी कीजिये।
11 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या कारण है कि पश्चिमी घाट की तुलना में हिमालय में भू स्खलन की घटनाओं की बारंबारता अधिक देखी गई है?
08 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय पुनर्जागरण 19वीं शताब्दी को एकीकृत होते भारत के रूप में प्रस्तुत करने में सफल रहा। क्यों?
07 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान हुई सामाजिक तथा आर्थिक क्षति की भरपाई आने वाले कई वर्षों तक नहीं की जा सकी।’ विश्लेषण कीजिये।
06 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
तापीय प्रतिलोमन से आप क्या समझते हैं? इसके कारण मानव जीवन किस प्रकार प्रभावित होता है। चर्चा करें।
05 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यह कहना कहाँ तक तर्क संगत होगा कि वैदिकोत्तर काल की अर्थव्यवस्था में हुए परिवर्तनों ने भारत में नए धार्मिक आंदोलनों को जन्म दिया था?
30 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘स्वयं सहायता समूहों ने न सिर्फ ग्रामीण भारत के विकास में अपितु महिला सशक्तीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।’ चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्वतंत्र भारत में भाषा संबंधी एक ऐसे प्रारूप को तैयार किया गया जिसमें अनेक भाषाओं को एक भाषा में मिलाकर अन्य भाषाओं को दबाने की कोशिश नहीं की गई। चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मौर्योत्तर काल में साहित्य के विभिन्न रूपों का विकास हुआ, टिप्पणी करें।
25 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मौर्योत्तरकालीन कला व संस्कृति के विकास में सामाजिक तथा धार्मिक कारकों के महत्त्व का मूल्यांकन करें।
22 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत में जल संकट की गंभीर स्थिति, जल संरक्षण की दिशा में कुछ नवाचारी प्रयासों की मांग करती है। टिप्पणी करें।
20 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘किसी भी काल की चित्रकला न सिर्फ तत्समय के लोगों के चित्रकला की ज्ञान को दर्शाती है अपितु यह तत्कालीन समाज का भी प्रतिबिंब होती है।’ कथन के संदर्भ में पुरापाषाणकालीन चित्रकला पर प्रकाश डालिये।
17 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘गार्बाचोव का स्थानीय लोकतंत्रीकरण रूस के विघटन का वास्तविक कारण था।’ टिप्पणी कीजिये।
16 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘मीमांसा दर्शन तर्कपूर्ण चिंतन, विवेचन तथा अनुप्रयोग की कला है।’ कथन को स्पष्ट करते हुए इस दर्शन के प्रमुख तत्त्वों की चर्चा करें।
11 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘थाट’ से आप क्या समझते हैं? ‘थाट’ एवं ‘राग’ की मौलिक विशेषताओं पर तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत कीजिये।
10 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
यूनेस्को के ‘सांस्कृतिक विरासत संरक्षण कार्यक्रम’ के लिये ‘एशिया-प्रशांत अवॉर्ड’ की चर्चा करें। हाल ही में इससे सम्मानित भारतीय स्थापत्य की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
09 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
पाश्चात्य जगत के लिये स्वामी विवेकानंद भारत के पहले सांस्कृतिक राजदूत थे, जिन्होंने भारत के सांस्कृतिक एकीकरण में अतुल्य योगदान दिया। विवेचना कीजिये।
08 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
यूनेस्को के ‘क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क’ की सूची में चेन्नई को किस रचनात्मक विधा के लिये शामिल किया गया है? चेन्नई की इस रचनात्मक विधा पर विस्तारपूर्वक चर्चा करें।
07 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति