- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
आधुनिक भारतीय वास्तुकला के विकास पर टिप्पणी लिखें।
28 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
‘भारत और पाकिस्तान की वर्तमान दशाओं का मूल कारण वास्तव में नेहरू तथा जिन्ना के व्यक्तित्व में ढूंढा जा सकता है; टिप्पणी कीजिये।
25 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्षेत्रवाद की भावना बढ़ने के पीछे निहित कारणों की चर्चा करते हुए बताएं कि क्या क्षेत्रवाद प्रत्येक रूप में राष्ट्र विरोधी है?
24 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
हाल ही में राज्यसभा के एक सदस्य द्वारा ‘दो बच्चों की नीति’ से संबंधित एक निजी विधेयक या गैर-सरकारी विधेयक सदन में प्रस्तुत किया गया है। विधेयक में निहित प्रमुख बिंदुओं की चर्चा करते हुए ‘दो बच्चों की नीति’ के पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत करें।
20 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत सरकार ने कृषि निर्यात नीति-2018 के तहत कृषि क्लस्टर को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। कृषि क्लस्टर से क्या आशय है? भारत में कृषि क्लस्टर की संभावनाओं तथा चुनौतियों की चर्चा करते हुए समाधान के बिंदु प्रस्तुत करें।
19 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
शीत युद्ध से आप क्या समझते हैं? इसके उद्भव के कारणों का परीक्षण करते हुए शीत युद्ध के दौरान घटित प्रमुख घटनाओं का विवरण दीजिये ।
17 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘महिला संगठनों को लैंगिक भेदभाव से मुक्त रखने के लिए यह आवश्यक है की उसमें पुरुषों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए’ टिप्पणी करें।
13 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करें।
11 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उपनिवेशवाद तथा साम्राज्यवाद में अंतर स्पष्ट करते हुए नवीन साम्राज्यवाद के प्रेरक तत्त्वों पर प्रकाश डालें।
10 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘पाश्चात्य शिक्षा का प्रसार यद्यपि प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिये किया गया था परंतु इससे नवशिक्षित वर्ग के लिये पाश्चात्य उदारवादी विचारधारा के द्वार खुल गए,’ टिप्पणी करें।
07 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत सहित विश्व के प्रमुख ऑटोमोबाइल विनिर्माण केंद्रों की पहचान कीजिये। इन क्षेत्रों में ऑटोमोबाइल उद्योग के विकास के कारकों की पहचान कीजिये।
03 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘ब्रिटिश तलवार ने पूरे भारत को एक झंडे के नीचे एकत्र कर दिया।’ टिप्पणी करें।
01 Feb, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘1885 से 1905 तक भारतीय राष्ट्रवाद का शैशवकाल था। प्रारंभिक राष्ट्रवादियों ने इस काल में राष्ट्रवाद की धरती को सींचा तथा उसमें गहरे तक राष्ट्रीयता के बीज बो दिये’ टिप्पणी करें।
31 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आप इस मत से कहाँ तक सहमत हैं कि पानीपत के दूसरे युद्ध ने भारतीय इतिहास की धारा को परिवर्तित कर दिया।
30 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वनों की अंधाधुंध कटाई और पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने वाली इंसानी गतिविधियों के कारण धरती लगातार सिकुड़ती जा रही है तथा उपजाऊ ज़मीन मरुस्थल में बदल रही है।’ मरुस्थलीकरण के कारणों पर चर्चा करते हुए इससे निपटने के उपायों को बताएं।
29 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘देश भर में आज कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ भू-जल का स्तर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण आम लोगों का जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है।’ कथन के संदर्भ में भारत में भू-जल की स्थिति की चर्चा करते हुए भू-जल प्रबंधन की आवश्यकता के बिंदुओं पर प्रकाश डालें।
27 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘‘भारत जहाँ एक ओर आर्थिक-राजनीतिक प्रगति की ओर अग्रसर है, वहीं देश में आज भी लैंगिक असमानता की स्थिति गंभीर बनी हुई है।’’ इस कथन के आलोक में भारत में लैंगिक असमानता के कारकों तथा इस असमानता को समाप्त करने के संदर्भ में किये गए प्रयासों को रेखांकित करें।
25 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
स्वराजवादी परिषद को राजनीतिक संघर्ष का मैदान बनाने में कहाँ तक सफल हुए, चर्चा कीजिये। परिषद में प्रवेश न करने के संबंध में अपरिवर्तनवादियों के तर्कों को समझाते हुए स्वराज दल के पतन के कारणों को रेखांकित करें ।
18 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्ष 1962 में भारत पर चीनी आक्रमण मात्र द्विपक्षीय संबंधों में तनावों का परिणाम न होकर, चीन की अंतर्राष्ट्रीय राजनीति से त्यक्तता, अलगाव एवं निराशा की भी उपज थी। टिप्पणी कीजिये।
17 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
क्या कारण है कि वर्तमान में चीनी उद्योग उत्तर से दक्षिण भारत की ओर खिसक रहा है? भारत में चीनी उद्योग से संबंधित समस्याओं की चर्चा करें।
15 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में तेज़ी से बढ़ते आंतरिक प्रवासन के कारणों की चर्चा करते हुए इसके महत्त्व पर प्रकाश डालें।
14 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘अंग्रेजों द्वारा प्लासी तथा बक्सर दोनों युद्धों के माध्यम से बंगाल में राजनीतिक सर्वोच्चता स्थापित करने के अलावा भी इन युद्धों का अपना कुछ निश्चित महत्त्व था।’ चर्चा करें।
13 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘नेपोलियन के नेतृत्व में जहां फ्रांसीसियों ने विश्व में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया वहीं भारत में फ्रांसीसियों की सभी योजनाएं धूल-धुसरित हो गई’ कथन का विश्लेष्ण करें।
09 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘इस दुर्दशा का व्यापार के इतिहास में कोई दूसरा जोड़ नहीं है। भारतीय बुनकरों की हड्डियाँ भारत के मैदानों में बिखरी पड़ी हैं’ कथन का विश्लेषण करें।
08 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘अंग्रेजों की विदेश नीति ब्रिटिश साम्राज्यवाद के हितों की संरक्षक थी, किंतु इसने समय-समय पर पड़ोसी देशों के साथ विवादों को भी जन्म दिया’ चर्चा करें।
07 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आर्थिक विकास का नेहरूवियन मॉडल बेहद उत्साहजनक होने के बावजूद कुछ सीमाओं से बंधा था जिसके कारण यह अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में पूर्णतः सफल न हो सका किंतु इसकी प्रासंगिकता आज भी है। चर्चा करें।
06 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा महानगरों से एकत्र किये गए पेयजल के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे जो चिन्ता का विषय है, भारत में पेयजल की खराब गुणवत्ता के कारणों पर चर्चा करते हुए संभावित समाधान सुझायें।
04 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
यूरोपीय देशों की तुलना में विलंब से शुरू हुई जापान की औद्योगिक क्रांति की प्रकृति किन संदर्भों में पश्चिम से भिन्न थी? चर्चा कीजिये।
03 Jan, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
दुर्लभ खगोलीय घटना ‘सुपरमून’, ‘ब्लूमून’ और ‘ब्लडमून’ की संक्षिप्त चर्चा करें। (200 शब्द)
28 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘संगम साहित्य से प्राचीन तमिल देश के समाज व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है।’ विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द)
26 Dec, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास