- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1074
-
19वीं शताब्दी के लगभग मध्य से लेकर भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तक अंग्रेजी शासन के विरूद्ध हुए अनेक प्रतिरोधों में 'नील विद्रोह' सर्वाधिक संगठित और जुझारू था जिसने न केवल किसानों की ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध की एक मिसाल कायम की बल्कि कुछ अर्थों में सफलता भी प्राप्त की। चर्चा करें।
05 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मारुति उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत है। वह विभिन्न प्रयोजनों के लिये सरकारी भूमि के अनुदान का कार्य करती है। चूँकि भूमि बहुत दुर्लभ और बहुत महंगी हो गई है अतः ऐसे अनुदानों को सावधानी से देना होगा। सरकार ने सार्वजनिक उद्देश्यों के लिये अपनी भूमि के अनुदान हेतु एक नीति तैयार की है।
सरकार की नीति रही है कि सरकारी भूमि सार्वजनिक शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों, अस्पतालों, धर्मार्थ संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे जैसे उद्देश्यों के लिये दी जा सकती है।
इसके अलावा समाज के कमज़ोर वर्गों के लिये शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल उन्नयन के कार्यक्रम चलाने वाली संस्थाओं हेतु कुछ मामलों में निजी पार्टियों को भूमि दी जा सकती है।
एक दिन एक प्रमुख शहरी स्थान में सांस्कृतिक केंद्र को भूमि देने का प्रस्ताव मारुति के डेस्क पर पहुँचा। इसका प्रस्ताव राज्य संस्कृति विभाग द्वारा नहीं, बल्कि एक निजी समूह द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
जब मारुति फाइल पढ़ रही थी तभी उन्हें राजस्व मंत्री के निजी सचिव का फोन आया। जो व्यक्ति यह केंद्र स्थापित करना चाहता था वह सत्तारूढ़ राजनीतिक प्रतिष्ठान के एक प्रमुख केंद्रीय नेता से निकटता से संबंधित था।
निजी सचिव ने कहा कि प्रस्ताव को विभाग में निचले स्तरों द्वारा मंज़ूरी दी गई थी और मारुति को भी इसका सकारात्मक समर्थन करना चाहिये। मारुति ने देखा कि सरकार की नीति के तहत प्रस्ताव को मंज़ूरी नहीं दी जा सकती है।
निचले स्तर के कर्मचारियों ने प्रस्ताव को सही ठहराया क्योंकि आधिकारिक नीति प्रस्ताव में एक अवशिष्ट वाक्यांश ("अन्य सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए सरकार द्वारा तय किया जा सकता है") हेतु अनुदान दिया जा सकता था। मारुति को डर था कि राजनीतिक संबंधों वाले एक निजी व्यक्ति को दिया गया मूल्यवान भूमि का अनुदान विवाद का कारण बन सकता है।
इस स्थिति में कार्रवाई का सही तरीका क्या होना चाहिये और क्यों?
04 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
पृथ्वी की आंतरिक संरचना की चर्चा कीजिये और उपयुक्त आरेखों के साथ S एवं P-तरंगों के छाया क्षेत्रों पर टिप्पणी कीजिये।
02 Jun, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में मुगल साम्राज्य के पतन के कारणों की संक्षेप में चर्चा कीजिये।
26 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
असहयोग आन्दोलन किस प्रकार सविनय अवज्ञा आन्दोलन से भिन्न था? चर्चा कीजिये।
20 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
जवाहरलाल नेहरू की नीतियों ने किस प्रकार राष्ट्र-निर्माण और स्वतंत्रता के बाद भारत के एकीकरण में मदद की? विवेचना कीजिये।
13 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
नमामि गंगे परियोजना, गंगा नदी को साफ करने हेतु सही दिशा में उठाया गया एक कदम है। भारत की अन्य नदियों में प्रदूषण से निपटने के लिये भी इसका अनुकरण किया जाना चाहिये। टिप्पणी कीजिये
07 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
बी.आर. अंबेडकर द्वारा निभाई गई भूमिका ने राष्ट्र निर्माण में मदद की है और वर्तमान भारतीय सामाजिक-आर्थिक-राजनीतिक व्यवस्था पर भी इसका प्रभाव जारी है। चर्चा कीजिये।
03 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"संसद की निष्क्रियता भारत में लोकतंत्र को मृत बनाती है।” इसे अपने संवैधानिक जनादेश को पूरा करने के लिये संसद के कामकाज में गिरावट को रोकने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिये।
29 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय मानसून सबसे जटिल भू-भौतिकीय घटनाओं में से एक बना हुआ है। इस कथन के आलोक में भारतीय मानसून के आरंभ की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिये।
27 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
चुनाव प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग ने साइबर सुरक्षा को एक महत्त्वपूर्ण मुद्दा बना दिया है। विश्लेषण कीजिये।
26 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
पश्चिमी विक्षोभ की व्याख्या करते हुए भारतीय मौसम प्रणालियों पर उसके प्रभाव का वर्णन कीजिये।
21 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
विश्व भर में महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति के लिये उत्तरदायी प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये।
14 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
कार्स्ट स्थलाकृति के अंतर्गत निर्मित विभिन्न प्रकार की भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिये।
08 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
‘ऊष्मा बजट’ क्या है और यह पृथ्वी के वातावरण में तापमान को किस प्रकार प्रभावित करता है?
02 Apr, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
राष्ट्र संघ की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ और उपलब्धियाँ क्या थीं? इसकी विफलता के कारणों को भी बताइये।
26 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
औद्योगीकरण के पूंजीवादी और समाजवादी पैटर्न का विकास किस कारण से हुआ? विवेचना कीजिये।
22 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
बौद्ध धर्म और जैन धर्म के मूल सिद्धांतों के बीच समानताओं तथा असमानताओं पर चर्चा कीजिये।
18 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
‘श्रेणी भूकंप’ (Earthquake Swarms) पद की व्याख्या कीजिये। ये आफ्टरशॉक् और फोरशॉक् से किस प्रकार अलग हैं।
12 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के लिये पूर्वी घाट के घाट के महत्त्व को स्पष्ट कीजिये। इस क्षेत्र की जैव विविधता के संरक्षण हेतु कौन-से उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
08 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने यह संभव बनाया कि लोग भारत में जातियों के बीच व्याप्त गहन असमानताओं को दूर करने के बारे में न केवल सोचें बल्कि इसकी शुरुआत भी करें। टिप्पणी कीजिये।
03 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
कोविड-19 महामारी ने भारत में वर्ग असमानताओं एवं गरीबी को गति दे दी है। टिप्पणी कीजिये।
25 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वर्तमान में लौह एवं इस्पात उद्योगों की कच्चे माल के स्रोत से दूर स्थिति का उदाहरणों सहित कारण बताइये। (150 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
18 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
हिमालय के हिमनदों के पिघलने का भारत के जल संसाधनों पर किस प्रकार दूरगामी प्रभाव होगा? (150 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
12 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में दशलक्षीय नगरों जिनमें हैदराबाद एवं पुणे जैसी स्मार्ट सिटीज़ भी सम्मिलित हैं, में व्यापक बाढ़ के कारण बताइये। स्थायी निराकरण के उपाय भी सुझाइये। (250 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
08 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में डिजिटल पहल ने किस प्रकार से देश की शिक्षा व्यवस्था के संचालन में योगदान किया है? विस्तृत उत्तर दीजिये। (250 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
01 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
नदियों को आपस में जोड़ना सूखा, बाढ़ और बाधित जल-परिवहन जैसी बहु-आयामी अंतर्संबंधित समस्याओं का व्यवहार्य समाधान दे सकता है। आलोचनात्मक परिक्षण कीजिये। (250 शब्द)
28 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
परि-प्रशांत क्षेत्र के भू-भौतिकीय अभिलक्षणों का विवेचन कीजिये। (150 शब्द)
25 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
मरुस्थलीकरण के प्रक्रम की जलवायविक सीमाएँ नहीं होती हैं। उदाहरणों सहित औचित्य सिद्ध कीजिये। (150 शब्द) (UPSC GS-1 Mains 2020)
18 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
औद्योगिक क्रांति के दौरान मज़दूरों की विकट कार्य स्थितियों ने विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के संदर्भ में रोज़गार की भावना को नकार दिया। टिप्पणी। (150 शब्द)
11 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास