- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
भारत में क्षेत्रवाद का आधार विभिन्न प्रकार की विविधता है। स्वतंत्रता के पश्चात क्षेत्रवाद के कारण उभरने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए नियोजित प्रमुख साधन क्या हैं?
13 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
शहरीकरण के अनेक लाभ होने के बावजूद इससे जुड़ी समस्याओं से इंकार नहीं किया जा सकता, संतुलित शहरीकरण के विकास हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालें।
12 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
डा. अंबेडकर का योगदान केवल संविधान निर्माण तक ही सीमित नहीं था बल्कि सामाजिक व राजनैतिक स्तर पर भी उन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया। असमानता दूर करने के लिये अंबेडकर द्वारा प्रस्तुत के सुझावों की चर्चा करें।
10 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रथम विश्व युद्ध के बाद सामाजिक संरचना में मौलिक परिवर्तन देखे गए, जिनमें से कला एवं साहित्य के क्षेत्र में हुए परिवर्तन उल्लेखनीय थे। स्पष्ट करें।
08 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘मीमांसा दर्शन तर्कपूर्ण चिंतन, विवेचन तथा अनुप्रयोग की कला है।’ कथन को स्पष्ट करते हुए इस दर्शन के प्रमुख तत्त्वों की चर्चा करें।
07 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में देश में घटित होने वाली सभी प्राकृतिक आपदाओं में सबसे अधिक घटनाएँ बाढ़ की हैं। बाढ़ प्रबंधन हेतु सरकार द्वारा किये गए प्रयासों की चर्चा करें। बताएं कि इससे निपटने हेतु अन्य क्या व्यवहारिक उपाय किये जा सकते हैं।
06 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार,वर्ष 2050 तक भारत की आधी आबादी महानगरों व शहरों में निवास करने लगेगी। शहरीकरण से आप क्या समझते हैं? बढ़ते शहरीकरण के कारणों का विश्लेषण करें।
05 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कई महत्त्वपूर्ण मोर्चों पर असफल रहनेे के बावजूद स्थायी बंदोबस्त एक प्रगतिशील व्यवस्था थी। टिप्पणी करें।
03 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘सांप्रदायिकता भारत के राष्ट्रीय एकीकरण की दिशा में सबसे बड़ी बाधा है।’ कथन की विवेचना करें।
30 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत सामाजिक संरचना में मौलिक परिवर्तन दर्ज किये गए, जिनमें कला एवं साहित्य के क्षेत्र में हुए परिवर्तन उल्लेखनीय थे। स्पष्ट करें।
27 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
अमेरिका की क्रांति उपनिवेशों और मातृ राज्य में मौलिक मतभेदों के कारण हुई। यद्यपि यह संग्राम आर्थिक हितों के संघर्ष के कारण उत्प्रेरित हुआ था, तथापि सामाजिक और राजनीतिक कारक भी समान रूप से उत्तरदायी थे। टिप्पणी करें।
25 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
उन्नीसवीं सदी के प्रारंभ में संपन्न औद्योगिक क्रांति को संभव बनाने में वैज्ञानिक आविष्कारों एवं तकनीकी परिवर्तनों की भूमिका का परीक्षण करें।
22 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘इटली एवं जर्मनी में फासिस्ट शक्तियों का उदय तत्कालीन परिस्थितियों की एक अपरिहार्य परिणति थी।’ विश्लेषण कीजिये।
20 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत सरकार की नीति ‘सभी के लिये विद्युत’ का उद्देश्य 2020 तक प्रत्येक व्यक्ति तक सस्ती, टिकाऊ तथा नवीकरणीय ऊर्जा की पहुँच सुनिश्चित करना है। भारत में विद्युत क्षेत्र की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए ‘उदय योजना’ के प्रावधानों को स्पष्ट करें।
15 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘‘वि-औपनिवेशीकरण से पूर्व उपनिवेश एक आरोपित प्रक्रिया थी, लेकिन बाद के काल में ऐच्छिक रूप से उपनिवेशवाद को स्वीकार किया जाने लगा’’ टिप्पणी करें।
13 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान में एकल नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें। हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली से आप क्या समझते है? इससे होने वाले लाभों की चर्चा करें।
10 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘सोवियत संघ के विघटन के पश्चात् वैश्विक व्यवस्थाओं का झुकाव अमेरिका की ओर अधिक दिखाई देता है’ विश्लेषण करें।
10 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
हाल ही में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कोयला क्षेत्र में किये गये प्रमुख सुधार क्या हैं? नये प्रस्तावित सुधारों को लागू करने में आने वाली चुनौतियाँ तथा उनसे संबंधित समाधानों की चर्चा करें।
09 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
वैश्विक महामारी COVID-19 के कारण भारत में ‘रिवर्स माइग्रेशन’ की समस्या देखी गयी है यह सामान्य पलायन से किस तरह से भिन्न है? प्रवासी संकट से उत्पन्न चुनौतियों की चर्चा करते हुए स्पष्ट करें की इस प्रवासी संकट से निपटने में मनरेगा किस प्रकार से सहायक सिद्ध हो सकता है
06 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
आज़ादी के सात दशक बाद के भी हमारा देश अनेक सामाजिक बुराइयों का शिकार है जिसके कारण गांधी के स्वराज के सपने को साकार करने की गति धीमी हो गयी है। उक्त समस्या के संदर्भ में महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘भारत छोड़ो आंदोलन-2’ किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है । चर्चा कीजिये।
03 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वर्षा और जनघनत्व के बीच एक संतुलन है, जबकि वर्तमान में जल के उपयोग एवं संरक्षण में कोई संतुलन नहीं है। उक्त विसंगति को दूर करने हेतु सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की चर्चा कीजिए।
02 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘वर्तमान वैश्वीकरण के युग में संयुक्त परिवार का जीवन चक्र सामाजिक मूल्यों के बजाए आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है।’ चर्चा करें।
26 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘‘स्वेज नहर के राष्ट्रीयकरण ने मिस्र के आर्थिक एवं सामरिक विकास में अभूतपूर्व भूमिका अदा की थी।’’ टिप्पणी करें।
25 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् वैश्विक स्तर पर हुए बदलावों में राजनीतिक ध्रुवीकरण प्रमुख था।’ चर्चा कीजिये।
23 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
‘चार्टिस्ट आंदोलन में न सिर्फ राजनीतिक सुधारों के अपितु सामाजिक क्रांति के भी बीज तत्त्व निहित थे।’ विश्लेष्ण करें।
20 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
आप इस विचार को कि गुप्तकालीन सिक्काशास्त्रीय कला की उत्कृष्टता का स्तर बाद के समय में देखने को नहीं मिलता, किस प्रकार सिद्ध करेंगे?
19 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मूर्तिकला की दृष्टि से भी गुप्त काल में पर्याप्त सृजन हुआ। टिप्पणी करें।
09 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
संगम साहित्य में प्राचीन तमिल देश के समाज व संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। विश्लेषण कीजिये।
05 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भूमि निम्नीकरण के संदर्भ में भारत की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए भारत द्वारा इसे रोकने के लिये किये गए उपायों की चर्चा करें।
04 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
लुप्तप्राय: भाषाओं के विलुप्त होने के कारणों पर प्रकाश डालें। इस संदर्भ में लुप्तप्राय भाषाओं की सुरक्षा तथा संरक्षण योजना के प्रावधानों को रेखांकित करें।
30 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति